Latest News
Patna News : फर्जी पुलिस बनकर दंपती से लूटे 6 लाख रुपये, मुख्यालय के सामने हुई घटना Bihar Politics : नवादा में मतदाता अधिकार यात्रा के दौरान हादसा, राहुल गांधी की कार ने एक पुलिसकर्मी को टक्कर मारी Nalanda News : बिहार में 22 साल के युवक की आत्महत्या से मचा हड़कंप, जांच में सामने आईं चौंकाने वाली बातें Patna Crime News : पटना में ब्यूटी पार्लर लूट का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, अस्पताल में भर्ती Gids voor nieuwe spelers: Zo werkt de Starzino inloggen en registratie Madhepura News : बिजली बिल को लेकर मचा बवाल, बड़े भाई ने छोटे भाई को पीट-पीटकर मार डाला Jyoti Malhotra : ज्योति मल्होत्रा की एसआईटी ने पाकिस्तान में 2500 पृष्ठों की साहित्यिक चोरी पाए जाने के बाद उस पर जासूसी का आरोप लगाया। Purniya News : पति-पत्नी के बीच कोर्ट में मारपीट, पति पर दूसरी शादी का आरोप 79th Independence Day : पटना के गांधी मैदान में सीएम नीतीश ने किया झंडा फहराया, चुनावी साल में करेंगे बड़े ऐलान Bihar Free Electricity : बिहार के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर: स्मार्ट मीटर धारकों को 125 यूनिट मुफ्त मिलेगी, सब्सिडी भी मिलेगी, जानिए कितना होगा फायदा?

IAS-IPS Networth : पटना SSP अवकाश कुमार के पास DGP से ज्यादा पैसे, ADG कुंदन कृष्णन के पास करोड़ों का फ्लैट, जानिए पुलिस अफसरों की संपत्ति

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp
Telegram
IAS-IPS Networth : बिहार में पुलिस अफसरों की संपत्ति का खुलासा हुआ है, जिसमें पटना के SSP अवकाश कुमार DGP विनय कुमार से भी ज्यादा अमीर पाए गए हैं। जानिए बिहार के कई अफसरों की संपत्ति।
IAS-IPS Networth
IAS-IPS Networth

IAS-IPS Networth : वित्तीय वर्ष खत्म होने के बाद न सिर्फ बिहार के आईएएस अफसरों की संपत्ति की जानकारी सामने आई है, बल्कि आईपीएस अफसरों ने भी अपनी संपत्ति की जानकारी सार्वजनिक की है। इसके बाद बिहार पुलिस अफसरों की संपत्ति के ब्यौरे में एक दिलचस्प आंकड़ा देखने को मिला।

दरअसल एक तरफ जहां बिहार के टॉप पुलिस अफसर यानी डीजीपी विनय कुमार के पास कुल 45.33 लाख रुपए की संपत्ति है, वहीं पटना के एसएसपी अवकाश कुमार 2.22 करोड़ रुपए के मालिक हैं। इसके बाद अब हर तरफ चर्चा हो रही है कि उनके पास डीजीपी साहब से भी ज्यादा संपत्ति है।

आखिर ऐसा कैसे है तो चलिए आपको इसका जवाब बताते हैं। जानकारी के मुताबिक पुलिस महानिदेशक विनय कुमार के बचत खाते में 15.60 लाख रुपए हैं और 2.55 लाख की एफडी भी है। इसके अलावा करीब 25.00 लाख का सोना और 1.15 लाख की चांदी है। अनीसाबाद के पुलिस कॉलोनी में दो हजार वर्ग फीट जमीन और नोएडा में आम्रपाली सफायर में एक फ्लैट है.

यह फ्लैट लोन लेकर खरीदा गया था, जो अब खत्म हो चुका है. DGP विनय कुमार ने अपनी कुल संपत्ति में बिहटा में 3224 वर्ग फीट के प्लॉट और अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी स्थित मकान की कीमत का जिक्र नहीं किया है. वहीं एसएसपी की संपत्ति में चल और अचल दोनों तरह की संपत्ति शामिल है, जिसके कारण उनकी कुल संपत्ति ज्यादा नजर आती है.

इसके अलावा एडीजी पुलिस मुख्यालय कुंदन कृष्णन के पास गुरुग्राम में 2.7 करोड़ का फ्लैट है. लेकिन उनके पास कोई वाहन नहीं है. जबकि उनकी पत्नी के पास चार पहिया वाहन है. उनके पास 250 ग्राम सोना है और उनकी पत्नी के पास 400 ग्राम सोना है। इसके अलावा नालंदा और पटना को मिलाकर उनके पास 3.67 करोड़ रुपये से ज्यादा की पैतृक संपत्ति है.

आपको बता दें कि सोमवार को बिहार के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने अपनी संपत्ति का ब्योरा सार्वजनिक किया था. हालांकि, देर रात तक भी कई अफसरों की जानकारी सरकारी वेबसाइट पर अपलोड नहीं हो सकी थी।बिहार में अफसरों की संपत्ति सार्वजनिक करना पारदर्शिता की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें:

News Patna Ki
Author: News Patna Ki

सबसे तेज सबसे पहले खबरों के लिए जुड़े रहिए NEWS PATNA KI के साथ

Share This Article

Facebook
X
WhatsApp
Telegram

Leave a Reply

Latest News