Latest News
Patna News : फर्जी पुलिस बनकर दंपती से लूटे 6 लाख रुपये, मुख्यालय के सामने हुई घटना Bihar Politics : नवादा में मतदाता अधिकार यात्रा के दौरान हादसा, राहुल गांधी की कार ने एक पुलिसकर्मी को टक्कर मारी Nalanda News : बिहार में 22 साल के युवक की आत्महत्या से मचा हड़कंप, जांच में सामने आईं चौंकाने वाली बातें Patna Crime News : पटना में ब्यूटी पार्लर लूट का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, अस्पताल में भर्ती Gids voor nieuwe spelers: Zo werkt de Starzino inloggen en registratie Madhepura News : बिजली बिल को लेकर मचा बवाल, बड़े भाई ने छोटे भाई को पीट-पीटकर मार डाला Jyoti Malhotra : ज्योति मल्होत्रा की एसआईटी ने पाकिस्तान में 2500 पृष्ठों की साहित्यिक चोरी पाए जाने के बाद उस पर जासूसी का आरोप लगाया। Purniya News : पति-पत्नी के बीच कोर्ट में मारपीट, पति पर दूसरी शादी का आरोप 79th Independence Day : पटना के गांधी मैदान में सीएम नीतीश ने किया झंडा फहराया, चुनावी साल में करेंगे बड़े ऐलान Bihar Free Electricity : बिहार के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर: स्मार्ट मीटर धारकों को 125 यूनिट मुफ्त मिलेगी, सब्सिडी भी मिलेगी, जानिए कितना होगा फायदा?

Bihar News : मुजफ्फरपुर में थाने के लॉकअप में हुई मौत, अब SHO समेत तीन लोगों पर हत्या का केस दर्ज, पुलिस महकमे में खलबली

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp
Telegram

Muzaffarpur News : बिहार के मुजफ्फरपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। कुछ दिन पहले थाने के लॉकअप में हुई मौत के मामले में अब बड़ी कार्रवाई हुई है। इस मामले में थानेदार समेत तीन लोगों पर मौत का केस दर्ज किया गया है। इसके बाद पुलिस महकमे में इस आदेश को लेकर अफरातफरी का माहौल है।

Muzaffarpur News : आपको बता दें कि, मुजफ्फरपुर के कांटी थाने की हाजत में किशोर की मौत के मामले में मृतक की मां ने थानेदार समेत तीन लोगों के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज कराई है. जबकि कांटी थाने की हाजत में युवक शिवम की मौत के मामले में अभी तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आई है. जिसके बाद मृतक शिवम की मां के आवेदन पर कांटी थाने में ही थानेदार समेत 3 लोगों के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज की गई है.

मालूम हो कि 3 फरवरी को कांटी थाना पुलिस ने बाइक चोरी के संदेह में कलवारी निवासी शिवम झा को गिरफ्तार किया था और 5 और 6 फरवरी की मध्य रात्रि करीब 3 से 3:30 बजे के बीच आरोपी शिवम ने थाने के लॉकअप में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी. शिवम की मौत के मामले में आसपास के ग्रामीणों और कई जनप्रतिनिधियों ने थाना प्रभारी पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया था.

मृतक की मां के बयान पर कांटी थानेदार सुधाकर पांडेय समेत तीन लोगों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसमें थानेदार सुधाकर पांडेय, इंस्पेक्टर एससी के सिंह और एक निजी सहायक रघु कुमार पासवान को नामजद करते हुए प्राथमिकी दर्ज की गई है।

इधर इस पूरे मामले पर ग्रामीण SP विद्या सागर ने बताया कि मृतक की मां रिंकू देवी के आवेदन के आलोक में कांटी थाना के SHO सब इंस्पेक्टर और सहायक को आरोपित किया गया है। आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है, पूरे मामले की जांच की जा रही है, जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।

News Patna Ki
Author: News Patna Ki

सबसे तेज सबसे पहले खबरों के लिए जुड़े रहिए NEWS PATNA KI के साथ

Share This Article

Facebook
X
WhatsApp
Telegram

Leave a Reply

Latest News