Latest News
Patna News : फर्जी पुलिस बनकर दंपती से लूटे 6 लाख रुपये, मुख्यालय के सामने हुई घटना Bihar Politics : नवादा में मतदाता अधिकार यात्रा के दौरान हादसा, राहुल गांधी की कार ने एक पुलिसकर्मी को टक्कर मारी Nalanda News : बिहार में 22 साल के युवक की आत्महत्या से मचा हड़कंप, जांच में सामने आईं चौंकाने वाली बातें Patna Crime News : पटना में ब्यूटी पार्लर लूट का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, अस्पताल में भर्ती Gids voor nieuwe spelers: Zo werkt de Starzino inloggen en registratie Madhepura News : बिजली बिल को लेकर मचा बवाल, बड़े भाई ने छोटे भाई को पीट-पीटकर मार डाला Jyoti Malhotra : ज्योति मल्होत्रा की एसआईटी ने पाकिस्तान में 2500 पृष्ठों की साहित्यिक चोरी पाए जाने के बाद उस पर जासूसी का आरोप लगाया। Purniya News : पति-पत्नी के बीच कोर्ट में मारपीट, पति पर दूसरी शादी का आरोप 79th Independence Day : पटना के गांधी मैदान में सीएम नीतीश ने किया झंडा फहराया, चुनावी साल में करेंगे बड़े ऐलान Bihar Free Electricity : बिहार के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर: स्मार्ट मीटर धारकों को 125 यूनिट मुफ्त मिलेगी, सब्सिडी भी मिलेगी, जानिए कितना होगा फायदा?

IIT Patna : आईआईटी पटना के छात्र ने की आत्महत्या, हाथ की नस काटकर हॉस्टल की 7 मंजिल से कूदा

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp
Telegram
IIT Patna : मिली जानकारी के अनुसार मृतक राहुल लावरी आईआईटी पटना में कंप्यूटर और गणित विभाग में तीसरे वर्ष का छात्र था। वह पिछले कुछ दिनों से काफी तनाव में था। आंध्र प्रदेश के रहने वाले छात्र द्वारा उठाए गए इस कदम से हर कोई हैरान है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

IIT Patna

IIT Patna : पटना में आईआईटी के तीसरे साल के छात्र ने आत्महत्या कर ली। उसने हॉस्टल की सातवीं मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी। इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। छात्र को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक छात्र की पहचान हैदराबाद निवासी 21 वर्षीय राहुल कुमार लावेरी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक पटना के बिहटा अम्हारा स्थित आईआईटी में बीटेक तृतीय वर्ष का छात्र था। उसने पहले अपने हाथ की नस काटी और फिर हॉस्टल की सातवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली।

घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद बिहटा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि छात्र ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

News Patna Ki
Author: News Patna Ki

सबसे तेज सबसे पहले खबरों के लिए जुड़े रहिए NEWS PATNA KI के साथ

Share This Article

Facebook
X
WhatsApp
Telegram

Leave a Reply

Latest News