Latest News
Patna News : फर्जी पुलिस बनकर दंपती से लूटे 6 लाख रुपये, मुख्यालय के सामने हुई घटना Bihar Politics : नवादा में मतदाता अधिकार यात्रा के दौरान हादसा, राहुल गांधी की कार ने एक पुलिसकर्मी को टक्कर मारी Nalanda News : बिहार में 22 साल के युवक की आत्महत्या से मचा हड़कंप, जांच में सामने आईं चौंकाने वाली बातें Patna Crime News : पटना में ब्यूटी पार्लर लूट का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, अस्पताल में भर्ती Gids voor nieuwe spelers: Zo werkt de Starzino inloggen en registratie Madhepura News : बिजली बिल को लेकर मचा बवाल, बड़े भाई ने छोटे भाई को पीट-पीटकर मार डाला Jyoti Malhotra : ज्योति मल्होत्रा की एसआईटी ने पाकिस्तान में 2500 पृष्ठों की साहित्यिक चोरी पाए जाने के बाद उस पर जासूसी का आरोप लगाया। Purniya News : पति-पत्नी के बीच कोर्ट में मारपीट, पति पर दूसरी शादी का आरोप 79th Independence Day : पटना के गांधी मैदान में सीएम नीतीश ने किया झंडा फहराया, चुनावी साल में करेंगे बड़े ऐलान Bihar Free Electricity : बिहार के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर: स्मार्ट मीटर धारकों को 125 यूनिट मुफ्त मिलेगी, सब्सिडी भी मिलेगी, जानिए कितना होगा फायदा?

जेडीयू विधायक अशोक चौधरी के कार्यक्रम में हाथापाई, बॉडीगार्ड ने हंगामा कर रहे शख्स को पीटा, इलाके में अफरा-तफरी

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp
Telegram
जेडीयू विधायक अशोक चौधरी को एक कार्यक्रम के दौरान धक्का दे दिया गया। जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। एक युवक का सिर फूट गया.

Muzaffarpur News : बिहार के मुजफ्फरपुर में जेडीयू विधायक अशोक चौधरी के एक कार्यक्रम में जमकर हंगामा हुआ. इतना ही नहीं जेडीयू विधायक को धक्का भी दिया गया. जिसके बाद कुछ देर के लिए पूरे कार्यक्रम में अफरातफरी मच गई. यह घटना सकरा विधानसभा क्षेत्र के बाजितपुर अशोक गांव की है. जहां जेडीयू विधायक अशोक चौधरी मंदिर निर्माण के लिए दान देने पहुंचे थे.

जेडीयू विधायक एक मंदिर निर्माण कार्यक्रम में पहुंचे थे और कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे. उसी दौरान कुछ युवकों ने हंगामा करना शुरू कर दिया. इतना ही नहीं इन युवकों ने जेडीयू विधायक को धक्का भी दिया.

इसके बाद हंगामा कर रहे युवक की विधायक अशोक चौधरी के बॉडीगार्ड ने पिटाई कर दी. अब पिटाई का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग कई सवाल उठा रहे हैं. हालांकि फर्स्ट बिहार इस वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है.

वहीं, इस वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि किस तरह पूरे कार्यक्रम के दौरान जमकर हंगामा हो रहा है. साथ ही JDU MLA से हाथापाई के बाद बॉडीगार्ड्स ने हंगामा कर रहे युवक की पिटाई कर दी. इसके बाद मौके पर किस तरह अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

इधर, इस पूरे मामले पर स्पष्टीकरण के लिए विधायक अशोक चौधरी से संपर्क करने की कोशिश की गई। लेकिन, उनकी तरफ से इस मामले में अब तक कोई स्पष्टीकरण नहीं आया है। लेकिन यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें विधायक की हरकत ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है।

News Patna Ki
Author: News Patna Ki

सबसे तेज सबसे पहले खबरों के लिए जुड़े रहिए NEWS PATNA KI के साथ

Share This Article

Facebook
X
WhatsApp
Telegram

Leave a Reply

Latest News