Latest News
Patna News : फर्जी पुलिस बनकर दंपती से लूटे 6 लाख रुपये, मुख्यालय के सामने हुई घटना Bihar Politics : नवादा में मतदाता अधिकार यात्रा के दौरान हादसा, राहुल गांधी की कार ने एक पुलिसकर्मी को टक्कर मारी Nalanda News : बिहार में 22 साल के युवक की आत्महत्या से मचा हड़कंप, जांच में सामने आईं चौंकाने वाली बातें Patna Crime News : पटना में ब्यूटी पार्लर लूट का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, अस्पताल में भर्ती Gids voor nieuwe spelers: Zo werkt de Starzino inloggen en registratie Madhepura News : बिजली बिल को लेकर मचा बवाल, बड़े भाई ने छोटे भाई को पीट-पीटकर मार डाला Jyoti Malhotra : ज्योति मल्होत्रा की एसआईटी ने पाकिस्तान में 2500 पृष्ठों की साहित्यिक चोरी पाए जाने के बाद उस पर जासूसी का आरोप लगाया। Purniya News : पति-पत्नी के बीच कोर्ट में मारपीट, पति पर दूसरी शादी का आरोप 79th Independence Day : पटना के गांधी मैदान में सीएम नीतीश ने किया झंडा फहराया, चुनावी साल में करेंगे बड़े ऐलान Bihar Free Electricity : बिहार के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर: स्मार्ट मीटर धारकों को 125 यूनिट मुफ्त मिलेगी, सब्सिडी भी मिलेगी, जानिए कितना होगा फायदा?

JD Women’s College Patna जेडी वीमेंस कॉलेज NAAC से बाहर? जानिए कब मिलेगी नई मान्यता!

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp
Telegram
JD Women’s College Patna : पटना के प्रतिष्ठित जेडी वीमेंस कॉलेज को नैक की नई मान्यता के लिए अभी कुछ और महीने इंतजार करना पड़ेगा। पिछली मान्यता नवंबर 2023 में समाप्त हो रही थी, लेकिन नैक की नई व्यवस्था के तहत कॉलेज अब जुलाई में आवेदन करेगा।
JD Women's College Patna
JD Women’s College Patna

JD Women’s College Patna : जेडी वीमेंस कॉलेज की नैक मान्यता नवंबर 2023 में समाप्त हो गई थी, लेकिन नैक प्रक्रिया में हाल ही में हुए बदलावों के कारण कॉलेज अभी तक नए के लिए आवेदन नहीं कर पाया है। जानकारी के अनुसार जुलाई में पोर्टल खुलने के बाद कॉलेज अपनी आईआईक्यूए रिपोर्ट प्रस्तुत करेगा। कॉलेज की आईक्यूएसी समन्वयक प्रो. मालिनी वर्मा ने मीडिया को बताया कि कॉलेज का यह तीसरा नैक चक्र है।

मान्यता समाप्त होने से पहले ही कॉलेज ने तैयारी शुरू कर दी थी। उन्होंने बताया कि नैक की नई प्रक्रिया के तहत अप्रैल और मई में बाइनरी मान्यता शुरू होगी, जो उन संस्थानों के लिए होगी, जो पहली बार नैक में आवेदन कर रहे हैं। वहीं, जून और जुलाई में “मैच्योरिटी बेस्ड ग्रेडेड लेवल” (एमबीजीएल) का पोर्टल खुलेगा, जिसके तहत कॉलेज आवेदन करेगा।

पहले जहां सिर्फ सात मापदंडों पर मूल्यांकन होता था, वहीं अब नए बदलावों के अनुसार संस्थानों को 10 विशेषताओं पर जानकारी देनी होगी। प्रो. वर्मा ने बताया कि कॉलेज ने मेल के माध्यम से नैक को सूचना दे दी है और जवाब में स्पष्ट किया गया है कि जब तक नैक टीम कॉलेज का दौरा नहीं करती, तब तक पिछली मान्यता प्रभावी रहेगी।

जुलाई में आईआईक्यूए भरने के बाद कॉलेज 45 दिनों के भीतर एसएसआर रिपोर्ट प्रस्तुत करेगा, जिसके बाद 45 दिनों के भीतर डेटा वैलिडेशन एंड वेरिफिकेशन (डीवीवी) किया जाएगा। इसके बाद अक्टूबर से दिसंबर के बीच नैक टीम कॉलेज का दौरा करेगी। उल्लेखनीय है कि कॉलेज को पहली बार 2014 में बी ग्रेड मिला था और 2019 में दूसरे चक्र में भी बी ग्रेड मिला था। 2024 में तीसरे चक्र के लिए नैक टीम का दौरा अपेक्षित है।

यह भी पढ़ें:

News Patna Ki
Author: News Patna Ki

सबसे तेज सबसे पहले खबरों के लिए जुड़े रहिए NEWS PATNA KI के साथ

Share This Article

Facebook
X
WhatsApp
Telegram

Leave a Reply

Latest News