Latest News
Patna News : फर्जी पुलिस बनकर दंपती से लूटे 6 लाख रुपये, मुख्यालय के सामने हुई घटना Bihar Politics : नवादा में मतदाता अधिकार यात्रा के दौरान हादसा, राहुल गांधी की कार ने एक पुलिसकर्मी को टक्कर मारी Nalanda News : बिहार में 22 साल के युवक की आत्महत्या से मचा हड़कंप, जांच में सामने आईं चौंकाने वाली बातें Patna Crime News : पटना में ब्यूटी पार्लर लूट का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, अस्पताल में भर्ती Gids voor nieuwe spelers: Zo werkt de Starzino inloggen en registratie Madhepura News : बिजली बिल को लेकर मचा बवाल, बड़े भाई ने छोटे भाई को पीट-पीटकर मार डाला Jyoti Malhotra : ज्योति मल्होत्रा की एसआईटी ने पाकिस्तान में 2500 पृष्ठों की साहित्यिक चोरी पाए जाने के बाद उस पर जासूसी का आरोप लगाया। Purniya News : पति-पत्नी के बीच कोर्ट में मारपीट, पति पर दूसरी शादी का आरोप 79th Independence Day : पटना के गांधी मैदान में सीएम नीतीश ने किया झंडा फहराया, चुनावी साल में करेंगे बड़े ऐलान Bihar Free Electricity : बिहार के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर: स्मार्ट मीटर धारकों को 125 यूनिट मुफ्त मिलेगी, सब्सिडी भी मिलेगी, जानिए कितना होगा फायदा?

बिहार में उद्योग विभाग ने की बड़ी तैयारी, 51 दिनों के अंदर लगेंगी 15 फैक्ट्रियां; युवाओं को मिलेंगे नए रोजगार

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp
Telegram

Bihar News: बिहार में उद्योगों के विकास को लेकर बिहार सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। राज्य के भीतर अगले 51 दिनों में 15 नई औद्योगिक इकाई को स्थापित करने का लक्ष्य उद्योग विभाग ने निर्धारित किया है। इसके लिए विभाग की तरफ से बड़ा प्लान बनाया गया है।

वास्तव में, पिछले साल दिसंबर महीने में आयोजित हुए बिजनेस कनेक्स में बिहार को 1 लाख 81 हजार करोड़ रुपए के निवेश का प्रस्ताव उद्योग विभाग को मिला है। प्रस्तावों को जमीन पर उतारने के लिए विभाग ने रणनीति तैयार कर ली है। विभाग निवेशकों को तेजी से मंजूरी और वन स्टॉप निवेश सहायता दे रहा है। जिससे राज्य के हजारों युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।

बिहार सरकार के उद्योग मंत्री Nitish Mishra ने बताया कि बिजनेस कनेक्ट 2024 राज्य के लिए एतिहासिक रहा। इससे पहले कभी भी 1 लाख 81 हजार करोड़ रुपए के निवेश का प्रस्ताव नहीं मिला था। उद्योग विभाग का सबसे बड़ा लक्ष्य इस निवेश को धरातल पर उतारने का है। उद्योग विभाग ने संकल्प लिया है कि अगले 51 दिनों के भीतर 15 औद्योगिक इकाइयां स्थापित कीया जाए। इसके लिए विभाग लगातार निगरानी करेगा और निवेशकों की मदद करेगा।

मंत्री ने कहा कि विभाग की टीम राज्य में निवेश करने वाले उद्यमों के संपर्क में है। जमीन के आवंटन का मामला हो या क्लीयरेंस का मामला हो, निवेशकों की जरूरतों को पूरा किया जा रहा है। उद्योग विभाग संकल्प के साथ काम कर रहा है कि बिहार में आने वाले निवेशकों को किसी तरह की कोई परेसानी न हो।

उन्होंने कहा कि बिहार एक नए औद्योगिक युग में प्रवेश कर रहा है। इन नए औद्योगिक इकाइयों की स्थापना के बाद बिहार के हजारों लोगों को रोजगार मिल सकेंगे। इसके साथ ही बिहार औद्योगिक क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की ओर तेजी से आगे बढ़ेगा। इन औद्योगिक इकाइयों की स्थापना से कारोबारी माहौल बेहतर होगा और राज्य के आर्थिक विकास में तेजी आएगी।

News Patna Ki
Author: News Patna Ki

सबसे तेज सबसे पहले खबरों के लिए जुड़े रहिए NEWS PATNA KI के साथ

Share This Article

Facebook
X
WhatsApp
Telegram

Leave a Reply

Latest News