Latest News
Patna News : फर्जी पुलिस बनकर दंपती से लूटे 6 लाख रुपये, मुख्यालय के सामने हुई घटना Bihar Politics : नवादा में मतदाता अधिकार यात्रा के दौरान हादसा, राहुल गांधी की कार ने एक पुलिसकर्मी को टक्कर मारी Nalanda News : बिहार में 22 साल के युवक की आत्महत्या से मचा हड़कंप, जांच में सामने आईं चौंकाने वाली बातें Patna Crime News : पटना में ब्यूटी पार्लर लूट का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, अस्पताल में भर्ती Gids voor nieuwe spelers: Zo werkt de Starzino inloggen en registratie Madhepura News : बिजली बिल को लेकर मचा बवाल, बड़े भाई ने छोटे भाई को पीट-पीटकर मार डाला Jyoti Malhotra : ज्योति मल्होत्रा की एसआईटी ने पाकिस्तान में 2500 पृष्ठों की साहित्यिक चोरी पाए जाने के बाद उस पर जासूसी का आरोप लगाया। Purniya News : पति-पत्नी के बीच कोर्ट में मारपीट, पति पर दूसरी शादी का आरोप 79th Independence Day : पटना के गांधी मैदान में सीएम नीतीश ने किया झंडा फहराया, चुनावी साल में करेंगे बड़े ऐलान Bihar Free Electricity : बिहार के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर: स्मार्ट मीटर धारकों को 125 यूनिट मुफ्त मिलेगी, सब्सिडी भी मिलेगी, जानिए कितना होगा फायदा?

Jamui News पति ने लौंडा डांस देखने से रोका तो पत्नी ने कुएं में लगाई छलांग, मजाक-मजाक में हुआ बड़ा कांड

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp
Telegram
Jamui News : शायद कलियुग का सबसे निकृष्ट युग इसी को कहते हैं। पत्नी को यह बर्दाश्त नहीं हुआ कि 100 लोगों के सामने उसके पति ने उसे लौंडा नाच देखने से रोका और डांटा भी।
Jamui News
Jamui News

Jamui News : जमुई जिले के मलयपुर थाना क्षेत्र के डोमटोली गांव में बीती देर रात पति ने पत्नी को लौंडा नाच देखने से रोका तो पत्नी कुएं में कूद गई। हालांकि कुएं में पानी कम होने के कारण पत्नी की जान बच गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि पति राजेंद्र तुरी उर्फ ​​डिस्को देर रात काम से लौटा था।

उसने देखा कि गांव के तांती टोला में लौंडा नाच का कार्यक्रम चल रहा था। जब वह पास पहुंचा तो देखा कि उसकी पत्नी नंदिनी देवी भी नाच का आनंद ले रही थी। पत्नी को नाच देखते देख पति को गुस्सा आ गया, फिर क्या, गुस्साए पति ने पत्नी को खूब डांटा। सैकड़ों लोगों के बीच डांट सुनकर पत्नी नंदिनी गुस्से में घर आई, जिसके बाद पति भी घर लौट आया।

घर लौटने के बाद पति-पत्नी के बीच विवाद काफी बढ़ गया। जिसके बाद नंदिनी गुस्से में घर के बगल में स्थित कुएं में कूद गई। गनीमत रही कि कुएं में पानी कमर तक ही था लेकिन कुआं काफी गहरा था। जिससे नंदिनी की जान तो बच गई, लेकिन उसके शरीर और सिर पर गंभीर चोटें आईं।

वहीं पत्नी के कुएं में कूदने के बाद पति के छोटे भाई ने शोर मचाकर आस-पास के स्थानीय लोगों को इकट्ठा किया। जिसके बाद कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद बांस की सीढ़ी से रस्सी बांधकर कुएं में फेंका गया और पत्नी नंदिनी को बाहर निकाला गया। कुएं से बाहर आने के बाद पत्नी दर्द से कराह रही थी।

पति ने तुरंत अपनी पत्नी को स्थानीय डॉक्टर के पास ले जाकर उसका इलाज कराया। पत्नी के मायके वालों को जब इसकी सूचना मिली तो नंदिनी की मां आज सुबह आनन-फानन में उसके घर पहुंची और अपनी बेटी नंदिनी को अपने साथ ले गई।

यह भी पढ़ें:

News Patna Ki
Author: News Patna Ki

सबसे तेज सबसे पहले खबरों के लिए जुड़े रहिए NEWS PATNA KI के साथ

Share This Article

Facebook
X
WhatsApp
Telegram

Leave a Reply

Latest News