Latest News
Patna News : फर्जी पुलिस बनकर दंपती से लूटे 6 लाख रुपये, मुख्यालय के सामने हुई घटना Bihar Politics : नवादा में मतदाता अधिकार यात्रा के दौरान हादसा, राहुल गांधी की कार ने एक पुलिसकर्मी को टक्कर मारी Nalanda News : बिहार में 22 साल के युवक की आत्महत्या से मचा हड़कंप, जांच में सामने आईं चौंकाने वाली बातें Patna Crime News : पटना में ब्यूटी पार्लर लूट का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, अस्पताल में भर्ती Gids voor nieuwe spelers: Zo werkt de Starzino inloggen en registratie Madhepura News : बिजली बिल को लेकर मचा बवाल, बड़े भाई ने छोटे भाई को पीट-पीटकर मार डाला Jyoti Malhotra : ज्योति मल्होत्रा की एसआईटी ने पाकिस्तान में 2500 पृष्ठों की साहित्यिक चोरी पाए जाने के बाद उस पर जासूसी का आरोप लगाया। Purniya News : पति-पत्नी के बीच कोर्ट में मारपीट, पति पर दूसरी शादी का आरोप 79th Independence Day : पटना के गांधी मैदान में सीएम नीतीश ने किया झंडा फहराया, चुनावी साल में करेंगे बड़े ऐलान Bihar Free Electricity : बिहार के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर: स्मार्ट मीटर धारकों को 125 यूनिट मुफ्त मिलेगी, सब्सिडी भी मिलेगी, जानिए कितना होगा फायदा?

Meerut Crime News बारात आने से पहले प्रेमी के साथ भाग गई दुल्हन, मेकअप कराने ब्यूटी पार्लर गई थी, ये बात सुनकर दूल्हे की हालत खराब

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp
Telegram
Meerut Crime News : यह खबर सुनते ही दूल्हे और उसकी मां की तबीयत बिगड़ गई। दोनों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया।
Meerut Crime News
Meerut Crime News

Meerut Crime News : उत्तर प्रदेश के मेरठ में जब से सौरभ हत्याकांड सामने आया है, तब से पति-पत्नी और उस शख्स के मामले हर रोज सामने आ रहे हैं. कभी पति अपनी पत्नी को मार देता है, कभी पत्नी अपने पति को मार देती है. तो कभी प्रेमी की मौत हो जाती है.कभी-कभी दुल्हन शादी से पहले ही अपने प्रेमी के साथ भाग जाती है। ऐसा कोई दिन नहीं होता जब यूपी में ऐसी घटनाएं न होती हों. ताजा मामला उत्तर प्रदेश के मेरठ से सामने आया है, जहां एक दुल्हन शादी के दिन ही अपने प्रेमी के साथ भाग गई. घर पर बारात आने वाली थी.

बारात आने से ठीक पहले दुल्हन ब्यूटी पार्लर गई थी और वहीं से अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई. घर में सभी लोग दुल्हन के लौटने का इंतजार कर रहे थे. बारात दरवाजे पर आ चुकी थी. जब दुल्हन ब्यूटी पार्लर से घर नहीं लौटी तो परिवार हैरान और परेशान हो गया. जब परिवार को पता चला कि लड़की अपने प्रेमी के साथ भाग गई है तो घर में कोहराम मच गया. परिवार ने उसकी काफी तलाश की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल सका.

उधर दूल्हा बारात लेकर पहुंच चुका था। यह देख लड़की के घरवाले परेशान हो गए। उन्होंने लड़के के घरवालों को बताया कि दुल्हन की कार दुर्घटना में मौत हो गई है। यह खबर सुनते ही दूल्हे और उसकी मां की तबीयत खराब हो गई। दोनों को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया। दूल्हे पक्ष के लोग हैरान थे कि अभी तो शादी भी नहीं हुई और दुल्हन की मौत हो गई। दूल्हे पक्ष के लोग इस बात से अनजान थे कि जो बातें उन्हें बताई जा रही थीं, वे झूठी थीं। लड़की जिंदा थी और वह शादी से पहले अपने प्रेमी के साथ भाग गई थी। परिवार की इज्जत को ध्यान में रखते हुए उसकी मौत की खबर फैला दी गई।

मामला मेरठ के दौराला थाना क्षेत्र का है. यहां की एक लड़की की सगाई रोहटा थाना क्षेत्र में हुई थी. लड़की किसी दूसरे लड़के से प्यार करती थी और उसके प्यार में पागल थी. वह शादी के लिए तैयार नहीं थी. शादी के दिन ही वह अपने प्रेमी के साथ भाग गई. वह ब्यूटी पार्लर जाने की बात कहकर घर से निकली और वहां से प्रेमी के साथ भाग गई. लड़की के पिता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। वर्तमान में पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

यह भी पढ़ें:
News Patna Ki
Author: News Patna Ki

सबसे तेज सबसे पहले खबरों के लिए जुड़े रहिए NEWS PATNA KI के साथ

Share This Article

Facebook
X
WhatsApp
Telegram

Leave a Reply

Latest News