Jan Suraaj Party : बेतिया में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान प्रशांत किशोर ने बीजेपी, कांग्रेस और लालू परिवार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने जनता से जाति और पार्टी से ऊपर उठकर योग्य उम्मीदवारों को वोट देने की अपील की।

Jan Suraaj Party : जन सुराज के संस्थापक और राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने रविवार को बेतिया में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा, कांग्रेस और राजद पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि लोग पार्टी के नाम पर नहीं, बल्कि उम्मीदवार के आधार पर वोट करें।
प्रशांत किशोर ने कहा कि जन सुराज के लिए वोट न करें, अगर किसी और पार्टी का उम्मीदवार बेहतर है तो उसे चुनें। बिहार को बदलने के लिए हमें जाति और दलगत राजनीति से ऊपर उठकर ईमानदार और योग्य उम्मीदवारों को चुनना होगा।
बेतिया से भाजपा सांसद संजय जायसवाल के एक बयान पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, “अगर हम सच में शराब पार्टी कर रहे होते और आपकी सरकार होती, तो आप हमें गिरफ़्तार कर लेते। सिर्फ़ बयानबाज़ी से कुछ हासिल नहीं होगा।” प्रधानमंत्री मोदी पर हमला बोलते हुए किशोर ने कहा कि अब वो चार किलो अनाज देकर वोट मांगने आ रहे हैं। बिहार की जनता अब समझदार हो गई है। राशन से वोट नहीं मिलेंगे।
किशोर ने कांग्रेस की ‘माई बहन योजना’ पर भी निशाना साधा और कहा कि अगर पी. चिदंबरम साबित कर दें कि बिहार में इस योजना के लिए बजट है, तो हम मानेंगे कि कांग्रेस गंभीर है। लालू यादव और उनके परिवार पर निशाना साधते हुए पीके ने कहा कि आप दोनों मुख्यमंत्री रहे, इतने सालों तक सत्ता में रहे, लेकिन आपका बेटा आज तक नौवीं कक्षा पास नहीं कर पाया। यह कैसी राजनीति है?
किशोर ने स्पष्ट किया कि उनकी राजनीति किसी जाति या धर्म पर आधारित नहीं है, बल्कि जनभागीदारी और विकास के मुद्दे पर आधारित है। उन्होंने कहा कि बिहार में बदलाव अब जनता के हाथ में है और यह बदलाव योग्य उम्मीदवारों से ही आएगा।
यह भी पढ़ें:
-
- Bihar News : बिहार में एक कांवरिया की झरने में गिरने से मौत हो गई, वह जलाभिषेक के लिए गुप्ताधाम जा रहा था
- Samastipur News : पुलिस थाना या रिश्वतखोरी का अड्डा? महिला थाना प्रभारी 20 हज़ार रुपये लेते रंगे हाथों गिरफ्तार!
- Samastipur Crime News : बिहार के समस्तीपुर जिले में 14 साल की नाबालिग लड़की के साथ उसी गांव के एक युवक ने बलात्कार किया.
Author: News Patna Ki
सबसे तेज सबसे पहले खबरों के लिए जुड़े रहिए NEWS PATNA KI के साथ



