Latest News
Patna News : फर्जी पुलिस बनकर दंपती से लूटे 6 लाख रुपये, मुख्यालय के सामने हुई घटना Bihar Politics : नवादा में मतदाता अधिकार यात्रा के दौरान हादसा, राहुल गांधी की कार ने एक पुलिसकर्मी को टक्कर मारी Nalanda News : बिहार में 22 साल के युवक की आत्महत्या से मचा हड़कंप, जांच में सामने आईं चौंकाने वाली बातें Patna Crime News : पटना में ब्यूटी पार्लर लूट का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, अस्पताल में भर्ती Gids voor nieuwe spelers: Zo werkt de Starzino inloggen en registratie Madhepura News : बिजली बिल को लेकर मचा बवाल, बड़े भाई ने छोटे भाई को पीट-पीटकर मार डाला Jyoti Malhotra : ज्योति मल्होत्रा की एसआईटी ने पाकिस्तान में 2500 पृष्ठों की साहित्यिक चोरी पाए जाने के बाद उस पर जासूसी का आरोप लगाया। Purniya News : पति-पत्नी के बीच कोर्ट में मारपीट, पति पर दूसरी शादी का आरोप 79th Independence Day : पटना के गांधी मैदान में सीएम नीतीश ने किया झंडा फहराया, चुनावी साल में करेंगे बड़े ऐलान Bihar Free Electricity : बिहार के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर: स्मार्ट मीटर धारकों को 125 यूनिट मुफ्त मिलेगी, सब्सिडी भी मिलेगी, जानिए कितना होगा फायदा?

Ragging Case in Kerala : केरल में भयानक रैगिंग, छात्रों को थूक कर पानी पिलाया गया, घुटनों के बल बैठाकर 1 घंटे तक पीटा गया, 7 सीनियर सस्पेंड

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp
Telegram

Ragging Case in Kerala : केरल के तिरुवनंतपुरम के करियावट्टोम सरकारी कॉलेज में सीनियर्स ने एक छात्र को थूक मिला पानी पिलाया। इतना ही नहीं, उसे घुटनों के बल बैठाकर पीटा भी गया।

Ragging Case in Kerala : केरल से रैगिंग का एक भयावह मामला सामने आया है। तिरुवनंतपुरम के एक सरकारी कॉलेज में सात सीनियर्स ने फर्स्ट ईयर के एक छात्र की एक घंटे तक पिटाई की। इतना ही नहीं, आरोप है कि सीनियर्स ने उसे थूक मिला पानी भी पिलाया। इस मामले में कॉलेज प्रशासन ने सभी सात सीनियर्स को सस्पेंड कर दिया है और पुलिस ने भी मामला दर्ज कर लिया है।

यह मामला तिरुवनंतपुरम के करियावट्टोम गवर्नमेंट कॉलेज का है। पूरा मामला इस कॉलेज के एंटी रैगिंग सेल द्वारा तैयार की गई रिपोर्ट के आधार पर सामने आया है। रिपोर्ट के बाद ही सभी सात सीनियर्स को सस्पेंड करने का फैसला लिया गया है। दरअसल, 11 फरवरी को करियावट्टोम गवर्नमेंट कॉलेज में सीनियर्स और जूनियर्स के बीच मारपीट हुई थी। इसमें फर्स्ट ईयर का एक छात्र घायल हो गया। उसने सीनियर्स के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस में शिकायत की वजह से सीनियर्स और भड़क गए. सीनियर्स ने शिकायत करने वाले फर्स्ट ईयर के छात्र के हॉस्टल में घुसकर उसकी तलाश की. जब वह नहीं मिला तो दूसरे छात्र को अपने साथ ले गए. इस छात्र को एसएफआई एक्टिविटी रूम में लाया गया. पीड़ित छात्र का कहना है कि यहां उसे घुटनों के बल बैठाया गया और करीब एक घंटे तक पीटा गया. पीड़ित ने यह भी बताया कि जब उसने पीने के लिए पानी मांगा तो उससे पानी पर थूका गया और उसे पिला दिया गया. जब उसने यह पानी पीने से मना कर दिया तो उसे और भी पीटा गया.

कॉलेज की एंटी रैगिंग सेल ने शिकायत की गहनता से जांच की। उन्होंने कॉलेज और हॉस्टल में लगे सीसीटीवी फुटेज भी चेक किए। जब ​​उन्हें रैगिंग का स्पष्ट मामला मिला तो उन्होंने सीनियर्स को सस्पेंड करने की कार्रवाई की। पुलिस ने इस मामले में रैगिंग रोकथाम अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता की कई अलग-अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। आपको बता दें कि सभी सात आरोपी छात्र केरल की सत्तारूढ़ पार्टी ‘मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी’ की छात्र शाखा ‘स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया’ से जुड़े हुए हैं।

News Patna Ki
Author: News Patna Ki

सबसे तेज सबसे पहले खबरों के लिए जुड़े रहिए NEWS PATNA KI के साथ

Share This Article

Facebook
X
WhatsApp
Telegram

Leave a Reply

Latest News