Latest News
Patna News : फर्जी पुलिस बनकर दंपती से लूटे 6 लाख रुपये, मुख्यालय के सामने हुई घटना Bihar Politics : नवादा में मतदाता अधिकार यात्रा के दौरान हादसा, राहुल गांधी की कार ने एक पुलिसकर्मी को टक्कर मारी Nalanda News : बिहार में 22 साल के युवक की आत्महत्या से मचा हड़कंप, जांच में सामने आईं चौंकाने वाली बातें Patna Crime News : पटना में ब्यूटी पार्लर लूट का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, अस्पताल में भर्ती Gids voor nieuwe spelers: Zo werkt de Starzino inloggen en registratie Madhepura News : बिजली बिल को लेकर मचा बवाल, बड़े भाई ने छोटे भाई को पीट-पीटकर मार डाला Jyoti Malhotra : ज्योति मल्होत्रा की एसआईटी ने पाकिस्तान में 2500 पृष्ठों की साहित्यिक चोरी पाए जाने के बाद उस पर जासूसी का आरोप लगाया। Purniya News : पति-पत्नी के बीच कोर्ट में मारपीट, पति पर दूसरी शादी का आरोप 79th Independence Day : पटना के गांधी मैदान में सीएम नीतीश ने किया झंडा फहराया, चुनावी साल में करेंगे बड़े ऐलान Bihar Free Electricity : बिहार के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर: स्मार्ट मीटर धारकों को 125 यूनिट मुफ्त मिलेगी, सब्सिडी भी मिलेगी, जानिए कितना होगा फायदा?

Madhepura News : बिजली बिल को लेकर मचा बवाल, बड़े भाई ने छोटे भाई को पीट-पीटकर मार डाला

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp
Telegram

Madhepura News : बिहार के मधेपुरा में 10 हज़ार रुपये के बिजली बिल को लेकर दो भाइयों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि बड़े भाई ने छोटे भाई की पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया है।

Madhepura News
Madhepura News

Madhepura News : बिहार के मधेपुरा जिले के घैलाढ़ थाना क्षेत्र के रतनपुरा वार्ड नंबर 5 में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। महज 10 हजार रुपये के बिजली बिल को लेकर दो सगे भाइयों के बीच शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि बड़े भाई ने अपने छोटे भाई की पीट-पीटकर हत्या कर दी। इस घटना ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक श्याम यादव और उसके बड़े भाई उमाकांत यादव के बीच बिजली बिल के भुगतान को लेकर विवाद चल रहा था। दोनों एक ही घर में रहते थे और मीटर भी साझा था। इस बार ₹10,000 का बिजली बिल आने के बाद यह तय नहीं हो पा रहा था कि भुगतान कौन करेगा, क्योंकि जमीन का बंटवारा पहले ही हो चुका था।

विवाद इतना बढ़ गया कि उमाकांत यादव ने अपनी पत्नी पार्वती देवी और ससुराल पक्ष के कुछ लोगों को बुलाकर श्याम यादव और उसके परिवार पर हमला कर दिया। इस हमले में श्याम यादव को गंभीर चोटें आईं। आनन-फानन में उन्हें घैलाढ़ पीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना में श्याम के पिता प्रयाग प्रसाद यादव, माता सत्यभामा देवी और छोटा भाई बबलू यादव भी गंभीर रूप से घायल हो गए। इन सभी का इलाज घैलाढ़ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि मृतक श्याम यादव चार भाइयों में दूसरे नंबर का था और गांव में किराना की दुकान चलाता था। घटना के वक्त उसकी पत्नी मायके गई हुई थी। परिजनों का आरोप है कि अगर समय रहते ग्रामीणों ने हस्तक्षेप नहीं किया होता तो हमलावर पूरे परिवार को मार डालते। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और उमाकांत यादव समेत तीन लोगों को हिरासत में ले लिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें:
News Patna Ki
Author: News Patna Ki

सबसे तेज सबसे पहले खबरों के लिए जुड़े रहिए NEWS PATNA KI के साथ

Share This Article

Facebook
X
WhatsApp
Telegram

Leave a Reply

Latest News