Latest News
Patna News : फर्जी पुलिस बनकर दंपती से लूटे 6 लाख रुपये, मुख्यालय के सामने हुई घटना Bihar Politics : नवादा में मतदाता अधिकार यात्रा के दौरान हादसा, राहुल गांधी की कार ने एक पुलिसकर्मी को टक्कर मारी Nalanda News : बिहार में 22 साल के युवक की आत्महत्या से मचा हड़कंप, जांच में सामने आईं चौंकाने वाली बातें Patna Crime News : पटना में ब्यूटी पार्लर लूट का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, अस्पताल में भर्ती Gids voor nieuwe spelers: Zo werkt de Starzino inloggen en registratie Madhepura News : बिजली बिल को लेकर मचा बवाल, बड़े भाई ने छोटे भाई को पीट-पीटकर मार डाला Jyoti Malhotra : ज्योति मल्होत्रा की एसआईटी ने पाकिस्तान में 2500 पृष्ठों की साहित्यिक चोरी पाए जाने के बाद उस पर जासूसी का आरोप लगाया। Purniya News : पति-पत्नी के बीच कोर्ट में मारपीट, पति पर दूसरी शादी का आरोप 79th Independence Day : पटना के गांधी मैदान में सीएम नीतीश ने किया झंडा फहराया, चुनावी साल में करेंगे बड़े ऐलान Bihar Free Electricity : बिहार के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर: स्मार्ट मीटर धारकों को 125 यूनिट मुफ्त मिलेगी, सब्सिडी भी मिलेगी, जानिए कितना होगा फायदा?

विवाहिता ने की आत्महत्या, 3 साल पहले हुआ था प्रेम विवाह

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp
Telegram

पटना जिले के बिहटा थाना क्षेत्र के राम जानकी मंदिर के पास मकान में रहने वाली एक विवाहिता ने आत्महत्या कर ली। मृतक महिला की पहचान सनी कुमार की पत्नी दिव्या भारती के रूप में हुई है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। साथ ही पटना एफएसएल टीम को भी घटना की जानकारी दे दी गई है। घटना के बाद मृतक महिला के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मृतक महिला की एक 3 साल की बेटी भी है।

बिहटा के एक होटल में हुई शादी

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि मृतक महिला दिव्या भारती ने 3 साल पहले सनी कुमार से प्रेम विवाह किया था. मृतक महिला सनी कुमार की बहन की ननद थी. वहीं दिव्या भारती के पिता अशोक साव ने बताया कि 3 साल पहले मेरी बेटी घर से भागकर शादी कर ली थी. उस समय वह करीब 10 लाख के जेवर और पैसे भी ले गई थी. लेकिन बाद में दोनों परिवारों की सहमति से बिहटा के एक होटल में शादी हुई थी.

ससुराल वाले मौके से फरार

हम सभी बंगाल के हावड़ा में रहते हैं, लेकिन हमारा पैतृक गांव बिहार शरीफ है। कल सुबह मेरी बेटी दिव्या भारती ने अपनी मां से बात की थी। वह कहती थी कि उसका पति और सास-ससुर उसे हर दिन मारते-पीटते हैं और पैसे की मांग करते हैं, लेकिन रात में हमें सूचना मिली कि मेरी बेटी ने आत्महत्या कर ली है। जिसके बाद हम रात में ट्रेन से बिहटा पहुंचे। हमने देखा कि कमरे में बेड पर शव पड़ा हुआ था। जिसके बाद हमने पुलिस को सूचना दी। फिलहाल घटना के बाद से पति और उसके ससुर फरार हैं।

पुलिस जुटी जांच में

घटना के संबंध में बिहटा थाना प्रभारी राजकुमार पांडेय ने बताया कि सूचना मिली थी कि बिहटा बाजार स्थित राम जानकी मंदिर के समीप एक घर में एक विवाहिता ने आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। साथ ही पटना एफएसएल की टीम ने मामले की जांच की। जिसके बाद मृतक महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। हालांकि इस घटना को लेकर मृतक महिला के पिता अशोक साव द्वारा लिखित शिकायत की गई है, जिसमें पति और ससुर को आरोपित किया गया है। घटना के बाद से मृतका का पति और ससुर फरार हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

News Patna Ki
Author: News Patna Ki

सबसे तेज सबसे पहले खबरों के लिए जुड़े रहिए NEWS PATNA KI के साथ

Share This Article

Facebook
X
WhatsApp
Telegram

Leave a Reply

Latest News