Latest News
Patna News : फर्जी पुलिस बनकर दंपती से लूटे 6 लाख रुपये, मुख्यालय के सामने हुई घटना Bihar Politics : नवादा में मतदाता अधिकार यात्रा के दौरान हादसा, राहुल गांधी की कार ने एक पुलिसकर्मी को टक्कर मारी Nalanda News : बिहार में 22 साल के युवक की आत्महत्या से मचा हड़कंप, जांच में सामने आईं चौंकाने वाली बातें Patna Crime News : पटना में ब्यूटी पार्लर लूट का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, अस्पताल में भर्ती Gids voor nieuwe spelers: Zo werkt de Starzino inloggen en registratie Madhepura News : बिजली बिल को लेकर मचा बवाल, बड़े भाई ने छोटे भाई को पीट-पीटकर मार डाला Jyoti Malhotra : ज्योति मल्होत्रा की एसआईटी ने पाकिस्तान में 2500 पृष्ठों की साहित्यिक चोरी पाए जाने के बाद उस पर जासूसी का आरोप लगाया। Purniya News : पति-पत्नी के बीच कोर्ट में मारपीट, पति पर दूसरी शादी का आरोप 79th Independence Day : पटना के गांधी मैदान में सीएम नीतीश ने किया झंडा फहराया, चुनावी साल में करेंगे बड़े ऐलान Bihar Free Electricity : बिहार के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर: स्मार्ट मीटर धारकों को 125 यूनिट मुफ्त मिलेगी, सब्सिडी भी मिलेगी, जानिए कितना होगा फायदा?

Crime News : एक ही परिवार के चार सदस्यों के शव मिलने से मचा हड़कंप, हत्या है या आत्महत्या? पुलिस तलाश रही इसका जवाब

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp
Telegram

Crime News : कर्नाटक के मैसूर में एक अपार्टमेंट के फ्लैट में एक साथ चार लोगों के शव मिलने से हड़कंप मच गया है। चारों एक ही परिवार के थे। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है कि उन्होंने आत्महत्या की है या किसी ने उनकी हत्या की है।

Crime News : कर्नाटक के मैसूर से बड़ी खबर आ रही है, जहां एक ही परिवार के चार सदस्यों के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। चारों की मौत कैसे हुई, यह पुलिस के लिए बड़ी पहेली है। क्या चारों ने आत्महत्या की या किसी ने उनकी हत्या की? पुलिस ऐसे कई सवालों के जवाब तलाश रही है।

दरअसल, घटना मैसूर शहर के विश्वेश्वरैया नगर में हुई। मृतकों की पहचान हसन जिले के गोरुर गांव निवासी 45 वर्षीय व्यवसायी चेतन, उनकी 43 वर्षीय पत्नी रूपाली, 15 वर्षीय बेटे कुशाल और चेतन की 62 वर्षीय मां प्रियंवदा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक व्यवसायी चेतन दुबई में इंजीनियर थे और साल 2019 में मैसूर लौटकर वहां जॉब कंसलटेंसी शुरू की थी।

इस कंसल्टेंसी के जरिए वह लोगों को दुबई की फर्मों में नौकरी दिलाने में मदद करता था। रविवार को वह अपने परिवार के साथ गोरूर मंदिर में दर्शन करने आया था। देर रात उसने अपने ससुराल में परिवार के साथ खाना खाया और अपने अपार्टमेंट में लौट आया। सोमवार की सुबह परिवार के चारों सदस्यों के शव मिलने से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई। चारों की मौत कैसे हुई, इसका खुलासा अभी नहीं हो पाया है।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया गया है। आशंका जताई जा रही है कि चारों को जहर दिया गया है, हालांकि घर में अभी तक जहर जैसा कोई पदार्थ नहीं मिला है। पड़ोसियों का कहना है कि चेतन का परिवार आराम से जीवन जी रहा था और उन्हें किसी तरह की कोई परेशानी नहीं थी। ऐसे में पुलिस के लिए चारों की मौत की वजह तलाशना मुश्किल हो गया है।

News Patna Ki
Author: News Patna Ki

सबसे तेज सबसे पहले खबरों के लिए जुड़े रहिए NEWS PATNA KI के साथ

Share This Article

Facebook
X
WhatsApp
Telegram

Leave a Reply

Latest News