Latest News
Patna News : फर्जी पुलिस बनकर दंपती से लूटे 6 लाख रुपये, मुख्यालय के सामने हुई घटना Bihar Politics : नवादा में मतदाता अधिकार यात्रा के दौरान हादसा, राहुल गांधी की कार ने एक पुलिसकर्मी को टक्कर मारी Nalanda News : बिहार में 22 साल के युवक की आत्महत्या से मचा हड़कंप, जांच में सामने आईं चौंकाने वाली बातें Patna Crime News : पटना में ब्यूटी पार्लर लूट का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, अस्पताल में भर्ती Gids voor nieuwe spelers: Zo werkt de Starzino inloggen en registratie Madhepura News : बिजली बिल को लेकर मचा बवाल, बड़े भाई ने छोटे भाई को पीट-पीटकर मार डाला Jyoti Malhotra : ज्योति मल्होत्रा की एसआईटी ने पाकिस्तान में 2500 पृष्ठों की साहित्यिक चोरी पाए जाने के बाद उस पर जासूसी का आरोप लगाया। Purniya News : पति-पत्नी के बीच कोर्ट में मारपीट, पति पर दूसरी शादी का आरोप 79th Independence Day : पटना के गांधी मैदान में सीएम नीतीश ने किया झंडा फहराया, चुनावी साल में करेंगे बड़े ऐलान Bihar Free Electricity : बिहार के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर: स्मार्ट मीटर धारकों को 125 यूनिट मुफ्त मिलेगी, सब्सिडी भी मिलेगी, जानिए कितना होगा फायदा?

Katihar News कूड़े के ढेर से 77 किलो सोना-चांदी के जेवरात बरामद, 1.5 करोड़ के जेवरात के साथ 7 गिरफ्तार

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp
Telegram
Katihar News : 3 अप्रैल की रात को बारसोई बाजार के जैन मंदिर रोड निवासी अमित कुमार जैन के घर में छत के लोहे की रॉड काटकर चोर घुस गए। इस दौरान 900 ग्राम सोना और 77 किलो चांदी की चोरी हो गई। शिकायत मिलते ही थाने में मामला दर्ज कर त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी गई।
Katihar News
Katihar News

Katihar News : कटिहार पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। जिले के बारसोई थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने महज तीन घंटे में चोरी के मुख्य आरोपी समेत 7 अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इनके पास से 77 किलो चांदी, 900 ग्राम सोना, सात मोबाइल, एक अपाचे बाइक और 67 हजार नकद बरामद किया है।

पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा ने इस मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि 3 अप्रैल की रात बारसोई बाजार स्थित जैन मंदिर रोड निवासी अमित कुमार जैन के घर में छत का लोहे का रॉड काटकर चोर घुस गए। इस दौरान 900 ग्राम सोना और 77 किलो चांदी चोरी कर ली गई। शिकायत मिलते ही थाने में मामला दर्ज कर त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी गई।

गुप्त सूचना के आधार पर रास चौक से दो संदिग्ध श्याम सोनी और यासिर को पकड़ा गया। पूछताछ में दोनों ने अपने चार अन्य साथियों के नाम बताए। इनकी सूचना पर शेष आरोपी अशरफुल, अकबर उर्फ ​​सुकिया, फिरोज, वैभव अनिल पाटिल और समरुल हक को गिरफ्तार किया गया। जांच में पता चला कि आरोपी चोरी का माल दुकानों में बेचते या गिरवी रखते थे।

वैभव अनिल पाटिल और अमित जैन की दुकानों में भी चोरी का माल रखा जाता था। वैभव पाटिल की सूचना पर 4.2 किलो अतिरिक्त चांदी बरामद की गई। अशरफुल, समरुल हक और अकबर उर्फ ​​सुकिया पर पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। अन्य की पृष्ठभूमि की जांच की जा रही है।

बरसोई बाजार के पास कूड़े के ढेर से 77 किलो चांदी और 900 ग्राम सोने के आभूषण बरामद किए गए। जिसकी कीमत करीब डेढ़ करोड़ रुपये है। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की सराहना हो रही है। दरअसल, बरसोई पुलिस ने गुरुवार रात गश्त के दौरान एक संदिग्ध युवक को भागते देखा।

पुलिस ने उसका पीछा कर उसे पकड़ लिया। उसकी सूचना पर पुलिस ने शनिवार को इस मामले में 6 अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया। बताया जाता है कि यह गिरोह पिछले 3 महीने से सक्रिय था।

यह भी पढ़ें:

News Patna Ki
Author: News Patna Ki

सबसे तेज सबसे पहले खबरों के लिए जुड़े रहिए NEWS PATNA KI के साथ

Share This Article

Facebook
X
WhatsApp
Telegram

Leave a Reply

Latest News