Latest News
Patna News : फर्जी पुलिस बनकर दंपती से लूटे 6 लाख रुपये, मुख्यालय के सामने हुई घटना Bihar Politics : नवादा में मतदाता अधिकार यात्रा के दौरान हादसा, राहुल गांधी की कार ने एक पुलिसकर्मी को टक्कर मारी Nalanda News : बिहार में 22 साल के युवक की आत्महत्या से मचा हड़कंप, जांच में सामने आईं चौंकाने वाली बातें Patna Crime News : पटना में ब्यूटी पार्लर लूट का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, अस्पताल में भर्ती Gids voor nieuwe spelers: Zo werkt de Starzino inloggen en registratie Madhepura News : बिजली बिल को लेकर मचा बवाल, बड़े भाई ने छोटे भाई को पीट-पीटकर मार डाला Jyoti Malhotra : ज्योति मल्होत्रा की एसआईटी ने पाकिस्तान में 2500 पृष्ठों की साहित्यिक चोरी पाए जाने के बाद उस पर जासूसी का आरोप लगाया। Purniya News : पति-पत्नी के बीच कोर्ट में मारपीट, पति पर दूसरी शादी का आरोप 79th Independence Day : पटना के गांधी मैदान में सीएम नीतीश ने किया झंडा फहराया, चुनावी साल में करेंगे बड़े ऐलान Bihar Free Electricity : बिहार के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर: स्मार्ट मीटर धारकों को 125 यूनिट मुफ्त मिलेगी, सब्सिडी भी मिलेगी, जानिए कितना होगा फायदा?

Jamui Fire : जमुई में भीषण आग से सैकड़ों पेड़ और फसलें खाक, किसानों को लाखों का नुकसान

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp
Telegram
Jamui Fire : जमुई जिले के खैरा थाना क्षेत्र के सगदाहा गांव में शनिवार की शाम भीषण आग लगने से किसान पिकू सिंह का बगीचा और खेत जलकर राख हो गए। हादसे में 500 पेड़ और 10 कट्ठा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं है, लेकिन ग्रामीणों को साजिश की आशंका है।
Jamui Fire
Jamui Fire

Jamui Fire : जमुई जिले के खैरा थाना क्षेत्र के सगदाहा गांव में शनिवार की शाम दिल दहला देने वाली घटना घटी। भीषण आग ने कुछ ही देर में किसान पिकू सिंह के बगीचे और खेत को जलाकर राख कर दिया। इस हादसे में करीब 500 आम, सागवान और महोगनी के पेड़ जलकर राख हो गए, जबकि 10 कट्ठा में खड़ी गेहूं की फसल पूरी तरह नष्ट हो गई।

गांव में अफरातफरी, घंटों मशक्कत के बाद बुझी आग
आग की तेज लपटों से पूरे गांव में अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल खैरा थाने को सूचना दी, जिसके बाद दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची। ग्रामीणों और दमकल की टीम ने मिलकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक किसान को भारी नुकसान हो चुका था। इस भीषण आग में उसे करीब तीन लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

आग लगने के कारणों पर संशय, जांच में जुटी पुलिस
आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। कुछ ग्रामीणों का कहना है कि किसी ने जानबूझ कर आग लगाई है, जबकि कुछ लोग बिजली के शॉर्ट सर्किट को इसका कारण मान रहे हैं। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और हर एंगल से जांच की जा रही है।

किसान के सामने बड़ा संकट, मुआवजे की मांग
पीड़ित किसान पिकू सिंह के लिए यह बगीचा आय का मुख्य स्रोत था, जो अब पूरी तरह से नष्ट हो चुका है। फसल और बगीचा जलने से उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। स्थानीय ग्रामीण और किसान संगठन जिला प्रशासन से मुआवजे की मांग कर रहे हैं, ताकि उन्हें इस आपदा से उबरने में मदद मिल सके।

यह भी पढ़ें:- पड़ोसी की कार का शीशा टूटने पर मचा कोहराम, बुजुर्ग की हत्या से दहशत

यह भी पढ़ें:- राजधानी पटना में 2 अप्रैल से सड़कों से हटेगा अतिक्रमण! 9 टीमें बनाई गईं, पाटलिपुत्र, कंकड़बाग, बांकीपुर समेत कई इलाकों में होगी कार्रवाई

News Patna Ki
Author: News Patna Ki

सबसे तेज सबसे पहले खबरों के लिए जुड़े रहिए NEWS PATNA KI के साथ

Share This Article

Facebook
X
WhatsApp
Telegram

Leave a Reply

Latest News