Latest News
Patna News : फर्जी पुलिस बनकर दंपती से लूटे 6 लाख रुपये, मुख्यालय के सामने हुई घटना Bihar Politics : नवादा में मतदाता अधिकार यात्रा के दौरान हादसा, राहुल गांधी की कार ने एक पुलिसकर्मी को टक्कर मारी Nalanda News : बिहार में 22 साल के युवक की आत्महत्या से मचा हड़कंप, जांच में सामने आईं चौंकाने वाली बातें Patna Crime News : पटना में ब्यूटी पार्लर लूट का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, अस्पताल में भर्ती Gids voor nieuwe spelers: Zo werkt de Starzino inloggen en registratie Madhepura News : बिजली बिल को लेकर मचा बवाल, बड़े भाई ने छोटे भाई को पीट-पीटकर मार डाला Jyoti Malhotra : ज्योति मल्होत्रा की एसआईटी ने पाकिस्तान में 2500 पृष्ठों की साहित्यिक चोरी पाए जाने के बाद उस पर जासूसी का आरोप लगाया। Purniya News : पति-पत्नी के बीच कोर्ट में मारपीट, पति पर दूसरी शादी का आरोप 79th Independence Day : पटना के गांधी मैदान में सीएम नीतीश ने किया झंडा फहराया, चुनावी साल में करेंगे बड़े ऐलान Bihar Free Electricity : बिहार के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर: स्मार्ट मीटर धारकों को 125 यूनिट मुफ्त मिलेगी, सब्सिडी भी मिलेगी, जानिए कितना होगा फायदा?

Jyoti Malhotra : ज्योति मल्होत्रा की एसआईटी ने पाकिस्तान में 2500 पृष्ठों की साहित्यिक चोरी पाए जाने के बाद उस पर जासूसी का आरोप लगाया।

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp
Telegram

Jyoti Malhotra : हरियाणा पुलिस की एसआईटी ने पाकिस्तान के लिए जासूसी के मामले में गिरफ्तार ज्योति मल्होत्रा के खिलाफ 2500 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की है। आरोप है कि वह पाकिस्तानी एजेंटों के संपर्क में थी और संवेदनशील जानकारियां लीक करती रही।

Jyoti Malhotra
Jyoti Malhotra

Jyoti Malhotra : हरियाणा पुलिस की विशेष जांच टीम ने पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में गिरफ्तार ज्योति मल्होत्रा के खिलाफ करीब 2500 पन्नों का आरोपपत्र दाखिल किया है। पुलिस का आरोप है कि ज्योति का इस्तेमाल पाकिस्तानी एजेंटों द्वारा किया जाता था और वह संवेदनशील सूचनाएं लीक करती रहती थी।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, एसआईटी ने दावा किया है कि ज्योति पाकिस्तान के लिए टूलकिट का काम कर रही थी और लगातार पाकिस्तानी एजेंटों के संपर्क में थी। इसके अलावा, ज्योति ने अपनी कई विदेश यात्राओं के दौरान वहाँ के एजेंटों से बातचीत की।

चार्जशीट में यह भी कहा गया है कि ज्योति पाक उच्चायोग में तैनात दानिश अली के भी लगातार संपर्क में थी। पुलिस को ज्योति और दानिश के बीच चैट भी मिली है। इसके अलावा, ज्योति ने आईएसआई एजेंट शाकिर, हसन अली और नासिर ढिल्लों से भी बात की थी, जिनकी चैट पुलिस ने बरामद कर ली है।

ज्योति के मोबाइल फोन से मिली अहम जानकारियों के आधार पर आरोप लगाया गया है कि वह पाकिस्तानी एजेंटों के लिए जानकारी साझा करती रही। बता दें कि ज्योति मल्होत्रा को 16 मई को पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। तब से वह न्यायिक हिरासत में है। इस मामले में हरियाणा पुलिस ने कई सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स को भी तलब कर पूछताछ की थी।

यह भी पढ़ें:
News Patna Ki
Author: News Patna Ki

सबसे तेज सबसे पहले खबरों के लिए जुड़े रहिए NEWS PATNA KI के साथ

Share This Article

Facebook
X
WhatsApp
Telegram

Leave a Reply

Latest News