Latest News
Patna News : फर्जी पुलिस बनकर दंपती से लूटे 6 लाख रुपये, मुख्यालय के सामने हुई घटना Bihar Politics : नवादा में मतदाता अधिकार यात्रा के दौरान हादसा, राहुल गांधी की कार ने एक पुलिसकर्मी को टक्कर मारी Nalanda News : बिहार में 22 साल के युवक की आत्महत्या से मचा हड़कंप, जांच में सामने आईं चौंकाने वाली बातें Patna Crime News : पटना में ब्यूटी पार्लर लूट का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, अस्पताल में भर्ती Gids voor nieuwe spelers: Zo werkt de Starzino inloggen en registratie Madhepura News : बिजली बिल को लेकर मचा बवाल, बड़े भाई ने छोटे भाई को पीट-पीटकर मार डाला Jyoti Malhotra : ज्योति मल्होत्रा की एसआईटी ने पाकिस्तान में 2500 पृष्ठों की साहित्यिक चोरी पाए जाने के बाद उस पर जासूसी का आरोप लगाया। Purniya News : पति-पत्नी के बीच कोर्ट में मारपीट, पति पर दूसरी शादी का आरोप 79th Independence Day : पटना के गांधी मैदान में सीएम नीतीश ने किया झंडा फहराया, चुनावी साल में करेंगे बड़े ऐलान Bihar Free Electricity : बिहार के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर: स्मार्ट मीटर धारकों को 125 यूनिट मुफ्त मिलेगी, सब्सिडी भी मिलेगी, जानिए कितना होगा फायदा?

भागलपुर से पटना तक का सफर होगा आसान, जल्द शुरू होगी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन; PM मोदी दिखा सकते हैं हरी झंडी

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp
Telegram

Bhagalpur News : भागलपुर के लोगों के लिए खुशखबरी है। जल्द ही भागलपुर और पटना के बीच वंदे भारत ट्रेन का परिचालन शुरू हो जाएगा। यह ट्रेन 223 km की दूरी महज तीन घंटे में तय करेगी। वंदे भारत एक्सप्रेस के ट्रायल की तैयारी शुरू हो गई है। इसके लिए रेलवे ने नई पिटलाइन के अधूरे काम को पूरा करना शुरू कर दिया है।

जानकारी के अनुसार 20 कोच वाली पिट लाइन की टेस्टिंग सोमवार या मंगलवार से शुरू हो सकती है। इस रूट पर चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का मेंटेनेंस का काम भागलपुर से ही होगा। इसके परिचालन की तिथि अभी तय नहीं हुई है। इसे 15 फरवरी से चलाने की योजना बनाई जा रही है।

24 फरवरी को पीएम मोदी बिहार दौरे पर आ रहे हैं। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि भागलपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी इस ट्रेन को हरी झंडी दिखा सकते हैं। रेलवे इसको लेकर तैयारियों में लगा हुआ है। भागलपुर से सुबह सात बजे इस ट्रेन का परिचालन किया जा सकता है। एक्सप्रेस ट्रेनों और वंदे भारत ट्रेन के किराए में ज्यादा अंतर नहीं होने की उम्मीद है।

आपको बता दें कि हाल ही में सांसदों के साथ रेलवे अधिकारियों की उच्चस्तरीय बैठक हुई थी। इस बैठक में पिछले दो सालों में स्टेशनों के विकास कार्यों की समीक्षा की गई थी। भागलपुर के सांसद अजय मंडल ने भागलपुर से पटना तक वंदे भारत ट्रेन चलाने का प्रस्ताव दिया था। इसके बाद इस पर कवायद तेज कर दी गई।

News Patna Ki
Author: News Patna Ki

सबसे तेज सबसे पहले खबरों के लिए जुड़े रहिए NEWS PATNA KI के साथ

Share This Article

Facebook
X
WhatsApp
Telegram

Leave a Reply

Latest News