Latest News
Patna News : फर्जी पुलिस बनकर दंपती से लूटे 6 लाख रुपये, मुख्यालय के सामने हुई घटना Bihar Politics : नवादा में मतदाता अधिकार यात्रा के दौरान हादसा, राहुल गांधी की कार ने एक पुलिसकर्मी को टक्कर मारी Nalanda News : बिहार में 22 साल के युवक की आत्महत्या से मचा हड़कंप, जांच में सामने आईं चौंकाने वाली बातें Patna Crime News : पटना में ब्यूटी पार्लर लूट का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, अस्पताल में भर्ती Gids voor nieuwe spelers: Zo werkt de Starzino inloggen en registratie Madhepura News : बिजली बिल को लेकर मचा बवाल, बड़े भाई ने छोटे भाई को पीट-पीटकर मार डाला Jyoti Malhotra : ज्योति मल्होत्रा की एसआईटी ने पाकिस्तान में 2500 पृष्ठों की साहित्यिक चोरी पाए जाने के बाद उस पर जासूसी का आरोप लगाया। Purniya News : पति-पत्नी के बीच कोर्ट में मारपीट, पति पर दूसरी शादी का आरोप 79th Independence Day : पटना के गांधी मैदान में सीएम नीतीश ने किया झंडा फहराया, चुनावी साल में करेंगे बड़े ऐलान Bihar Free Electricity : बिहार के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर: स्मार्ट मीटर धारकों को 125 यूनिट मुफ्त मिलेगी, सब्सिडी भी मिलेगी, जानिए कितना होगा फायदा?

प्रेमी युगल ने घर से भागकर मंदिर में रचाई शादी, वीडियो में कहा…किसी ने नहीं किया अपहरण

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp
Telegram
युवक घर से अपनी मां से कह कर निकला था कि वह बनारस काम करने जा रहा है। लेकिन किसी को नहीं पता था कि वह पड़ोस की ही एक लड़की से प्यार करता है और रांची जाकर दोनों ने शादी कर ली है। दोनों ने वीडियो बनाकर अपने घरवालों को इसकी जानकारी दी।

Jamui News : जमुई जिले के बरहट थाना क्षेत्र के पंचेश्वरी गांव का एक युवक अपनी मां से कहा कि वह मजदूरी करने बनारस जा रहा है और प्रेमिका के साथ भागकर झारखंड के रांची में शादी कर ली। उसने गुरुवार को शादी का वीडियो बनाकर अपने परिजनों को भेजकर इसकी जानकारी दी। बताया जाता है कि बरहट प्रखंड क्षेत्र के पंचेश्वरी गांव निवासी गुड्डू कुमार बनारस में मजदूरी करता है। वह सरस्वती पूजा में अपने घर आया था।

बताया जाता है कि गुड्डू का पास की ही रहने वाली संजना कुमारी से कई महीनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। 8 फरवरी को दोनों घर से भागकर रांची पहुंचे। जहां हिंदू रीति-रिवाज के साथ मंदिर में शादी कर ली। गुरुवार को उन्होंने शादी का वीडियो अपने परिजनों को भेजकर पूरे मामले की जानकारी दी। हालांकि युवक की मां रिंकू देवी ने बरहट थाने में आवेदन देकर बेटे के लापता होने की जानकारी दी है। शादी का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है।

शादी का वीडियो सामने आने के बाद बरहट थाने की पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है. आपको बता दें कि पिछले एक सप्ताह के अंदर आधा दर्जन से अधिक प्रेमी युगल भागकर शादी कर चुके हैं. इनमें से अधिकांश ने शादी के बाद अपना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी किया है. मामले की जानकारी मिलने के बाद बरहट थाना प्रभारी कुमार संजीव ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है. फिलहाल युवक की मां की ओर से जानकारी दी गई है, जिस पर जांच की जा रही है.

News Patna Ki
Author: News Patna Ki

सबसे तेज सबसे पहले खबरों के लिए जुड़े रहिए NEWS PATNA KI के साथ

Share This Article

Facebook
X
WhatsApp
Telegram

Leave a Reply

Latest News