Latest News
Patna News : फर्जी पुलिस बनकर दंपती से लूटे 6 लाख रुपये, मुख्यालय के सामने हुई घटना Bihar Politics : नवादा में मतदाता अधिकार यात्रा के दौरान हादसा, राहुल गांधी की कार ने एक पुलिसकर्मी को टक्कर मारी Nalanda News : बिहार में 22 साल के युवक की आत्महत्या से मचा हड़कंप, जांच में सामने आईं चौंकाने वाली बातें Patna Crime News : पटना में ब्यूटी पार्लर लूट का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, अस्पताल में भर्ती Gids voor nieuwe spelers: Zo werkt de Starzino inloggen en registratie Madhepura News : बिजली बिल को लेकर मचा बवाल, बड़े भाई ने छोटे भाई को पीट-पीटकर मार डाला Jyoti Malhotra : ज्योति मल्होत्रा की एसआईटी ने पाकिस्तान में 2500 पृष्ठों की साहित्यिक चोरी पाए जाने के बाद उस पर जासूसी का आरोप लगाया। Purniya News : पति-पत्नी के बीच कोर्ट में मारपीट, पति पर दूसरी शादी का आरोप 79th Independence Day : पटना के गांधी मैदान में सीएम नीतीश ने किया झंडा फहराया, चुनावी साल में करेंगे बड़े ऐलान Bihar Free Electricity : बिहार के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर: स्मार्ट मीटर धारकों को 125 यूनिट मुफ्त मिलेगी, सब्सिडी भी मिलेगी, जानिए कितना होगा फायदा?

Mahakumbha : महाकुंभ में खो गई थी झारखंड की महिला, अपना फोन नंबर भी याद नहीं था, मुजफ्फरपुर जीआरपी ने बेटे से मिलाया

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp
Telegram

Mahakumbha : महाकुंभ के दौरान अपने परिवार से बिछड़ गई एक महिला भटकते हुए बिहार के मुजफ्फरपुर पहुंच गई, जिसके बाद GRP ने महिला को उसके परिवार से मिलवाया।

Mahakumbha : प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में हर दिन देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। महाकुंभ में भारी भीड़ के कारण कई लोग एक-दूसरे से बिछड़ जाते हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया है। जहां झारखंड की एक महिला महाकुंभ में अपने परिजनों से बिछड़ गई। जिसके बाद महिला किसी तरह भटककर बिहार के मुजफ्फरपुर पहुंच गई।

महाकुंभ में स्नान के दौरान अपने परिजनों से बिछड़ गई झारखंड की महिला सुमित्रा देवी बिहार के मुजफ्फरपुर जंक्शन पहुंची। जहां प्लेटफॉर्म संख्या-1 पर ड्यूटी पर तैनात जीआरपी के पुलिसकर्मियों ने महिला को परेशान और अकेली देख पूछताछ की। महिला ने अपना नाम और पता बताया। उसने बताया कि उसका नाम सुमित्रा देवी है और वह गिरिडीह जिले के परसन थाना क्षेत्र की रहने वाली है। जीआरपी थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि महिला को अपने परिजनों का मोबाइल नंबर याद नहीं था। जिसके कारण पुलिस को उसके परिजनों से संपर्क करने में परेशानी हो रही थी।

महिला को उसके परिजनों से मिलाने के लिए पुलिसकर्मी ने महिला की फोटो और उसकी पूरी जानकारी गिरिडीह पुलिस ग्रुप में शेयर की। कुछ ही देर बाद पुलिस को महिला के बेटे वासुदेव राणा का मोबाइल नंबर मिल गया जो चेन्नई में रहता है। पुलिस ने वासुदेव राणा से संपर्क कर बताया कि उसकी मां सुरक्षित है। जिसके बाद महिला का बेटा मुजफ्फरपुर पहुंचा और अपनी मां को सुरक्षित अपने साथ ले गया। बेटे को देखकर महिला भावुक हो गई और पुलिस को धन्यवाद भी दिया।

News Patna Ki
Author: News Patna Ki

सबसे तेज सबसे पहले खबरों के लिए जुड़े रहिए NEWS PATNA KI के साथ

Share This Article

Facebook
X
WhatsApp
Telegram

Leave a Reply

Latest News