Latest News
Patna News : फर्जी पुलिस बनकर दंपती से लूटे 6 लाख रुपये, मुख्यालय के सामने हुई घटना Bihar Politics : नवादा में मतदाता अधिकार यात्रा के दौरान हादसा, राहुल गांधी की कार ने एक पुलिसकर्मी को टक्कर मारी Nalanda News : बिहार में 22 साल के युवक की आत्महत्या से मचा हड़कंप, जांच में सामने आईं चौंकाने वाली बातें Patna Crime News : पटना में ब्यूटी पार्लर लूट का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, अस्पताल में भर्ती Gids voor nieuwe spelers: Zo werkt de Starzino inloggen en registratie Madhepura News : बिजली बिल को लेकर मचा बवाल, बड़े भाई ने छोटे भाई को पीट-पीटकर मार डाला Jyoti Malhotra : ज्योति मल्होत्रा की एसआईटी ने पाकिस्तान में 2500 पृष्ठों की साहित्यिक चोरी पाए जाने के बाद उस पर जासूसी का आरोप लगाया। Purniya News : पति-पत्नी के बीच कोर्ट में मारपीट, पति पर दूसरी शादी का आरोप 79th Independence Day : पटना के गांधी मैदान में सीएम नीतीश ने किया झंडा फहराया, चुनावी साल में करेंगे बड़े ऐलान Bihar Free Electricity : बिहार के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर: स्मार्ट मीटर धारकों को 125 यूनिट मुफ्त मिलेगी, सब्सिडी भी मिलेगी, जानिए कितना होगा फायदा?

ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना है तो जान लें ये नियम, इस दिन से पूरे बिहार में बदल जाएंगे नियम

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp
Telegram
पटना और औरंगाबाद के बाद एक मार्च से पूरे बिहार में ड्राइविंग टेस्ट के नियम बदल जाएंगे। जिसमें ऑटोमेटिक टेस्टिंग ट्रैक का ट्रायल अनिवार्य होगा।

Driving License : बिहार में हर जगह ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के नियमों में बदलाव किया गया है। अब मार्च महीने से ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के नियमों में बड़ा बदलाव किया गया है। अगले महीने से सभी जिलों में ड्राइविंग लाइसेंस के लिए टेस्टिंग ट्रैक पर टेस्ट देना अनिवार्य हो जाएगा। सड़क सुरक्षा और पारदर्शिता को बढ़ावा देने के लिए यह व्यवस्था लागू की गई है।

आपको बता दें कि, बिहार में फिलहाल पटना और औरंगाबाद में ही ड्राइविंग लाइसेंस के लिए टेस्टिंग ट्रैक पर टेस्ट देना अनिवार्य किया गया है। लेकिन अब इसे 36 जिलों में लागू करने की योजना है। इसके लिए सभी जगहों पर ऑटोमेटिक टेस्टिंग ट्रैक बनाए गए हैं। लेकिन कुछ जगहों पर जमीन संबंधी विवादों के चलते उक्त जगह को सील कर दिया गया है। ऐसे में जल्द ही इसे लेकर नया फैसला लिया जाएगा।

अब परिवहन विभाग के अधिकारियों ने इसे खुलवाने के लिए पत्राचार की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मालूम हो कि पटना और औरंगाबाद में ऑटोमेटिक टेस्टिंग ट्रायल के जरिए ड्राइविंग लाइसेंस जारी किए जा रहे हैं। इसके अलावा मोतिहारी, दरभंगा समेत 26 जिलों में ट्रैक बनकर तैयार है। बाकी 10 जिलों में ट्रैक बनना बाकी है।

इसके साथ ही टेस्टिंग ट्रैक के जरिए ऑनलाइन आवेदन करने के बाद आवेदकों को सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में रोड टेस्ट देना होगा। इस सिस्टम का मुख्य उद्देश्य सिर्फ उन्हीं उम्मीदवारों को लाइसेंस प्रदान करना है जो वाहन चलाने में सक्षम हैं और यातायात नियमों का पालन करते हैं। विभाग का मानना ​​है कि इससे बिना टेस्ट के लाइसेंस देने की प्रथा पर लगाम लगेगी, जिससे सड़क सुरक्षा में सुधार होगा। इस नई व्यवस्था से ड्राइविंग लाइसेंस में पारदर्शिता बढ़ेगी और सड़क दुर्घटनाओं में कमी आने की संभावना है।

News Patna Ki
Author: News Patna Ki

सबसे तेज सबसे पहले खबरों के लिए जुड़े रहिए NEWS PATNA KI के साथ

Share This Article

Facebook
X
WhatsApp
Telegram

Leave a Reply

Latest News