Latest News
Patna News : फर्जी पुलिस बनकर दंपती से लूटे 6 लाख रुपये, मुख्यालय के सामने हुई घटना Bihar Politics : नवादा में मतदाता अधिकार यात्रा के दौरान हादसा, राहुल गांधी की कार ने एक पुलिसकर्मी को टक्कर मारी Nalanda News : बिहार में 22 साल के युवक की आत्महत्या से मचा हड़कंप, जांच में सामने आईं चौंकाने वाली बातें Patna Crime News : पटना में ब्यूटी पार्लर लूट का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, अस्पताल में भर्ती Gids voor nieuwe spelers: Zo werkt de Starzino inloggen en registratie Madhepura News : बिजली बिल को लेकर मचा बवाल, बड़े भाई ने छोटे भाई को पीट-पीटकर मार डाला Jyoti Malhotra : ज्योति मल्होत्रा की एसआईटी ने पाकिस्तान में 2500 पृष्ठों की साहित्यिक चोरी पाए जाने के बाद उस पर जासूसी का आरोप लगाया। Purniya News : पति-पत्नी के बीच कोर्ट में मारपीट, पति पर दूसरी शादी का आरोप 79th Independence Day : पटना के गांधी मैदान में सीएम नीतीश ने किया झंडा फहराया, चुनावी साल में करेंगे बड़े ऐलान Bihar Free Electricity : बिहार के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर: स्मार्ट मीटर धारकों को 125 यूनिट मुफ्त मिलेगी, सब्सिडी भी मिलेगी, जानिए कितना होगा फायदा?

India Post : अगर आप पोस्ट ऑफिस में पैसा जमा करते हैं तो सावधान हो जाइए, डाक विभाग ने बंद कर दिए 50 हजार से ज्यादा खाते

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp
Telegram
India Post : बिहार में डाक विभाग ने फर्जीवाड़े पर बड़ा प्रहार किया है। सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए फर्जी दस्तावेजों से खोले गए 50,577 खाते अब बंद कर दिए गए हैं।
India Post
India Post

India Post : बिहार डाक विभाग सर्किल ने फर्जी खाताधारकों की पहचान के लिए बड़ा अभियान चलाया, जिसमें पटना समेत 10 जिले सबसे आगे रहे। सात जिलों में एक हजार से ज्यादा फर्जी खाते पकड़े गए। जिसके बाद लोगों में हड़कंप मच गया।

डाक विभाग की पैनी नजर
बता दें कि डाक विभाग को शक था कि गलत दस्तावेजों के जरिए कई खाते खोले गए हैं। जब जांच शुरू हुई तो पता चला कि पूरे बिहार में 50,577 खाते फर्जी हैं। इन खातों का इस्तेमाल सरकारी योजनाओं का पैसा हड़पने के लिए किया जा रहा था। सबसे ज्यादा 9,654 फर्जी खाताधारक पटना में पकड़े गए, जबकि भागलपुर में 5,654 और औरंगाबाद में 3,432 खाते बंद किए गए। बिहार डाक विभाग सर्किल के निदेशक पवन कुमार ने बताया, “हमने हर जिले में जांच की और जहां भी फर्जीवाड़ा मिला, वहां सख्त कार्रवाई की गई।”

सात जिलों में 1,000 से अधिक खाते बंद
इस कार्रवाई में सात जिले ऐसे मिले जहां फर्जी खातों की संख्या 1,000 से अधिक थी। पटना (9,654) के बाद भागलपुर (5,654), औरंगाबाद (3,432), दरभंगा (3,345), मधुबनी (2,238), नालंदा (2,342) और पूर्णिया (1,143) इस सूची में शामिल हैं। सीतामढ़ी में 954 और रोहतास में 654 खाते बंद किए गए। ये आंकड़े बताते हैं कि फर्जीवाड़ा पूरे राज्य में फैला हुआ था, लेकिन कुछ जिलों में यह खेल बेहद बड़ा था।

एक साल में 13 लाख से अधिक खाते बंद
पिछले एक साल में बिहार के डाकघरों ने 13,96,970 खाते बंद किए, जबकि 17,27,756 नए खाते खोले गए। इस बार खाते खोलने का लक्ष्य पूरा हो गया, जिसमें समस्तीपुर जिला सबसे आगे रहा। यहां 1,36,369 नए खाते खोले गए। इसके बाद पूर्वी चंपारण (1,23,409), गया (1,26,955), दरभंगा (1,08,834) और पटना साहिब (89,990) का स्थान रहा। डाक विभाग ने साफ कर दिया है कि फर्जी खातों को बंद करने के साथ ही असली ग्राहकों को जोड़ने पर भी पूरा ध्यान दिया जा रहा है।

डाकघरों को सख्त निर्देश
इस बड़े फर्जीवाड़े के बाद डाक विभाग ने सभी डाकघरों को सख्त निर्देश दिए हैं। अब खाता खोलने से पहले हर दस्तावेज की गहन जांच की जाएगी। निदेशक पवन कुमार ने कहा, “हमने डाकघरों को साफ तौर पर कह दिया है कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। समुचित जांच के बाद ही खाते खोले जाएं।”

बिहार के टॉप 10 जिले जहां सबसे ज्यादा खाते खुले
नए खातों की बात करें तो समस्तीपुर (1,36,369), पूर्वी चंपारण (1,23,409), गया (1,26,955), दरभंगा (1,08,834), सीवान (91,988), नालंदा (89,315), भोजपुर (89,064), पटना साहिब (89,990), वैशाली (70,994) और नवादा (58,188) के बाद।

यह भी पढ़ें:

News Patna Ki
Author: News Patna Ki

सबसे तेज सबसे पहले खबरों के लिए जुड़े रहिए NEWS PATNA KI के साथ

Share This Article

Facebook
X
WhatsApp
Telegram

Leave a Reply

Latest News