Latest News
Patna News : फर्जी पुलिस बनकर दंपती से लूटे 6 लाख रुपये, मुख्यालय के सामने हुई घटना Bihar Politics : नवादा में मतदाता अधिकार यात्रा के दौरान हादसा, राहुल गांधी की कार ने एक पुलिसकर्मी को टक्कर मारी Nalanda News : बिहार में 22 साल के युवक की आत्महत्या से मचा हड़कंप, जांच में सामने आईं चौंकाने वाली बातें Patna Crime News : पटना में ब्यूटी पार्लर लूट का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, अस्पताल में भर्ती Gids voor nieuwe spelers: Zo werkt de Starzino inloggen en registratie Madhepura News : बिजली बिल को लेकर मचा बवाल, बड़े भाई ने छोटे भाई को पीट-पीटकर मार डाला Jyoti Malhotra : ज्योति मल्होत्रा की एसआईटी ने पाकिस्तान में 2500 पृष्ठों की साहित्यिक चोरी पाए जाने के बाद उस पर जासूसी का आरोप लगाया। Purniya News : पति-पत्नी के बीच कोर्ट में मारपीट, पति पर दूसरी शादी का आरोप 79th Independence Day : पटना के गांधी मैदान में सीएम नीतीश ने किया झंडा फहराया, चुनावी साल में करेंगे बड़े ऐलान Bihar Free Electricity : बिहार के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर: स्मार्ट मीटर धारकों को 125 यूनिट मुफ्त मिलेगी, सब्सिडी भी मिलेगी, जानिए कितना होगा फायदा?

पटना के बाथरूम से शराब की बोतलें निकलने लगीं, पुलिस भी देख दंग रह गई

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp
Telegram
बिहार में शराबबंदी कानून का शराब माफियाओं पर कोई असर नहीं दिख रहा है. शराब कारोबारी इतने बेखौफ हो गए हैं कि वे अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं. पुलिस ने पटना सिटी के एक बाथरूम से भारी मात्रा में शराब बरामद की है.

Patna News : बिहार में शराबबंदी कानून लागू होने के बावजूद हर दिन राज्य के अलग-अलग जिलों से शराब की खेप जब्त की जा रही है. ताजा मामला राजधानी पटना से सामने आया है, जहां पुलिस ने एक घर के बाथरूम से भारी मात्रा में शराब बरामद की है.

दरअसल, बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बावजूद विदेशी शराब की तस्करी जारी है। पटना सिटी के मालसलामी थाना क्षेत्र के शिमली नवाब गंज इलाके में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। तस्कर बाथरूम में बने तहखाने में शीशे के पीछे विदेशी शराब छिपाकर रखता था और इसी तहखाने से शराब की सप्लाई करता था।

इसी बीच पुलिस को इसकी भनक लग गई। पुलिस की टीम ने बाथरूम में छापेमारी कर भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब की बोतलें और फ्रूटी के पैकेट बरामद किए हैं। तस्कर रोशन कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि शराब तस्कर रोशन कुमार दूसरे राज्यों से भारी मात्रा में शराब लाकर पटना सिटी इलाके में छोटे शराब तस्करों को अंग्रेजी शराब बेच रहा था।

पुलिस को इसकी भनक लग गई और उसने तस्कर को पकड़ने के लिए एक टीम बनाई। जहां पुलिस की टीम ने रोशन के घर और बाथरूम में छापेमारी कर शराब के बड़े जखीरे का खुलासा किया। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार तस्कर से कड़ी पूछताछ में जुटी है। बाथरूम से शराब की खेप बरामद होने के बाद इलाके के लोग भी दंग हैं।

News Patna Ki
Author: News Patna Ki

सबसे तेज सबसे पहले खबरों के लिए जुड़े रहिए NEWS PATNA KI के साथ

Share This Article

Facebook
X
WhatsApp
Telegram

Leave a Reply

Latest News