Latest News
Patna News : फर्जी पुलिस बनकर दंपती से लूटे 6 लाख रुपये, मुख्यालय के सामने हुई घटना Bihar Politics : नवादा में मतदाता अधिकार यात्रा के दौरान हादसा, राहुल गांधी की कार ने एक पुलिसकर्मी को टक्कर मारी Nalanda News : बिहार में 22 साल के युवक की आत्महत्या से मचा हड़कंप, जांच में सामने आईं चौंकाने वाली बातें Patna Crime News : पटना में ब्यूटी पार्लर लूट का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, अस्पताल में भर्ती Gids voor nieuwe spelers: Zo werkt de Starzino inloggen en registratie Madhepura News : बिजली बिल को लेकर मचा बवाल, बड़े भाई ने छोटे भाई को पीट-पीटकर मार डाला Jyoti Malhotra : ज्योति मल्होत्रा की एसआईटी ने पाकिस्तान में 2500 पृष्ठों की साहित्यिक चोरी पाए जाने के बाद उस पर जासूसी का आरोप लगाया। Purniya News : पति-पत्नी के बीच कोर्ट में मारपीट, पति पर दूसरी शादी का आरोप 79th Independence Day : पटना के गांधी मैदान में सीएम नीतीश ने किया झंडा फहराया, चुनावी साल में करेंगे बड़े ऐलान Bihar Free Electricity : बिहार के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर: स्मार्ट मीटर धारकों को 125 यूनिट मुफ्त मिलेगी, सब्सिडी भी मिलेगी, जानिए कितना होगा फायदा?

India vs Pakistan : क्रिकेट की सबसे बड़ी जंग! भारत-पाक के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला आज, जानें प्लेइंग 11 और स्ट्रीमिंग डिटेल्स

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp
Telegram

india vs pakistan : चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला 23 फरवरी को दुबई में खेला जाएगा। भारत सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए खेलेगा, जबकि पाकिस्तान के लिए यह करो या मरो का मुकाबला होगा।

india vs pakistan

india vs pakistan : आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में क्रिकेट प्रेमियों का सबसे बड़ा इंतजार आज खत्म हो जाएगा, जब चिर प्रतिद्वंद्वी भारत और पाकिस्तान आमने-सामने होंगे। यह महामुकाबला आज यानी 23 फरवरी को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत की नजर जहां सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की करने पर होगी, वहीं पाकिस्तान के लिए यह करो या मरो का मुकाबला होगा।

भारत ने अपने पिछले मैच में बांग्लादेश को 6 विकेट से हराकर शानदार फॉर्म दिखाया था, जबकि पाकिस्तान को न्यूजीलैंड के खिलाफ 60 रनों की करारी हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में पाकिस्तान को इस बड़े मैच में जीत की सख्त जरूरत होगी।

पाकिस्तान ने 2017 चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब भारत को फाइनल में हराकर जीता था। इस बार भारतीय टीम उस हार का बदला लेने के इरादे से उतरेगी। रोहित शर्मा, विराट कोहली और शुभमन गिल जैसे स्टार बल्लेबाजों के रहते भारत की बल्लेबाजी मजबूत नजर आ रही है, जबकि पाकिस्तान अपनी धारदार गेंदबाजी से पलटवार करना चाहेगा।

भारत की संभावित टीम की बात करें तो इसमें रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव/वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा और मोहम्मद शमी शामिल हो सकते हैं।

पाकिस्तान की संभावित टीम में बाबर आजम (कप्तान), इमाम-उल-हक, सऊद शकील, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सलमान अली आगा, तैयब ताहिर, खुशदिल शाह, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, हारिस रऊफ और अबरार अहमद शामिल हो सकते हैं।

यह मैच आज दोपहर 2:30 बजे दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में शुरू होगा। मैच का टॉस दोपहर 2 बजे होगा। वहीं, मैच का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स और स्पोर्ट्स 18 टीवी चैनलों पर देखा जा सकेगा। वहीं, जियोहॉटस्टार पर लाइव स्ट्रीमिंग मुफ्त में उपलब्ध है। भारत-पाकिस्तान वनडे रिकॉर्ड की बात करें तो दोनों टीमों के बीच 135 मैच खेले गए हैं। जिसमें से भारत ने 57 और पाकिस्तान ने 73 जीते हैं।

जबकि 5 मैच बिना किसी नतीजे के खत्म हुए हैं। चैंपियंस ट्रॉफी की बात करें तो दोनों टीमों के बीच खेले गए 5 मैचों में पाकिस्तान ने 3 और भारत ने 2 बार जीत हासिल की है। इस महामुकाबले से पहले पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने शुभमन गिल को भारत का अगला सुपरस्टार करार देते हुए कहा कि यह युवा बल्लेबाज पाकिस्तान के लिए सबसे बड़ा खतरा साबित हो सकता है।

News Patna Ki
Author: News Patna Ki

सबसे तेज सबसे पहले खबरों के लिए जुड़े रहिए NEWS PATNA KI के साथ

Share This Article

Facebook
X
WhatsApp
Telegram

Leave a Reply

Latest News