बिहार के बेतिया में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में दो की हालत गंभीर बनी हुई है।
पश्चिमी चंपारण के बेतिया में कार और ऑटो की आमने-सामने की टक्कर में एक महिला की मौत हो गई और पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई और अफरा-तफरी मच गई। घटना जिले के लौरिया बेतिया एनएच मुख्य मार्ग NH-727 पर मुन्ना मोटानी मंदिर के पास सोमवार को हुई।

मृतका की पहचान लौरिया थाना क्षेत्र के मरिया गांव निवासी सत्य मियां की 35 वर्षीय पत्नी रंभा खातून के रूप में हुई है। घायलों में जोगापट्टी थाना क्षेत्र के विश्वनाथ प्रसाद के पुत्र विक्रम प्रसाद, मनीर खान के पुत्र मुन्ना खान, अमेठिया गांव निवासी रामजी शर्मा की पत्नी संध्या देवी, शंभू शर्मा की पत्नी प्रतिमा देवी शामिल हैं। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
जानकारी के अनुसार ऑटो रिक्शा सवार शनिचरी से लौरिया जा रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने तत्काल सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए लौरिया PHC पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए जीएमसीएच बेतिया रेफर कर दिया। घायलों में दो की हालत गंभीर बनी हुई है।
Author: News Patna Ki
सबसे तेज सबसे पहले खबरों के लिए जुड़े रहिए NEWS PATNA KI के साथ








