Latest News
Patna News : फर्जी पुलिस बनकर दंपती से लूटे 6 लाख रुपये, मुख्यालय के सामने हुई घटना Bihar Politics : नवादा में मतदाता अधिकार यात्रा के दौरान हादसा, राहुल गांधी की कार ने एक पुलिसकर्मी को टक्कर मारी Nalanda News : बिहार में 22 साल के युवक की आत्महत्या से मचा हड़कंप, जांच में सामने आईं चौंकाने वाली बातें Patna Crime News : पटना में ब्यूटी पार्लर लूट का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, अस्पताल में भर्ती Gids voor nieuwe spelers: Zo werkt de Starzino inloggen en registratie Madhepura News : बिजली बिल को लेकर मचा बवाल, बड़े भाई ने छोटे भाई को पीट-पीटकर मार डाला Jyoti Malhotra : ज्योति मल्होत्रा की एसआईटी ने पाकिस्तान में 2500 पृष्ठों की साहित्यिक चोरी पाए जाने के बाद उस पर जासूसी का आरोप लगाया। Purniya News : पति-पत्नी के बीच कोर्ट में मारपीट, पति पर दूसरी शादी का आरोप 79th Independence Day : पटना के गांधी मैदान में सीएम नीतीश ने किया झंडा फहराया, चुनावी साल में करेंगे बड़े ऐलान Bihar Free Electricity : बिहार के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर: स्मार्ट मीटर धारकों को 125 यूनिट मुफ्त मिलेगी, सब्सिडी भी मिलेगी, जानिए कितना होगा फायदा?

Jehanabad News जहानाबाद में एक पुलिस इंस्पेक्टर ने की आत्महत्या, घरेलू तनाव और कर्ज के चलते उठाया ये कदम…..

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp
Telegram
Jehanabad News : अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि मृतक सब इंस्पेक्टर परमेश्वर पासवान सुपौल जिले के निवासी थे और अब तक की जांच के अनुसार वे लंबे समय से घरेलू तनाव और कर्ज से परेशान थे।
Jehanabad News
Jehanabad News

Jehanabad News : जहानाबाद से बड़ी खबर आ रही है जहां वाणावर थाने में पदस्थापित सब इंस्पेक्टर ने आत्महत्या कर ली है. इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान सुपौल निवासी परमेश्वर पासवान के रूप में हुई है. बताया जाता है कि पिछले कई दिनों से वह घरेलू तनाव और कर्ज से परेशान था. आशंका जताई जा रही है कि इन्हीं कारणों से सब इंस्पेक्टर ने इतना बड़ा कदम उठाया.

मृतक वाणावर पर्यटक थाने में पदस्थापित थे। दरोगा परमेश्वर पासवान ने अपने कमरे में पंखे से रस्सी बांधकर फांसी लगा ली। इस घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। सूचना मिलते ही वरीय पुलिस अधिकारी थाने पहुंचे और मामले की जांच के आदेश दिए। फिलहाल पुलिस की टीम घटना के हर पहलू की जांच कर रही है।

आत्महत्या के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इंस्पेक्टर परमेश्वर पासवान ने यह कदम क्यों उठाया। हालांकि इस मामले में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि मृतक इंस्पेक्टर परमेश्वर पासवान सुपौल जिले के रहने वाले थे और अब तक की जांच में जो बातें सामने आई हैं, उसके मुताबिक वे काफी समय से घरेलू तनाव और कर्ज से परेशान चल रहे थे। प्रथम दृष्टया ऐसा लग रहा है कि इन्हीं सब कारणों से उन्होंने आत्महत्या की है।

यह भी पढ़ें:
News Patna Ki
Author: News Patna Ki

सबसे तेज सबसे पहले खबरों के लिए जुड़े रहिए NEWS PATNA KI के साथ

Share This Article

Facebook
X
WhatsApp
Telegram

Leave a Reply

Latest News