Love,Sex & Dhokha : सुपौल में एक प्रेमिका न्याय के लिए दर-दर भटक रही है. लेकिन उसकी सुनने वाला कोई नहीं है।…..

Love,Sex & Dhokha : प्रेमिका की दर्द भरी कहानी, जिसे सुनने के बाद आप कहेंगे कि न्याय जरूरी है. दरअसल यह मामला करजाईन थाना क्षेत्र का है. जहां एक लड़की न्याय के लिए करजाईन थाने से लेकर महिला थाने तक भटक रही है. लेकिन पुलिस प्रशासन इस दिशा में कोई पहल नहीं कर रहा है.
लड़की का आरोप है कि उसका गांव के ही एक लड़के से पांच साल से प्रेम प्रसंग चल रहा है. उसने बताया कि उसके साथ शारीरिक संबंध भी बने, गर्भवती भी हुई और गर्भपात भी कराया. लेकिन जब प्रेमी से शादी के लिए कहा गया तो उसने इनकार कर दिया. जिसके बाद लड़की न्याय पाने के लिए दर-दर भटक रही है. कभी करजाईन थाने तो कभी महिला थाने का चक्कर लगा रही है. लड़की का आरोप है कि वह कई बार थाने आ चुकी है लेकिन पुलिस प्रशासन सिर्फ बहाना बना रहा है.
पीड़ित प्रेमिका ने बताया कि वह महिला थाना और करजाईन थाना का चक्कर लगाते-लगाते थक गई है और ऐसे में पीड़ित प्रेमिका ने पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है और दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. पीड़िता ने बताया कि उसका प्रेमी दबंग और प्रभावशाली व्यक्ति है जिसके कारण उसे कहीं भी न्याय नहीं मिल रहा है. इस संबंध में वह जिला पुलिस कप्तान एसपी से न्याय की गुहार लगा रही है. हालांकि इस संबंध में पूछे जाने पर करजाईन थाना प्रभारी लालजी प्रसाद ने ऑफ कैमरा कहा कि आवेदन मिलने पर मामला दर्ज किया जाएगा और जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी.
यह भी पढ़ें:
-
- Bihar News पति ने प्रेमी से बात करने से किया मना तो पत्नी ने उठाया बड़ा कदम, 10 महीने पहले ही हुई थी शादी
- Patna Air show : पटना में पहली बार एयर शो, इन 5 तरीकों से उड़ान भरेगी सूर्या एरोबेटिक टीम, आसमान में दिखाएगी करतब, रिहर्सल आज, जानें क्या है खास…
- Bihar Crime News : तीन अपराधियों ने सरेआम बस पर की फायरिंग, ड्राइवर की मौत; एक घायल
Author: News Patna Ki
सबसे तेज सबसे पहले खबरों के लिए जुड़े रहिए NEWS PATNA KI के साथ




