Latest News
Patna News : फर्जी पुलिस बनकर दंपती से लूटे 6 लाख रुपये, मुख्यालय के सामने हुई घटना Bihar Politics : नवादा में मतदाता अधिकार यात्रा के दौरान हादसा, राहुल गांधी की कार ने एक पुलिसकर्मी को टक्कर मारी Nalanda News : बिहार में 22 साल के युवक की आत्महत्या से मचा हड़कंप, जांच में सामने आईं चौंकाने वाली बातें Patna Crime News : पटना में ब्यूटी पार्लर लूट का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, अस्पताल में भर्ती Gids voor nieuwe spelers: Zo werkt de Starzino inloggen en registratie Madhepura News : बिजली बिल को लेकर मचा बवाल, बड़े भाई ने छोटे भाई को पीट-पीटकर मार डाला Jyoti Malhotra : ज्योति मल्होत्रा की एसआईटी ने पाकिस्तान में 2500 पृष्ठों की साहित्यिक चोरी पाए जाने के बाद उस पर जासूसी का आरोप लगाया। Purniya News : पति-पत्नी के बीच कोर्ट में मारपीट, पति पर दूसरी शादी का आरोप 79th Independence Day : पटना के गांधी मैदान में सीएम नीतीश ने किया झंडा फहराया, चुनावी साल में करेंगे बड़े ऐलान Bihar Free Electricity : बिहार के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर: स्मार्ट मीटर धारकों को 125 यूनिट मुफ्त मिलेगी, सब्सिडी भी मिलेगी, जानिए कितना होगा फायदा?

JDU के मुस्लिम नेताओं की प्रेस कॉन्फ्रेंस…सवाल सुनते ही पीसी से भागे, MLC गुलाम गौस किनारे बैठे दिखे

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp
Telegram

JDU की प्रेस कॉन्फ्रेंस में वे नेता भी मौजूद थे जिन्होंने वक्फ बिल का खुलकर विरोध किया था. विधान पार्षद गुलाम गौस भी मौजूद थे जो बिल के प्रबल विरोधी रहे हैं, लेकिन उन्हें बोलने का मौका नहीं दिया गया.

JDU
JDU

संसद से पारित वक्फ संशोधन विधेयक-2025 के खिलाफ JDU के मुस्लिम नेताओं की नाराजगी की खबरें लगातार आ रही हैं. पार्टी के कई नेता ने इस्तीफा दे दिया है। हालांकि इस्तीफा देने वालों में कोई भी बड़ा मुस्लिम चेहरा नहीं है. अब इन सबके बीच नीतीश कुमार की पार्टी ने डैमेज कंट्रोल शुरू कर दिया है.

जेडीयू के सभी बड़े मुस्लिम नेताओं ने एकजुट होकर आज प्रेस कॉन्फ्रेंस की. खास बात यह रही कि इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में वो नेता भी नजर आए, जो वक्फ बिल का खुलकर विरोध कर रहे थे. वो बिल पर जेडीयू के स्टैंड के खिलाफ थे. पार्टी के विधान पार्षद गुलाम गौस खुलकर विरोध में दिखे. वो आज की प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिखे जरूर, लेकिन उन्हें बोलने का मौका नहीं दिया गया. वो साइड-लाइन में बैठे नजर आए.

जेडीयू के मुस्लिम नेताओं ने अपनी बात कही और उठकर चले गए. जैसे ही पत्रकारों ने सवाल पूछना शुरू किया, सभी जल्दबाजी में उठकर चले गए. बता दें कि जेडीयू ने संसद में वक्फ संशोधन विधेयक पर मोदी सरकार का समर्थन किया है. इसके बाद से ही नीतीश कुमार की पार्टी में उथल-पुथल की खबरें आ रही हैं. वक्फ संशोधन विधेयक पर जेडीयू के स्टैंड के खिलाफ 7 मुस्लिम नेताओं ने पार्टी छोड़ने का ऐलान किया है।

जेडीयू से इस्तीफा देने वालों में पार्टी के पूर्व प्रदेश सचिव एम राजू नायर, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव शाहनवाज मलिक, बेतिया जिला उपाध्यक्ष नदीम अख्तर, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव सी मोहम्मद तबरेज सिद्दीकी अली, भोजपुर से पार्टी सदस्य मोहम्मद दिलशान राईन और मोतिहारी के ढाका विधानसभा सीट से पूर्व प्रत्याशी होने का दावा करने वाले मोहम्मद कासिम अंसारी शामिल हैं। इसके अलावा नवादा जिला जेडीयू सचिव मोहम्मद फिरोज खान ने भी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।

अब जेडीयू के सभी मुस्लिम दिग्गज मैदान में
हकीकत यह है कि वक्फ विधेयक पर जेडीयू के किसी बड़े नेता ने पार्टी नहीं छोड़ी है। ज्यादातर इस्तीफे की खबरें उन लोगों की आई हैं जिनका कोई वजूद नहीं है और न ही वे पार्टी में किसी महत्वपूर्ण पद पर हैं। लेकिन अब जेडीयू के बड़े मुस्लिम नेता एकजुट हो गए हैं।

जेडीयू ने शुक्रवार को प्रेस रिलीज जारी कर बताया था कि पार्टी के तीनों एमएलसी गुलाम गौस, अफाक अहमद खान और खालिद अनवर के साथ पूर्व सांसद अशफाक करीम, पूर्व सांसद कहकशां परवीन, बिहार विधान परिषद के पूर्व सभापति सलीम परवेज, बिहार राज्य सुन्नी वक्फ बोर्ड के चेयरमैन मोहम्मद इरशादुल्लाह, शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन सैयद अफजल अब्बास, प्रदेश प्रवक्ता अंजुम आरा, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रभारी इकबाल हैदर, पूर्व नेता मास्टर मुजाहिद आलम, अब्दुल कय्यूम अंसारी समेत कई अन्य नेता शनिवार को एक साथ मीडिया के सामने आएंगे।

जेडीयू के स्टैंड का किया समर्थन
ये सभी नेता आज शनिवार को मीडिया के सामने आए और वक्फ बिल पर पार्टी के स्टैंड का खुलकर समर्थन किया। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने इन सभी नेताओं से बात की, उन्हें मीडिया के सामने आकर पार्टी का स्टैंड रखने को कहा। इसके बाद वरिष्ठ मुस्लिम नेता सामने आए। हालांकि विरोध कर रहे नेताओं को बोलने का मौका नहीं मिला।

यह भी पढ़ें:
News Patna Ki
Author: News Patna Ki

सबसे तेज सबसे पहले खबरों के लिए जुड़े रहिए NEWS PATNA KI के साथ

Share This Article

Facebook
X
WhatsApp
Telegram

Leave a Reply

Latest News