Latest News
Patna News : फर्जी पुलिस बनकर दंपती से लूटे 6 लाख रुपये, मुख्यालय के सामने हुई घटना Bihar Politics : नवादा में मतदाता अधिकार यात्रा के दौरान हादसा, राहुल गांधी की कार ने एक पुलिसकर्मी को टक्कर मारी Nalanda News : बिहार में 22 साल के युवक की आत्महत्या से मचा हड़कंप, जांच में सामने आईं चौंकाने वाली बातें Patna Crime News : पटना में ब्यूटी पार्लर लूट का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, अस्पताल में भर्ती Gids voor nieuwe spelers: Zo werkt de Starzino inloggen en registratie Madhepura News : बिजली बिल को लेकर मचा बवाल, बड़े भाई ने छोटे भाई को पीट-पीटकर मार डाला Jyoti Malhotra : ज्योति मल्होत्रा की एसआईटी ने पाकिस्तान में 2500 पृष्ठों की साहित्यिक चोरी पाए जाने के बाद उस पर जासूसी का आरोप लगाया। Purniya News : पति-पत्नी के बीच कोर्ट में मारपीट, पति पर दूसरी शादी का आरोप 79th Independence Day : पटना के गांधी मैदान में सीएम नीतीश ने किया झंडा फहराया, चुनावी साल में करेंगे बड़े ऐलान Bihar Free Electricity : बिहार के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर: स्मार्ट मीटर धारकों को 125 यूनिट मुफ्त मिलेगी, सब्सिडी भी मिलेगी, जानिए कितना होगा फायदा?

Mahakumbh : दिल्ली भगदड़ के बाद नीतीश सरकार की बड़ी अपील, कहा- कुछ दिनों तक महाकुंभ में न जाएं

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp
Telegram

Mahakumbh : बिहार के मुख्य सचिव अमृत लाल मीना ने बताया कि इस समय राज्य के प्रमुख स्टेशनों पर महाकुंभ जाने वाले यात्रियों की भारी भीड़ है।

Mahakumbh :  बिहार में इन दिनों हर कोई एक बार महाकुंभ जाने की योजना बना रहा है। हर घर से लोग ट्रेन या किसी अन्य साधन से महाकुंभ पहुंच रहे हैं। ऐसे में नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुए हादसे के बाद बिहार सरकार ने आम लोगों से कुछ दिनों तक महाकुंभ यात्रा की योजना न बनाने की अपील की है।

बिहार सरकार ने लोगों से अपील की है कि वे आने वाले दिनों में अपनी यात्रा की योजना तब बनाएं जब भीड़ कम हो। बिहार के मुख्य सचिव अमृत लाल मीना ने कहा कि इस समय राज्य के प्रमुख स्टेशनों पर कुंभ जाने वाले यात्रियों की भारी भीड़ है। पटना और अन्य शहरों से गुजरने वाली ट्रेनों में यात्रियों की भारी भीड़ देखी जा रही है। ऐसे में लोगों को कुछ दिन इंतजार करना चाहिए और स्थिति नियंत्रण में आने पर ही यात्रा करनी चाहिए।

मालूम हो कि इस समय राज्य के सभी प्रमुख स्टेशनों पर यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ रही है. इससे अव्यवस्था भी हो रही है. इसलिए आम जनता से अपील है कि वे कुछ दिनों तक कुंभ यात्रा की योजना न बनाएं. आपको बता दें कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ में 18 लोगों की मौत हो गई. जबकि दर्जनों लोग घायल हो गए हैं. वीकेंड (शनिवार और रविवार) को महाकुंभ जाने के लिए पटना जंक्शन पर भारी भीड़ उमड़ रही है. स्टेशन पर पैर रखने तक की जगह नहीं है.

इधर, मुख्य सचिव ने कहा कि सरकार आम लोगों के लिए सभी व्यवस्थाएं कर रही है। लेकिन भीड़भाड़ में बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को ज्यादा परेशानी होती है। इसलिए यह बहुत जरूरी है कि लोग अपनी और अपने परिवार की पूरी सुरक्षा करें।

News Patna Ki
Author: News Patna Ki

सबसे तेज सबसे पहले खबरों के लिए जुड़े रहिए NEWS PATNA KI के साथ

Share This Article

Facebook
X
WhatsApp
Telegram

Leave a Reply

Latest News