Latest News
Patna News : फर्जी पुलिस बनकर दंपती से लूटे 6 लाख रुपये, मुख्यालय के सामने हुई घटना Bihar Politics : नवादा में मतदाता अधिकार यात्रा के दौरान हादसा, राहुल गांधी की कार ने एक पुलिसकर्मी को टक्कर मारी Nalanda News : बिहार में 22 साल के युवक की आत्महत्या से मचा हड़कंप, जांच में सामने आईं चौंकाने वाली बातें Patna Crime News : पटना में ब्यूटी पार्लर लूट का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, अस्पताल में भर्ती Gids voor nieuwe spelers: Zo werkt de Starzino inloggen en registratie Madhepura News : बिजली बिल को लेकर मचा बवाल, बड़े भाई ने छोटे भाई को पीट-पीटकर मार डाला Jyoti Malhotra : ज्योति मल्होत्रा की एसआईटी ने पाकिस्तान में 2500 पृष्ठों की साहित्यिक चोरी पाए जाने के बाद उस पर जासूसी का आरोप लगाया। Purniya News : पति-पत्नी के बीच कोर्ट में मारपीट, पति पर दूसरी शादी का आरोप 79th Independence Day : पटना के गांधी मैदान में सीएम नीतीश ने किया झंडा फहराया, चुनावी साल में करेंगे बड़े ऐलान Bihar Free Electricity : बिहार के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर: स्मार्ट मीटर धारकों को 125 यूनिट मुफ्त मिलेगी, सब्सिडी भी मिलेगी, जानिए कितना होगा फायदा?

Bhagalpur : स्कूल जाते समय फंदे से लटका मिला 10 साल के मासूम बच्चे का शव, पिता बोले- बेटे की हत्या हुई है

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp
Telegram
Bhagalpur : 10 साल के मासूम बच्चे का शव स्कूल जाते समय फंदे से लटका मिला। माना जा रहा है कि किसी ने पुरानी रंजिश के चलते बच्चे की हत्या कर शव को फंदे पर लटका दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Bhagalpur Bhagalpur

Bhagalpur : भागलपुर पीरपैंती। कालीप्रसाद गांव में एक बच्चे का शव फंदे से लटकता मिला। मृतक की पहचान प्रदीप मंडल के पुत्र अंशु कुमार (10) के रूप में हुई। किशोर का शव सूती रस्सी से बने फंदे से लटकता मिला। मृतक के पिता प्रदीप मंडल पास के गांव खवासपुर में मजदूरी करने गए थे, जबकि मां मीना देवी सरसों का तेल पिसाई करने गई थी। मृतक के घर और घटनास्थल की दूरी एक किलोमीटर है।

यह भी पढ़ें: पटना एयरपोर्ट को लेकर आई बड़ी अपडेट, यात्रियों को कर देगी निराश, जानिए क्यों?प्रदेश में मानसिक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सुविधाओं पर हुई सुनवाई, जिलों से प्राप्त रिपोर्ट का होगा अध्ययन

परिजनों के अनुसार मृतक सुबह साढ़े नौ बजे घर से स्कूल के लिए निकला था और तब से घर वापस नहीं लौटा था. घटना की जानकारी पास के खेत में सिंचाई कर रहे ऋषिकेश कुमार ने पुलिस को दी. ऋषिकेश कुमार ने बताया कि वह खेत में सिंचाई कर रहा था तभी अचानक उसे एक बच्चे के चीखने की आवाज सुनाई दी, जिसके बाद वह देखने गया तो पाया कि अंशु कुमार रस्सी से लटका हुआ था. उसे देखते ही मुझे उल्टी जैसा महसूस हुआ. मैंने तुरंत इसकी सूचना पीरपैंती थाने के एसआई बबलू कुमार को दी.

इस बीच पीरपैंती थानेदार नीरज कुमार अपने दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल की जांच के लिए फोरेंसिक टीम को बुलाया गया है। सूत्रों की मानें तो मृतक अंशु कुमार बथान नहीं आया था, घटना स्थल से थोड़ी दूरी पर बच्चों के खेलने की आशंका है। मृतक अंशु कुमार दो भाई था, सबसे बड़ा भाई आयुष रंजन और छोटी बहन लक्ष्मी कुमारी थी।

यह भी पढ़ें: प्रदेश में मानसिक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सुविधाओं पर हुई सुनवाई, जिलों से प्राप्त रिपोर्ट का होगा अध्ययन

मेरे बेटे की हत्या कर दी गई है

मां मीना देवी के अनुसार किसी से कोई झगड़ा नहीं है, न ही किसी से कोई मारपीट हुई है। मृतक अंशु कुमार सुबह 9:30 बजे घर से स्कूल के लिए निकला था। लेकिन दोपहर 2 बजे हमें सूचना मिली कि मेरे बेटे का शव हमारे ही खलिहान में मिला है। जिससे किसी तरह से ऐसा लग रहा है कि मेरे बेटे की हत्या कर दी गई है। मृतक के पिता प्रदीप मंडल और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पीरपैंती थाने की पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।

News Patna Ki
Author: News Patna Ki

सबसे तेज सबसे पहले खबरों के लिए जुड़े रहिए NEWS PATNA KI के साथ

Share This Article

Facebook
X
WhatsApp
Telegram

Leave a Reply

Latest News