पटना इंडिगो मैनेजर रूपेश सिंह हत्याकांड के मुख्य आरोपी ऋतुराज और आर्यन को भारी मात्रा में हथियारों के साथ मुंगेर से गिरफ्तार कर लिया गया है।
Rupesh Singh Murder Case : पटना इंडिगो एयरलाइंस के स्टेशन मैनेजर रूपेश सिंह हत्याकांड में कोर्ट से बरी हुए रितुराज और आर्यन को मुंगेर पुलिस ने फिर से गिरफ्तार कर लिया है. ये दोनों अवैध हथियार खरीदने मुंगेर गए थे. अब पुलिस ने इन दोनों समेत कुल 10 लोगों को गिरफ्तार किया है. इन सभी को उस वक्त गिरफ्तार किया गया जब ये बांक पंचायत मेन रोड पर हथियार खरीदकर लौट रहे थे. अब पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है. पुलिस इनके मकसद का पता लगाने की कोशिश कर रही है.

वहां पकड़े गए अपराधियों ने ₹1.5 लाख रुपये में तीन पिस्टल, मैगजीन और अन्य हथियार खरीदे थे और पटना लौट रहे थे। मुंगेर पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान उन्हें रोका और गहन जांच के बाद गिरफ्तार कर लिया। ऋतुराज नौबतपुर का रहने वाला है और पटना के खमेनीचक में रहता है, जबकि आर्यन बख्तियारपुर के सलीमपुर का रहने वाला है। इनके अलावा गिरफ्तार किए गए अन्य 8 आरोपी बेगूसराय, पटना, मुंगेर और अन्य जिलों के रहने वाले हैं।
बताया जा रहा है कि गिरफ्तार सभी आरोपी सफारी कार से पटना लौट रहे थे. इसके बाद पुलिस ने गुप्त सूत्रों से सूचना मिलने के बाद इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस को शक है कि ये लोग किसी की हत्या करने के लिए हथियार खरीदने पटना गए थे. देर रात तक मुंगेर पुलिस सभी आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही थी.
पुलिस ने इन आरोपियों के पास से 3 पिस्टल, मैगजीन और 50 हजार नकद बरामद किए हैं. साथ ही पुलिस ने उस सफारी कार को भी जब्त कर लिया है, जिसमें सवार होकर सभी आरोपी पटना आ रहे थे. फिलहाल पुलिस अब ये पता लगाने में जुटी है कि इन हथियारों का इस्तेमाल किस अपराध के लिए किया जाना था और इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं.
मालूम हो कि 12 जनवरी 2021 को इंडिगो एयरलाइंस के स्टेशन मैनेजर रूपेश सिंह की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। यह हत्याकांड इतना चर्चित हुआ कि इसकी गूंज प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) तक पहुंच गई। पटना पुलिस ने मामले की जांच में 350 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की थी, लेकिन कोर्ट ने इसे खारिज करते हुए चारों आरोपियों- रितुराज, सौरभ, पुष्कर और आर्यन जायसवाल को बरी कर दिया था। कोर्ट ने 6 अगस्त 2024 को सभी आरोपियों को बरी कर दिया था।
गौरतलब है कि 12 जनवरी 2021 को पटना के शास्त्री नगर स्थित उनके अपार्टमेंट के बाहर रूपेश सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वे एयरपोर्ट से अपनी ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहे थे, तभी पुनाईचक इलाके में उन्हें निशाना बनाया गया। पुलिस ने 350 पन्नों की चार्जशीट के साथ कोर्ट में 100 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज भी पेश किए।
पुलिस जांच में दावा किया गया है कि नवंबर 2020 में रोडरेज को लेकर रूपेश और ऋतुराज के बीच हाथापाई हुई थी। पुलिस के मुताबिक इसी विवाद का बदला लेने के लिए ऋतुराज ने अपने साथी सौरभ, पुष्कर और आर्यन के साथ मिलकर रूपेश की हत्या कर दी। हालांकि कोर्ट ने पुलिस की चार्जशीट को खारिज करते हुए सभी आरोपियों को निर्दोष करार दिया।
Author: Prahlad Singh
प्रमो धर्म








