Latest News
Patna News : फर्जी पुलिस बनकर दंपती से लूटे 6 लाख रुपये, मुख्यालय के सामने हुई घटना Bihar Politics : नवादा में मतदाता अधिकार यात्रा के दौरान हादसा, राहुल गांधी की कार ने एक पुलिसकर्मी को टक्कर मारी Nalanda News : बिहार में 22 साल के युवक की आत्महत्या से मचा हड़कंप, जांच में सामने आईं चौंकाने वाली बातें Patna Crime News : पटना में ब्यूटी पार्लर लूट का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, अस्पताल में भर्ती Gids voor nieuwe spelers: Zo werkt de Starzino inloggen en registratie Madhepura News : बिजली बिल को लेकर मचा बवाल, बड़े भाई ने छोटे भाई को पीट-पीटकर मार डाला Jyoti Malhotra : ज्योति मल्होत्रा की एसआईटी ने पाकिस्तान में 2500 पृष्ठों की साहित्यिक चोरी पाए जाने के बाद उस पर जासूसी का आरोप लगाया। Purniya News : पति-पत्नी के बीच कोर्ट में मारपीट, पति पर दूसरी शादी का आरोप 79th Independence Day : पटना के गांधी मैदान में सीएम नीतीश ने किया झंडा फहराया, चुनावी साल में करेंगे बड़े ऐलान Bihar Free Electricity : बिहार के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर: स्मार्ट मीटर धारकों को 125 यूनिट मुफ्त मिलेगी, सब्सिडी भी मिलेगी, जानिए कितना होगा फायदा?

गैंगस्टर सोनू-मोनू के घर पर बुलडोजर चलाने की तैयारी! अनंत सिंह से गैंगवार से जुड़ा है मामला

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp
Telegram
मोकामा गोलीकांड मामले में अब पुलिस जल्द ही बड़ी कार्रवाई करने जा रही है।इसके लिए पुलिस ने पूरी तैयारी भी कर ली है।

बिहार के मोकामा के नौरंगा जलालपुर गांव में 22 जनवरी को पूर्व विधायक बाहुबली अनंत सिंह और गैंगस्टर सोनू-मोनू के बीच हुई फायरिंग मामले में पुलिस अब बड़ी कार्रवाई करने की तैयारी में है। इस मामले में पटना पुलिस ने पंचमहला थाने में एफआईआर दर्ज की थी, जिसके बाद अनंत सिंह और गैंगस्टर सोनू ने सरेंडर कर दिया था। हालांकि, मोनू अभी भी फरार है और पुलिस लगातार उसकी गिरफ्तारी की कोशिश कर रही है। अब इसे लेकर ताजा अपडेट सामने आया है।

बिहार पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पुलिस अब मोनू सिंह की गिरफ्तारी के लिए कुर्की-जब्ती की कार्रवाई करने जा रही है। अगर वह जल्द ही सरेंडर नहीं करता है तो उसके घर पर बुलडोजर चलाया जाएगा। साथ ही सार्वजनिक जगहों पर पोस्टर चिपकाए जाएंगे, ताकि उसकी गिरफ्तारी के लिए दबाव बनाया जा सके। मोनू का भाई सोनू फिलहाल जेल में है। अनंत सिंह की रिहाई को लेकर कल कोर्ट में सुनवाई थी, लेकिन कोर्ट ने रिहाई की अपील खारिज कर दी।

पटना पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस मामले में पुलिस काफी सक्रियता से काम कर रही है। मोकामा में पहले भी ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन अब पुलिस ने उन पर सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। मोनू सिंह पर दबाव बनाने के लिए उद्घोषणा जारी करने के लिए कोर्ट में अर्जी दी गई है। उम्मीद है कि एक-दो दिन में आदेश मिल जाएगा। अगर अगले सप्ताह तक मोनू सिंह की गिरफ्तारी नहीं होती या वह सरेंडर नहीं करता तो उसके घर की कुर्की जब्ती की जाएगी।

वहीं पुलिस ने साफ कहा कि अगर मोनू जल्द ही सरेंडर नहीं करता है तो उसके खिलाफ कानूनी प्रक्रिया और सख्त की जाएगी। अब देखना यह है कि मोनू खुद पुलिस के सामने आता है या फिर प्रशासन को उसके खिलाफ कोई बड़ा कदम उठाना पड़ेगा। मोकामा गोलीकांड बुधवार (22 जनवरी) शाम को हुआ था।

बताया जा रहा है कि सोनू मोनू ने अपने क्लर्क मुकेश सिंह के घर पर ताला लगा दिया था, जिसके बाद क्लर्क ने बाहुबली नेता और पूर्व विधायक अनंत सिंह से मदद मांगी थी. अनंत सिंह ने पहले अपने समर्थकों को क्लर्क के घर का ताला खुलवाने के लिए भेजा, जिसके बाद वो खुद वहां पहुंच गए. इस दौरान दोनों पक्षों के बीच गोलीबारी हुई. इस गोलीबारी में अनंत सिंह के एक समर्थक को भी गोली लग गई. इसके बाद मोकामा में तनावपूर्ण माहौल हो गया. शुक्रवार (24 जनवरी) की सुबह सोनू ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया. जिसके बाद बाहुबली नेता अनंत सिंह ने भी बाढ़ कोर्ट में सरेंडर कर दिया.

इधर, इस मामले में मुकेश सिंह नाम के एक व्यक्ति ने एफआईआर दर्ज कराई थी। जिसमें सोनू मोनू पर उनके घर पर ताला लगाने का आरोप लगाया गया था। पुलिस ने भी एक मामला दर्ज किया था जिसमें अनंत सिंह पर पुलिस कर्मियों को धक्का देने, उनके साथ गाली-गलौज करने और ऐसे ही अन्य आरोप लगाए गए थे। इस मामले में अनंत सिंह के साथ-साथ सोनू मोनू पर भी मामला दर्ज किया गया था। दोनों फिलहाल जेल में हैं।

News Patna Ki
Author: News Patna Ki

सबसे तेज सबसे पहले खबरों के लिए जुड़े रहिए NEWS PATNA KI के साथ

Share This Article

Facebook
X
WhatsApp
Telegram

Leave a Reply

Latest News