Latest News
Patna News : फर्जी पुलिस बनकर दंपती से लूटे 6 लाख रुपये, मुख्यालय के सामने हुई घटना Bihar Politics : नवादा में मतदाता अधिकार यात्रा के दौरान हादसा, राहुल गांधी की कार ने एक पुलिसकर्मी को टक्कर मारी Nalanda News : बिहार में 22 साल के युवक की आत्महत्या से मचा हड़कंप, जांच में सामने आईं चौंकाने वाली बातें Patna Crime News : पटना में ब्यूटी पार्लर लूट का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, अस्पताल में भर्ती Gids voor nieuwe spelers: Zo werkt de Starzino inloggen en registratie Madhepura News : बिजली बिल को लेकर मचा बवाल, बड़े भाई ने छोटे भाई को पीट-पीटकर मार डाला Jyoti Malhotra : ज्योति मल्होत्रा की एसआईटी ने पाकिस्तान में 2500 पृष्ठों की साहित्यिक चोरी पाए जाने के बाद उस पर जासूसी का आरोप लगाया। Purniya News : पति-पत्नी के बीच कोर्ट में मारपीट, पति पर दूसरी शादी का आरोप 79th Independence Day : पटना के गांधी मैदान में सीएम नीतीश ने किया झंडा फहराया, चुनावी साल में करेंगे बड़े ऐलान Bihar Free Electricity : बिहार के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर: स्मार्ट मीटर धारकों को 125 यूनिट मुफ्त मिलेगी, सब्सिडी भी मिलेगी, जानिए कितना होगा फायदा?

गोपालगंज पुलिस ने सुबह-सुबह कुख्यात मनीष यादव को किया ढेर

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp
Telegram
बिहार के गोपालगंज में सुबह-सुबह पुलिस और कुख्यात मनीष यादव के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में कुख्यात इनामी बदमाश मारा गया। इस मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ है।

बिहार के गोपालगंज में आज सुबह-सुबह पुलिस और कुख्यात मनीष यादव के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में इनामी बदमाश मारा गया। इस मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ है। उसे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस बदमाश पर अलग-अलग थानों में कई तरह के अभियोग दर्ज थे।

जानकारी के मुताबिक गोपालगंज में आज सुबह पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी कुख्यात अपराधी मनीष यादव मारा गया। इससे पहले दोनों तरफ से हुई फायरिंग के दौरान अपराधी की गोली से एसटीएफ का एक जवान घायल हो गया। इस घटना में घायल जवान का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। फिलहाल जवान की हालत स्थिर बताई जा रही है और वह खतरे से बाहर है।

बताया जा रहा है कि कुख्यात अपराधी मनीष यादव पूर्व मुखिया/शिक्षक अरविंद यादव की हत्या का आरोपी था। इसके अलावा भी कई अन्य मामलों में उसके खिलाफ केस दर्ज थे। अब गोपालगंज थाना क्षेत्र के रामपुर खुर्द गांव के पास मुठभेड़ में उसकी मौत हो गई है। गोपालगंज SP अवधेश दीक्षित ने इसकी पुष्टि की है।

News Patna Ki
Author: News Patna Ki

सबसे तेज सबसे पहले खबरों के लिए जुड़े रहिए NEWS PATNA KI के साथ

Share This Article

Facebook
X
WhatsApp
Telegram

Leave a Reply

Latest News