Latest News
Patna News : फर्जी पुलिस बनकर दंपती से लूटे 6 लाख रुपये, मुख्यालय के सामने हुई घटना Bihar Politics : नवादा में मतदाता अधिकार यात्रा के दौरान हादसा, राहुल गांधी की कार ने एक पुलिसकर्मी को टक्कर मारी Nalanda News : बिहार में 22 साल के युवक की आत्महत्या से मचा हड़कंप, जांच में सामने आईं चौंकाने वाली बातें Patna Crime News : पटना में ब्यूटी पार्लर लूट का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, अस्पताल में भर्ती Gids voor nieuwe spelers: Zo werkt de Starzino inloggen en registratie Madhepura News : बिजली बिल को लेकर मचा बवाल, बड़े भाई ने छोटे भाई को पीट-पीटकर मार डाला Jyoti Malhotra : ज्योति मल्होत्रा की एसआईटी ने पाकिस्तान में 2500 पृष्ठों की साहित्यिक चोरी पाए जाने के बाद उस पर जासूसी का आरोप लगाया। Purniya News : पति-पत्नी के बीच कोर्ट में मारपीट, पति पर दूसरी शादी का आरोप 79th Independence Day : पटना के गांधी मैदान में सीएम नीतीश ने किया झंडा फहराया, चुनावी साल में करेंगे बड़े ऐलान Bihar Free Electricity : बिहार के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर: स्मार्ट मीटर धारकों को 125 यूनिट मुफ्त मिलेगी, सब्सिडी भी मिलेगी, जानिए कितना होगा फायदा?

बिहार में चलती इंटरसिटी एक्सप्रेस में अचानक धुआं उठने से मची भगदड़, ड्राइवर की सूझबूझ से टला हादसा

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp
Telegram
मंगलवार को जयनगर से दानापुर जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस के चेयरकार से अचानक धुआं निकलने लगा। धुआं निकलता देख ड्राइवर ने ट्रेन रोक दी और यात्री ट्रेन से कूदने लगे। इस दौरान दर्जनों यात्री घायल हो गए।

Bihar News : बिहार के जयनगर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. बिहार के जयनगर से दानापुर जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस में मंगलवार को बड़ा हादसा टल गया. समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर रेलखंड के पूसा रोड और दुबहा स्टेशन के बीच ट्रेन के चेयरकार से अचानक धुआं निकलने लगा. धुआं देखकर यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई. हालांकि ड्राइवर की सजगता से ट्रेन को तुरंत रोक दिया गया, लेकिन तब तक कई यात्री घबराहट में ट्रेन से कूदने लगे, जिससे दर्जनों लोग घायल हो गए.

जानकारी के अनुसार चलती ट्रेन के ब्रेक शू में आग लगने से धुआं निकलने लगा। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे रेलवे कर्मचारियों ने आग पर काबू पा लिया। हालांकि इस घटना के दौरान यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इससे यात्रियों में दहशत का माहौल बन गया है। इस घटना की जानकारी रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों को दे दी गई है।

इधर, जैसे ही धुआं निकलना शुरू हुआ, यात्रियों को लगा कि ट्रेन में आग लग गई है। घबराहट में लोग जान बचाने के लिए ट्रेन से कूदने लगे। इस दौरान कई यात्रियों को मामूली चोटें आईं। राहत की बात यह रही कि किसी यात्री की जान को गंभीर खतरा नहीं हुआ। फिलहाल इस संबंध में जांच शुरू कर दी गई है।

Prahlad Singh
Author: Prahlad Singh

प्रमो धर्म

Share This Article

Facebook
X
WhatsApp
Telegram

Leave a Reply

Latest News