Latest News
Patna News : फर्जी पुलिस बनकर दंपती से लूटे 6 लाख रुपये, मुख्यालय के सामने हुई घटना Bihar Politics : नवादा में मतदाता अधिकार यात्रा के दौरान हादसा, राहुल गांधी की कार ने एक पुलिसकर्मी को टक्कर मारी Nalanda News : बिहार में 22 साल के युवक की आत्महत्या से मचा हड़कंप, जांच में सामने आईं चौंकाने वाली बातें Patna Crime News : पटना में ब्यूटी पार्लर लूट का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, अस्पताल में भर्ती Gids voor nieuwe spelers: Zo werkt de Starzino inloggen en registratie Madhepura News : बिजली बिल को लेकर मचा बवाल, बड़े भाई ने छोटे भाई को पीट-पीटकर मार डाला Jyoti Malhotra : ज्योति मल्होत्रा की एसआईटी ने पाकिस्तान में 2500 पृष्ठों की साहित्यिक चोरी पाए जाने के बाद उस पर जासूसी का आरोप लगाया। Purniya News : पति-पत्नी के बीच कोर्ट में मारपीट, पति पर दूसरी शादी का आरोप 79th Independence Day : पटना के गांधी मैदान में सीएम नीतीश ने किया झंडा फहराया, चुनावी साल में करेंगे बड़े ऐलान Bihar Free Electricity : बिहार के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर: स्मार्ट मीटर धारकों को 125 यूनिट मुफ्त मिलेगी, सब्सिडी भी मिलेगी, जानिए कितना होगा फायदा?

JP Ganga Patna जेपी गंगा पथ पर दीदारगंज से कंगन घाट तक एलिवेटेड रोड बनकर तैयार, इस दिन सीएम नीतीश करेंगे उद्घाटन, लाखों लोगों को होगा फायदा

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp
Telegram
JP Ganga Patna : जेपी गंगा पथ पर दीदारगंज से कंगन घाट तक एलिवेटेड रोड बनकर तैयार हो गया है। इस सड़क का उद्घाटन सीएम नीतीश करेंगे। इस सड़क के बनने से लाखों लोगों को फायदा होगा।
JP Ganga Patna
JP Ganga Patna

JP Ganga Patna : बिहार में कई परियोजनाओं का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। विधानसभा चुनाव से पहले कई परियोजनाओं की शुरुआत होनी है। वहीं, ताजा जानकारी के अनुसार पटना से दीघा होते हुए दीदारगंज को जोड़ने वाली जेपी गंगा पथ की नई एलिवेटेड सड़क कंगन घाट से दीदारगंज के बीच पूरी तरह बनकर तैयार है। बिहार राज्य सड़क विकास निगम लिमिटेड (बीएसआरडीसी) के अधिकारियों ने जानकारी दी है कि उद्घाटन के लिए मुख्यमंत्री से समय मांगा गया है। इसके बाद यह सड़क आम जनता के लिए खोल दी जाएगी।

एलिवेटेड सड़क बनकर तैयार
जानकारी के अनुसार यह एलिवेटेड सड़क 20.5 किलोमीटर लंबी है। जिससे दीघा से दीदारगंज तक का सफर अब आसान हो जाएगा। फिलहाल दीघा से कंगन घाट तक लोग 15.5 किलोमीटर की दूरी तय करते हैं, लेकिन नया रूट शुरू होते ही शहरवासियों को बाइपास पर लगने वाले भीषण जाम से राहत मिलेगी। खासकर पटना सिटी स्थित जीरो माइल और गायघाट से दीदारगंज जाने वालों को अब बाइपास का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। सिर्फ छोटे वाहनों को अनुमति, एंबुलेंस को मिलेगा त्वरित रास्ता

जेपी गंगा पथ पर बड़े व्यावसायिक वाहनों के परिचालन पर रोक रहेगी। इस मार्ग पर सिर्फ छोटे निजी वाहन ही चल सकेंगे, जिससे जाम नहीं लगेगा और यातायात सुचारू रहेगा। साथ ही दीदारगंज से आने वाले मरीजों की एंबुलेंस अब सीधे पीएमसीएच और पटना एम्स जैसे बड़े अस्पतालों तक पहुंच सकेंगी।

गायघाट पर जल्द बनेगा अंडरपास, पटना घाट कनेक्टिविटी की भी तैयारी
गायघाट से दीदारगंज जाने वाले लोगों के लिए जल्द ही नया अंडरपास बनेगा, जिससे शहरवासियों को कृष्णा घाट अंडरपास का लंबा चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। वहीं पटना घाट की कनेक्टिविटी शुरू करने की योजना पर भी तेजी से काम चल रहा है।

रेलवे की जमीन पर इस कनेक्टिविटी को तैयार करने के लिए एनओसी लेने की प्रक्रिया चल रही है। इस परियोजना के शुरू होने से पटना में यातायात व्यवस्था को बड़ा सहारा मिलेगा और शहरवासियों को सुगम और तेज यात्रा का लाभ मिलेगा।

यह भी पढ़ें:

News Patna Ki
Author: News Patna Ki

सबसे तेज सबसे पहले खबरों के लिए जुड़े रहिए NEWS PATNA KI के साथ

Share This Article

Facebook
X
WhatsApp
Telegram

Leave a Reply

Latest News