Latest News
Patna News : फर्जी पुलिस बनकर दंपती से लूटे 6 लाख रुपये, मुख्यालय के सामने हुई घटना Bihar Politics : नवादा में मतदाता अधिकार यात्रा के दौरान हादसा, राहुल गांधी की कार ने एक पुलिसकर्मी को टक्कर मारी Nalanda News : बिहार में 22 साल के युवक की आत्महत्या से मचा हड़कंप, जांच में सामने आईं चौंकाने वाली बातें Patna Crime News : पटना में ब्यूटी पार्लर लूट का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, अस्पताल में भर्ती Gids voor nieuwe spelers: Zo werkt de Starzino inloggen en registratie Madhepura News : बिजली बिल को लेकर मचा बवाल, बड़े भाई ने छोटे भाई को पीट-पीटकर मार डाला Jyoti Malhotra : ज्योति मल्होत्रा की एसआईटी ने पाकिस्तान में 2500 पृष्ठों की साहित्यिक चोरी पाए जाने के बाद उस पर जासूसी का आरोप लगाया। Purniya News : पति-पत्नी के बीच कोर्ट में मारपीट, पति पर दूसरी शादी का आरोप 79th Independence Day : पटना के गांधी मैदान में सीएम नीतीश ने किया झंडा फहराया, चुनावी साल में करेंगे बड़े ऐलान Bihar Free Electricity : बिहार के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर: स्मार्ट मीटर धारकों को 125 यूनिट मुफ्त मिलेगी, सब्सिडी भी मिलेगी, जानिए कितना होगा फायदा?

Gaya News करंट लगने से 2 बच्चों की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग की लापरवाही ने ले ली मासूम बच्चों की जान

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp
Telegram
Gaya News : बिहार के गया में बिजली विभाग की लापरवाही के कारण दो बच्चों की जान चली गई। 11 हजार वोल्ट के बिजली के तार की चपेट में आते ही दोनों बच्चों की तड़प-तड़प कर मौत हो गई। इस घटना को लेकर लोगों में विभाग के प्रति गहरा आक्रोश है।
Gaya News
Gaya News

Gaya News : दरअसल, घटना बुनियादगंज थाना क्षेत्र के पटवा टोली मोहल्ले की है। दोनों बच्चे कूड़ा चुनने का काम करते थे। बताया जा रहा है कि हर दिन की तरह दोनों नाबालिग लड़के कूड़ा चुनने के लिए घर से निकले थे। इसी दौरान दोनों पटवा टोली मोहल्ले में पहुंच गए।

दोनों कूड़ा चुन रहे थे, तभी वहां टूटकर गिरे हाई वोल्टेज बिजली के तार की चपेट में आ गए। देखते ही देखते दोनों बच्चों की मौत हो गई। बिजली के तार में 11 हजार वोल्ट का करंट प्रवाहित हो रहा था।

स्थानीय लोगों का कहना है कि बिजली विभाग को कई बार कहने के बावजूद टूटे तार की मरम्मत नहीं की गई और आज वही हुआ जिसका डर था। घटना से आक्रोशित लोगों ने बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी की और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।

वहीं घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दोनों बच्चों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

यह भी पढ़ें:

News Patna Ki
Author: News Patna Ki

सबसे तेज सबसे पहले खबरों के लिए जुड़े रहिए NEWS PATNA KI के साथ

Share This Article

Facebook
X
WhatsApp
Telegram

Leave a Reply

Latest News