Latest News
Patna News : फर्जी पुलिस बनकर दंपती से लूटे 6 लाख रुपये, मुख्यालय के सामने हुई घटना Bihar Politics : नवादा में मतदाता अधिकार यात्रा के दौरान हादसा, राहुल गांधी की कार ने एक पुलिसकर्मी को टक्कर मारी Nalanda News : बिहार में 22 साल के युवक की आत्महत्या से मचा हड़कंप, जांच में सामने आईं चौंकाने वाली बातें Patna Crime News : पटना में ब्यूटी पार्लर लूट का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, अस्पताल में भर्ती Gids voor nieuwe spelers: Zo werkt de Starzino inloggen en registratie Madhepura News : बिजली बिल को लेकर मचा बवाल, बड़े भाई ने छोटे भाई को पीट-पीटकर मार डाला Jyoti Malhotra : ज्योति मल्होत्रा की एसआईटी ने पाकिस्तान में 2500 पृष्ठों की साहित्यिक चोरी पाए जाने के बाद उस पर जासूसी का आरोप लगाया। Purniya News : पति-पत्नी के बीच कोर्ट में मारपीट, पति पर दूसरी शादी का आरोप 79th Independence Day : पटना के गांधी मैदान में सीएम नीतीश ने किया झंडा फहराया, चुनावी साल में करेंगे बड़े ऐलान Bihar Free Electricity : बिहार के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर: स्मार्ट मीटर धारकों को 125 यूनिट मुफ्त मिलेगी, सब्सिडी भी मिलेगी, जानिए कितना होगा फायदा?

बिहार में बढ़ते अपराध पर तेजस्वी का हमला, कहा…रिटायर अधिकारी और अपराधी चला रहे हैं एनडीए सरकार

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp
Telegram
बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और उनकी पार्टी RJD लगातार बिहार की NDA सरकार पर हमला बोल रहे हैं. हर दिन सोशल मीडिया पर सरकार को घेरने की कोशिश की जा रही है. आज फिर तेजस्वी ने सीएम नीतीश पर हमला बोला है.

RJD & NDA : बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोला है. तेजस्वी यादव के साथ-साथ उनकी पार्टी RJD  के Tiwiter अकाउंट ने NDA सरकार पर निशाना साधा है. तेजस्वी यादव ने सहरसा का एक वीडियो शेयर किया है जिसमें हथियारबंद अपराधी एक पेट्रोल पंप कर्मी से लूटपाट करते नजर आ रहे हैं.

तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा कि…”सहरसा में हथियारबंद अपराधियों ने पेट्रोल पंप लूट लिया. कमजोर और लाचार मुख्यमंत्री के कारण अपराधियों के हौसले बुलंद हैं. बिहार में लचर कानून व्यवस्था के कारण राज्य में हत्या, गोलीबारी, बलात्कार, लूट, चोरी, छिनतई, अपहरण और रंगदारी की घटनाएं आम हो गई हैं. सरकार में बैठे बेचारे मंत्री और मुख्यमंत्री महज दर्शक बने हुए हैं. रिटायर्ड अधिकारी और अपराधी एनडीए सरकार चला रहे हैं.

उनकी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल मुजफ्फरपुर ने ट्विटर पर ट्वीट कर लिखा कि निकम्मी भाजपा-नीतीश सरकार में पुलिसिया अत्याचार लगातार बढ़ता जा रहा है! मुजफ्फरपुर जिले के कांटी में बाइक चोरी के आरोप में गिरफ्तार युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। परिजनों का आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने ही युवक की हत्या की है! @NitishKumar की पुलिस ने बर्बरता की सारी हदें पार कर दी हैं! और भाजपा-नीतीश सरकार ने बेशर्मी और अहंकार की सारी हदें पार कर दी हैं! राष्ट्रीय जनता दल ने अपने दूसरे ट्वीट में लिखा कि “शिवम झा को बाइक चोरी के आरोप में मुजफ्फरपुर के कांटी थाने के लॉकअप में बंद किया गया और कुछ ही घंटों बाद शिवम की लाश इस  हालत में मिली!

इससे पहले राष्ट्रीय जनता दल ने ट्वीट कर कहा था कि “बिहार में कानून व्यवस्था की यह हालत है कि पहले मुजफ्फरपुर में सरस्वती पूजा के चंदे को लेकर दलित छात्रावास पर गोलियां चलाई गईं और अब पटना में मुख्यमंत्री @NitishKumar नीतीश कुमार की नाक के नीचे @bihar_police की मौजूदगी में दुकानदारों और महिलाओं को पीटा गया, दुकानों में तोड़फोड़ की गई, वाहनों को निशाना बनाया गया। नीतीश कुमार की तरह बिहार पुलिस भी ‘धृतराष्ट्र मोड’ में है। इसीलिए हत्या, बलात्कार, गुंडागर्दी… अब बिहार में आम घटनाएं मानी जाने लगी हैं।”

 

News Patna Ki
Author: News Patna Ki

सबसे तेज सबसे पहले खबरों के लिए जुड़े रहिए NEWS PATNA KI के साथ

Share This Article

Facebook
X
WhatsApp
Telegram

Leave a Reply

Latest News