Latest News
Patna News : फर्जी पुलिस बनकर दंपती से लूटे 6 लाख रुपये, मुख्यालय के सामने हुई घटना Bihar Politics : नवादा में मतदाता अधिकार यात्रा के दौरान हादसा, राहुल गांधी की कार ने एक पुलिसकर्मी को टक्कर मारी Nalanda News : बिहार में 22 साल के युवक की आत्महत्या से मचा हड़कंप, जांच में सामने आईं चौंकाने वाली बातें Patna Crime News : पटना में ब्यूटी पार्लर लूट का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, अस्पताल में भर्ती Gids voor nieuwe spelers: Zo werkt de Starzino inloggen en registratie Madhepura News : बिजली बिल को लेकर मचा बवाल, बड़े भाई ने छोटे भाई को पीट-पीटकर मार डाला Jyoti Malhotra : ज्योति मल्होत्रा की एसआईटी ने पाकिस्तान में 2500 पृष्ठों की साहित्यिक चोरी पाए जाने के बाद उस पर जासूसी का आरोप लगाया। Purniya News : पति-पत्नी के बीच कोर्ट में मारपीट, पति पर दूसरी शादी का आरोप 79th Independence Day : पटना के गांधी मैदान में सीएम नीतीश ने किया झंडा फहराया, चुनावी साल में करेंगे बड़े ऐलान Bihar Free Electricity : बिहार के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर: स्मार्ट मीटर धारकों को 125 यूनिट मुफ्त मिलेगी, सब्सिडी भी मिलेगी, जानिए कितना होगा फायदा?

Manoj Kumar मशहूर अभिनेता मनोज कुमार का निधन, मुंबई के एक अस्पताल में ली अंतिम सांस

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp
Telegram
Manoj Kumar : मशहूर अभिनेता मनोज कुमार ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। उन्होंने 87 साल की उम्र में अंतिम सांस ली।
Manoj Kumar
Manoj Kumar

Manoj Kumar : फिल्म जगत से बड़ी खबर आ रही है। भारतीय अभिनेता और फिल्म निर्देशक मनोज कुमार का निधन हो गया है। उन्होंने 87 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। उनका निधन कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में हुआ।

मनोज कुमार ‘भारत कुमार’ के नाम से मशहूर थे। उन्हें उनकी देशभक्ति फिल्मों के लिए जाना जाता है। देशभक्ति फिल्मों से वे और ज्यादा लोकप्रिय हुए। आज उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया है। जिससे फिल्म जगत में शोक है। मनोज कुमार अपने समय में सुपरस्टार थे।

87 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
आपको बता दें कि मनोज कुमार का पूरा नाम हरिकिशन गिरी गोस्वामी था। उनका जन्म 24 जुलाई 1937 को हुआ था। उनके बेहतरीन काम के लिए भारत सरकार ने उन्हें 1992 में पद्मश्री से सम्मानित किया था। 2015 में उन्हें फिल्म में उनके योगदान के लिए दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

फिल्मों का सफर
मनोज कुमार ने अपनी पहली फिल्म ‘फैशन’ साल 1957 में की थी। इस फिल्म में उन्होंने 80 साल के बुजुर्ग का किरदार निभाया था। इस फिल्म के बाद उन्होंने 1962 में विजय भट्ट निर्देशित फिल्म ‘हरियाली और रास्ता’ में काम किया। इस फिल्म से मनोज कुमार की किस्मत चमक उठी।

इस फिल्म में उनके अपोजिट माला सिन्हा थीं। उस समय दर्शकों को दोनों की जोड़ी काफी पसंद आई थी। इसके बाद 1964 में उनकी एक और सुपरहिट फिल्म ‘वो कौन थी’ रिलीज हुई। 1965 में मनोज कुमार की एक और सुपरहिट फिल्म ‘गुमनाम’ रिलीज हुई। इस फिल्म में दर्शकों के लिए सबकुछ था। इसके बाद 1965 में उन्होंने विजय भट्ट निर्देशित फिल्म ‘हिमालय की गोद में’ में काम किया, यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई।

यह भी पढ़ें:

News Patna Ki
Author: News Patna Ki

सबसे तेज सबसे पहले खबरों के लिए जुड़े रहिए NEWS PATNA KI के साथ

Share This Article

Facebook
X
WhatsApp
Telegram

Leave a Reply

Latest News