Latest News
Patna News : फर्जी पुलिस बनकर दंपती से लूटे 6 लाख रुपये, मुख्यालय के सामने हुई घटना Bihar Politics : नवादा में मतदाता अधिकार यात्रा के दौरान हादसा, राहुल गांधी की कार ने एक पुलिसकर्मी को टक्कर मारी Nalanda News : बिहार में 22 साल के युवक की आत्महत्या से मचा हड़कंप, जांच में सामने आईं चौंकाने वाली बातें Patna Crime News : पटना में ब्यूटी पार्लर लूट का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, अस्पताल में भर्ती Gids voor nieuwe spelers: Zo werkt de Starzino inloggen en registratie Madhepura News : बिजली बिल को लेकर मचा बवाल, बड़े भाई ने छोटे भाई को पीट-पीटकर मार डाला Jyoti Malhotra : ज्योति मल्होत्रा की एसआईटी ने पाकिस्तान में 2500 पृष्ठों की साहित्यिक चोरी पाए जाने के बाद उस पर जासूसी का आरोप लगाया। Purniya News : पति-पत्नी के बीच कोर्ट में मारपीट, पति पर दूसरी शादी का आरोप 79th Independence Day : पटना के गांधी मैदान में सीएम नीतीश ने किया झंडा फहराया, चुनावी साल में करेंगे बड़े ऐलान Bihar Free Electricity : बिहार के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर: स्मार्ट मीटर धारकों को 125 यूनिट मुफ्त मिलेगी, सब्सिडी भी मिलेगी, जानिए कितना होगा फायदा?

Metro Train in Bihar : बिहार के इन 4 जिलों में दौड़ेगी मेट्रो ट्रेन, करोड़ों लोगों की जिंदगी होगी आसान, जानें पूरी डिटेल

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp
Telegram
Metro Train in Bihar :- इस परियोजना के पूरा हो जाने पर आम लोगों का जीवन काफी आसान हो जाएगा और लोगों को शहर में ट्रैफिक की समस्या से भी राहत मिलेगी।
Metro Train in Bihar
Metro Train in Bihar

Metro Train in Bihar :- बिहार के चार प्रमुख शहरों गया, मुजफ्फरपुर, दरभंगा और भागलपुर में मेट्रो ट्रेन चलाने की सहमति मिल गई है। कांग्रेस एमएलसी मदन मोहन झा ने बिहार विधान परिषद में यह मुद्दा उठाया था, जिसके जवाब में नगर विकास मंत्री जीवेश मिश्रा ने बताया कि राइट्स कंपनी ने अपनी सर्वे रिपोर्ट सौंप दी है।

गया में सबसे लंबा 36 किलोमीटर का मेट्रो रूट प्रस्तावित है, जबकि सबसे छोटा 18.8 किलोमीटर का रूट दरभंगा में होगा। चारों शहरों में दो कॉरिडोर बनाए जाएंगे। आइए जानते हैं इन मेट्रो रूट और स्टेशनों के बारे में पूरी जानकारी।

Metro Train in Bihar

  • गया: सबसे लंबा मेट्रो नेटवर्क, 36 किलोमीटर और 28 स्टेशन
  • गया में सबसे बड़ा मेट्रो नेटवर्क प्रस्तावित है, जो 36 किलोमीटर लंबा होगा और इसमें कुल 28 स्टेशन होंगे।
  • उत्तर-दक्षिण कॉरिडोर (22.60 किलोमीटर): यह कॉरिडोर गया एयरपोर्ट, बोधगया और गया रेलवे स्टेशन को जोड़ेगा। इसमें 18 स्टेशन होंगे।
  • ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर (13.48 किमी): यह बिपार्ड, विष्णुपद मंदिर और मानपुर बस स्टेशन को जोड़ेगा, जिसमें 10 स्टेशन प्रस्तावित हैं।

गया मेट्रो का निर्माण दो चरणों में किया जाएगा और इसे 2028 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। यह नेटवर्क स्थानीय लोगों और बोधगया आने वाले पर्यटकों के लिए आवागमन को आसान बनाएगा।

Metro Train in Bihar

  • भागलपुर: सिल्क सिटी में 24 किमी नेटवर्क, 24 स्टेशन होंगे
  • भागलपुर में मेट्रो को दो चरणों में विकसित करने की योजना है, जिसमें कुल 24 किमी नेटवर्क और 24 स्टेशन होंगे।

चरण 1:

  • कॉरिडोर 1 (12 किमी): सैदपुर से चंपानगर, 12 स्टेशन।
  • कॉरिडोर 2 (7 किमी): भागलपुर स्टेशन से वास्तु विहार, 6 स्टेशन।
  • चरण 2 (5 किमी): भागलपुर स्टेशन से चंपानगर, 4 स्टेशन।

यह मेट्रो नेटवर्क भागलपुर में ट्रैफिक जाम की समस्या को कम करने में मदद करेगा, जो पहले से ही स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत एक चुनौती बनी हुई है।

Metro Train in Bihar

  • मुजफ्फरपुर: 21.25 किलोमीटर लंबा रूट, 20 स्टेशन
  • मुजफ्फरपुर में दो मेट्रो कॉरिडोर होंगे, जिनकी कुल लंबाई 21.25 किलोमीटर होगी और 20 स्टेशन बनाए जाएंगे।
  • कॉरिडोर 1 (13.85 किलोमीटर): हरपुर बखरी से रामदयालु तक, 13 स्टेशन।
  • कॉरिडोर 2 (7.40 किलोमीटर): श्री कृष्ण मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (एसकेएमसीएच) से मुजफ्फरपुर जंक्शन तक, 7 स्टेशन।
  • मुजफ्फरपुर में मेट्रो जीरोमाइल से स्टेशन तक का सफर आसान बनाएगी, जिससे स्थानीय लोगों को ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी।
  • दरभंगा: सबसे छोटा रूट, 18.8 किलोमीटर और 18 स्टेशन
  • दरभंगा में मेट्रो नेटवर्क सबसे छोटा होगा, जो 18.8 किलोमीटर लंबा होगा और इसमें 18 स्टेशन होंगे।
  • कॉरिडोर 1 (8.90 किलोमीटर): दरभंगा एयरपोर्ट से दरभंगा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (डीएमसीएच), 8 स्टेशन।
  • कॉरिडोर 2 (9.90 किमी): पॉलिटेक्निक से बिजुली, 10 स्टेशन।

दरभंगा में मेट्रो से मिथिला क्षेत्र के लोगों को लाभ मिलेगा, खासकर दरभंगा, मधुबनी, सीतामढ़ी और शिवहर से जीरोमाइल चौक तक यात्रा करने वाले हजारों यात्रियों को।

परियोजना की स्थिति और भविष्य

इन चारों शहरों में मेट्रो परियोजनाओं का सर्वेक्षण पूरा हो चुका है, और राइट्स कंपनी ने अपनी व्यवहार्यता रिपोर्ट प्रस्तुत की है। बिहार सरकार ने जून 2024 में इन परियोजनाओं को मंजूरी दी, और अब विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार की जा रही है।

इन मेट्रो परियोजनाओं को 2029 तक शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है। आपको बता दें कि इस परियोजना की लागत का 20% केंद्र और राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाएगा, जबकि लागत का 60% एशियाई विकास बैंक और विश्व बैंक जैसे वित्तीय संस्थानों से ऋण के रूप में लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें:- नीतीश कुमार के नए आदेश से पटना में हड़कंप! शहर के हर घर की होगी जांच, गड़बड़ी मिलने पर होगी कार्रवाई

यह भी पढ़ें:- बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट इस दिन होगा जारी, बोर्ड की तरफ से आया अपडेट, जानें कैसे और कहां चेक कर सकते हैं रिजल्ट

News Patna Ki
Author: News Patna Ki

सबसे तेज सबसे पहले खबरों के लिए जुड़े रहिए NEWS PATNA KI के साथ

Share This Article

Facebook
X
WhatsApp
Telegram

Leave a Reply

Latest News