Lucknow Cyber Crime : लखनऊ में एक रिटायर्ड अधिकारी के खाते से साइबर अपराधियों ने 16.60 लाख रुपये उड़ा लिए। रिटायर्ड अधिकारी UPI का इस्तेमाल सीख रहे थे।
Lucknow Cyber Crime : लखनऊ से साइबर क्राइम की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। साइबर अपराधियों ने रिटायर्ड मंडी इंस्पेक्टर श्याम सुंदर यादव का मोबाइल फोन हैक कर उनके खाते से 16 लाख 60 हजार रुपये उड़ा लिए। पीड़ित ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस की साइबर टीम मामले की जांच कर रही है।

पीड़ित के मुताबिक जालसाजों ने उसका मोबाइल फोन हैक कर उसके खाते से 16 लाख 60 हजार रुपये निकाल लिए हैं। पासबुक अपडेट करने के बाद उसे खाते से इतनी बड़ी रकम निकलने की जानकारी हुई। साइबर क्राइम थाने के पुलिसकर्मियों को शक है कि पीड़ित का मोबाइल हैक कर APK फाइल भेजकर पैसे निकाले गए हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Author: News Patna Ki
सबसे तेज सबसे पहले खबरों के लिए जुड़े रहिए NEWS PATNA KI के साथ




