Latest News
Patna News : फर्जी पुलिस बनकर दंपती से लूटे 6 लाख रुपये, मुख्यालय के सामने हुई घटना Bihar Politics : नवादा में मतदाता अधिकार यात्रा के दौरान हादसा, राहुल गांधी की कार ने एक पुलिसकर्मी को टक्कर मारी Nalanda News : बिहार में 22 साल के युवक की आत्महत्या से मचा हड़कंप, जांच में सामने आईं चौंकाने वाली बातें Patna Crime News : पटना में ब्यूटी पार्लर लूट का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, अस्पताल में भर्ती Gids voor nieuwe spelers: Zo werkt de Starzino inloggen en registratie Madhepura News : बिजली बिल को लेकर मचा बवाल, बड़े भाई ने छोटे भाई को पीट-पीटकर मार डाला Jyoti Malhotra : ज्योति मल्होत्रा की एसआईटी ने पाकिस्तान में 2500 पृष्ठों की साहित्यिक चोरी पाए जाने के बाद उस पर जासूसी का आरोप लगाया। Purniya News : पति-पत्नी के बीच कोर्ट में मारपीट, पति पर दूसरी शादी का आरोप 79th Independence Day : पटना के गांधी मैदान में सीएम नीतीश ने किया झंडा फहराया, चुनावी साल में करेंगे बड़े ऐलान Bihar Free Electricity : बिहार के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर: स्मार्ट मीटर धारकों को 125 यूनिट मुफ्त मिलेगी, सब्सिडी भी मिलेगी, जानिए कितना होगा फायदा?

Jhajha Railway Station Club News झाझा रेलवे स्टेशन क्लब में लगी भीषण आग, ऐतिहासिक धरोहर जलकर राख

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp
Telegram
Jhajha Railway Station Club News : आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, हालांकि स्थानीय लोगों ने शरारती तत्वों का हाथ होने की भी आशंका जताई है। घटना में लाखों की संपत्ति जलकर खाक हो गई।
Jhajha Railway Station Club News
Jhajha Railway Station Club News

Jhajha Railway Station Club News : जमुई जिले के झाझा रेलवे स्टेशन क्लब में अचानक आग लग गई। इससे अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान बिल्डिंग में रखे कुर्सी-टेबल समेत कई सामान जलकर राख हो गए। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। झाझा रेलवे स्टेशन क्लब का निर्माण अंग्रेजों के जमाने में हुआ था।

जमुई जिले के झाझा की यह ऐतिहासिक धरोहर है। झाझा रेलवे स्टेशन क्लब में सोमवार की दोपहर अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि चंद मिनटों में पूरा क्लब जलने लगा। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड के जवानों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

स्थानीय लोगों के अनुसार कुछ उपद्रवी और नशेड़ी युवकों ने इस घटना को अंजाम दिया है। हालांकि स्थानीय लोगों का कहना है कि सालों से सांस्कृतिक कार्यक्रमों और सामाजिक आयोजनों का केंद्र रहा रेलवे क्लब अब राख में तब्दील हो रहा है। आग लगने की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी यहां आग लग चुकी है। इस आग की घटना में लाखों का नुकसान हुआ है।

यह भी पढ़ें:
News Patna Ki
Author: News Patna Ki

सबसे तेज सबसे पहले खबरों के लिए जुड़े रहिए NEWS PATNA KI के साथ

Share This Article

Facebook
X
WhatsApp
Telegram

Leave a Reply

Latest News