Latest News
Patna News : फर्जी पुलिस बनकर दंपती से लूटे 6 लाख रुपये, मुख्यालय के सामने हुई घटना Bihar Politics : नवादा में मतदाता अधिकार यात्रा के दौरान हादसा, राहुल गांधी की कार ने एक पुलिसकर्मी को टक्कर मारी Nalanda News : बिहार में 22 साल के युवक की आत्महत्या से मचा हड़कंप, जांच में सामने आईं चौंकाने वाली बातें Patna Crime News : पटना में ब्यूटी पार्लर लूट का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, अस्पताल में भर्ती Gids voor nieuwe spelers: Zo werkt de Starzino inloggen en registratie Madhepura News : बिजली बिल को लेकर मचा बवाल, बड़े भाई ने छोटे भाई को पीट-पीटकर मार डाला Jyoti Malhotra : ज्योति मल्होत्रा की एसआईटी ने पाकिस्तान में 2500 पृष्ठों की साहित्यिक चोरी पाए जाने के बाद उस पर जासूसी का आरोप लगाया। Purniya News : पति-पत्नी के बीच कोर्ट में मारपीट, पति पर दूसरी शादी का आरोप 79th Independence Day : पटना के गांधी मैदान में सीएम नीतीश ने किया झंडा फहराया, चुनावी साल में करेंगे बड़े ऐलान Bihar Free Electricity : बिहार के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर: स्मार्ट मीटर धारकों को 125 यूनिट मुफ्त मिलेगी, सब्सिडी भी मिलेगी, जानिए कितना होगा फायदा?

Kanhaiya Kumar Palayan Yatra पटना में प्रदर्शन करने वाले कन्हैया समेत 41 कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर केस दर्ज, पटना पुलिस ने की कार्रवाई

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp
Telegram
Kanhaiya Kumar Palayan Yatra : बिहार की राजधानी पटना में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं के बड़े प्रदर्शन पर पुलिस ने कड़ा रुख अपनाया है.
Kanhaiya Kumar Palayan Yatra
Kanhaiya Kumar Palayan Yatra

Kanhaiya Kumar Palayan Yatra : इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व जेएनयू के पूर्व छात्र नेता और वरिष्ठ कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने किया. ‘पलायन रोको, रोजगार दो’ के नारे के साथ इस आंदोलन का मकसद बिहार के युवाओं की बेरोजगारी और पलायन की समस्या को उजागर करना था.

कन्हैया कुमार ने पटना में अपनी 26 दिवसीय पदयात्रा का समापन किया. इस मौके पर वे अपने समर्थकों के साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलना चाहते थे. लेकिन जैसे ही वे सीएम हाउस की ओर बढ़े पुलिस ने उन्हें मुख्यमंत्री आवास से करीब तीन किलोमीटर दूर स्थित राजापुर पुल के पास रोक दिया. इस जगह पर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हल्की झड़प और तकरार की स्थिति उत्पन्न हो गई.

स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया और कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया. इनमें कन्हैया कुमार और युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भान भी शामिल थे. हालांकि करीब एक घंटे बाद उन्हें कोतवाली थाने से छोड़ दिया गया. इस पूरी घटना के बाद श्रीकृष्णापुरी थाने में कन्हैया कुमार समेत 41 नामजद और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.

पुलिस का आरोप है कि प्रदर्शन के लिए प्रशासन से कोई अनुमति नहीं ली गई थी, जिसके कारण यातायात बाधित हुआ और आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा. इसके अलावा पुलिस कर्मियों के साथ धक्का-मुक्की के भी आरोप लगाए गए हैं. एसएचओ प्रभात कुमार ने इस एफआईआर की पुष्टि की है. वहीं सीडीपीओ साकेत कुमार ने बताया कि मजिस्ट्रेट के आवेदन पर यह मामला दर्ज किया गया है.

सभी पर जमानतीय धाराएं लगाई गई हैं, जिसके तहत पीआर बांड भरवाकर सभी को थाने से छोड़ दिया गया. यह घटना न केवल कानूनी मामला है बल्कि युवा नेतृत्व और बेरोजगारी जैसे मुद्दों को लेकर बिहार की राजनीति में उभरते असंतोष का प्रतीक है. यह भी स्पष्ट है कि कन्हैया कुमार जैसे युवा नेता जनभावनाओं को लेकर सक्रिय हो रहे हैं और सरकार के खिलाफ जनता की आवाज बनना चाहते हैं.

यह भी पढ़ें:

News Patna Ki
Author: News Patna Ki

सबसे तेज सबसे पहले खबरों के लिए जुड़े रहिए NEWS PATNA KI के साथ

Share This Article

Facebook
X
WhatsApp
Telegram

Leave a Reply

Latest News