Latest News
Patna News : फर्जी पुलिस बनकर दंपती से लूटे 6 लाख रुपये, मुख्यालय के सामने हुई घटना Bihar Politics : नवादा में मतदाता अधिकार यात्रा के दौरान हादसा, राहुल गांधी की कार ने एक पुलिसकर्मी को टक्कर मारी Nalanda News : बिहार में 22 साल के युवक की आत्महत्या से मचा हड़कंप, जांच में सामने आईं चौंकाने वाली बातें Patna Crime News : पटना में ब्यूटी पार्लर लूट का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, अस्पताल में भर्ती Gids voor nieuwe spelers: Zo werkt de Starzino inloggen en registratie Madhepura News : बिजली बिल को लेकर मचा बवाल, बड़े भाई ने छोटे भाई को पीट-पीटकर मार डाला Jyoti Malhotra : ज्योति मल्होत्रा की एसआईटी ने पाकिस्तान में 2500 पृष्ठों की साहित्यिक चोरी पाए जाने के बाद उस पर जासूसी का आरोप लगाया। Purniya News : पति-पत्नी के बीच कोर्ट में मारपीट, पति पर दूसरी शादी का आरोप 79th Independence Day : पटना के गांधी मैदान में सीएम नीतीश ने किया झंडा फहराया, चुनावी साल में करेंगे बड़े ऐलान Bihar Free Electricity : बिहार के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर: स्मार्ट मीटर धारकों को 125 यूनिट मुफ्त मिलेगी, सब्सिडी भी मिलेगी, जानिए कितना होगा फायदा?

Health Center in Bihar बिहार के इस जिले में खुलेंगे 22 स्वास्थ्य केंद्र, 30 लाख से ज्यादा लोगों को होगा फायदा, अब नहीं जाना पड़ेगा शहर

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp
Telegram
Health Center in Bihar : इस जिले के 30 लाख से अधिक लोग अब राहत की सांस लेंगे, उन्हें हर छोटी-छोटी समस्या के लिए शहर की ओर भागने से हमेशा के लिए मुक्ति मिल जाएगी।
Health Center in Bihar
Health Center in Bihar

Health Center in Bihar : बिहार के भागलपुर जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर बड़ी खुशखबरी है। जिले के पांच प्रखंडों में 22 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर बनने जा रहे हैं, जो 30 लाख की आबादी के लिए वरदान साबित होंगे। इन सेंटरों के बनने से न सिर्फ गांवों तक बेहतर इलाज की सुविधा पहुंचेगी, बल्कि लोगों को छोटी-छोटी बीमारियों के लिए शहर भागने की परेशानी से भी मुक्ति मिलेगी।

राज्य स्वास्थ्य समिति के निर्देश पर बिहार सरकार की एजेंसी बीएमएसआईसीएल जल्द ही निर्माण कार्य शुरू करने जा रही है। प्रत्येक सेंटर पर 55 लाख रुपये खर्च होंगे और यह राशि स्वीकृत भी हो गई है। ये 22 स्वास्थ्य केंद्र भागलपुर के नाथनगर, बिहपुर, कहलगांव, सुल्तानगंज और पीरपैंती प्रखंडों में बनाए जाएंगे।

इनमें कोला जगदीशपुर, मनोहरपुर, शाहपुर, अमदार, नाथनगर के सुल्तानपुर भिट्टी, इब्राहिमपुर, मीराचक मिल्की, लत्तीपुर, गौरीपुर, खैरपुर, सिंहकुंड, बिहपुर के जयपुर चौहार, कासिल, तरछा, बरोहिया, प्रशस्तिडीह, कहलगांव के छोटी नाकी, वाकचापुर, हटियोक, नारायणपुर तरैठा, सुल्तानगंज के दौलतपुर और पीरपैंती के फौजदारी शामिल हैं। जहां जमीन की समस्या थी, वहां भी समस्या का समाधान कर लिया गया है।

स्वास्थ्य विभाग का उद्देश्य हर प्रखंड में बेहतर इलाज की सुविधा उपलब्ध कराना है, ताकि ग्रामीणों को शहर की ओर न भागना पड़े। इन हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के खुलने से शहरी अस्पतालों में भीड़ कम होगी। मरीजों को गांव में ही ओपीडी, जांच घर, टीकाकरण और दवा की सुविधा मिलने से स्थानीय स्तर पर इलाज मिल सकेगा। इससे न सिर्फ मरीजों का समय बचेगा, बल्कि शहरी स्वास्थ्य केंद्रों पर दबाव भी कम होगा।

आपको बता दें कि हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के लिए अलग से बिल्डिंग बनाने की कोशिश पिछले तीन सालों से चल रही थी। अब यह योजना सिरे चढ़ने जा रही है। हर सेंटर के निर्माण पर 55 लाख रुपए खर्च होंगे और इसकी मंजूरी स्वास्थ्य विभाग से मिल गई है। जल्द ही सभी जगहों पर निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है। इन सेंटर में जांच, ओपीडी, टीकाकरण और अन्य सुविधाओं के लिए अलग से व्यवस्था होगी, ताकि मरीजों को एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं मिल सकें।

यह भी पढ़ें:

News Patna Ki
Author: News Patna Ki

सबसे तेज सबसे पहले खबरों के लिए जुड़े रहिए NEWS PATNA KI के साथ

Share This Article

Facebook
X
WhatsApp
Telegram

Leave a Reply

Latest News