Latest News
Patna News : फर्जी पुलिस बनकर दंपती से लूटे 6 लाख रुपये, मुख्यालय के सामने हुई घटना Bihar Politics : नवादा में मतदाता अधिकार यात्रा के दौरान हादसा, राहुल गांधी की कार ने एक पुलिसकर्मी को टक्कर मारी Nalanda News : बिहार में 22 साल के युवक की आत्महत्या से मचा हड़कंप, जांच में सामने आईं चौंकाने वाली बातें Patna Crime News : पटना में ब्यूटी पार्लर लूट का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, अस्पताल में भर्ती Gids voor nieuwe spelers: Zo werkt de Starzino inloggen en registratie Madhepura News : बिजली बिल को लेकर मचा बवाल, बड़े भाई ने छोटे भाई को पीट-पीटकर मार डाला Jyoti Malhotra : ज्योति मल्होत्रा की एसआईटी ने पाकिस्तान में 2500 पृष्ठों की साहित्यिक चोरी पाए जाने के बाद उस पर जासूसी का आरोप लगाया। Purniya News : पति-पत्नी के बीच कोर्ट में मारपीट, पति पर दूसरी शादी का आरोप 79th Independence Day : पटना के गांधी मैदान में सीएम नीतीश ने किया झंडा फहराया, चुनावी साल में करेंगे बड़े ऐलान Bihar Free Electricity : बिहार के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर: स्मार्ट मीटर धारकों को 125 यूनिट मुफ्त मिलेगी, सब्सिडी भी मिलेगी, जानिए कितना होगा फायदा?

Nitish Kumar Cabinet : मंत्री बनने वाले विधायकों को जाने लगे फोन, राजभवन से लिया गया समय 7 विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे।

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp
Telegram

Nitish Kumar Cabinet : नीतीश मंत्रिमंडल का विस्तार आज शाम 4 बजे होगा। मंत्रिमंडल विस्तार के लिए राजभवन से समय भी ले लिया गया है। जानकारी के मुताबिक, बुधवार को राजभवन में 7 विधायक मंत्री की शपथ लेंगे।

Nitish Kumar Cabinet

Nitish Kumar Cabinet : बिहार में बजट सत्र से ठीक पहले नीतीश कुमार मंत्रिमंडल का विस्तार होने जा रहा है। 28 फरवरी से शुरू हो रहे बजट सत्र के मद्देनजर नए मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी। मंत्रिमंडल में कुल 6 से 7 नए चेहरे शामिल किए जा सकते हैं। भाजपा से चार और जदयू से दो विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे।

रीगा विधायक मोतीलाल प्रसाद और सिकटी से भाजपा विधायक विजय मंडल मंत्री बनेंगे। मोतीलाल प्रसाद वैश्य समुदाय से आते हैं। विजय मंडल अति पिछड़ा वर्ग से हैं। भाजपा कोटे से एक और विधायक सवर्ण जाति से मंत्री बनेंगे। इस तरह भाजपा जातीय समीकरण साधने की कोशिश कर रही है। जदयू से कौन से दो विधायक मंत्री बनाए जाएंगे, इसकी जानकारी अभी नहीं मिल पाई है। मंत्रिमंडल विस्तार के बाद बिहार सरकार में नए समीकरण बनेंगे।

खबरों के मुताबिक आज यानी बुधवार को राजभवन में 7 विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे. इसके लिए राजभवन में तैयारियां भी शुरू हो गई हैं. कैबिनेट सचिव एस सिद्धार्थ मंत्री बनाए जाने वाले विधायकों की सूची लेकर राजभवन पहुंच गए हैं. बताया जा रहा है कि थोड़ी ही देर में राजभवन से मंत्री बनाए जाने वाले विधायकों को फोन आने शुरू हो जाएंगे. सूत्रों के मुताबिक विधायक कृष्ण कुमार मंटू, विजय मंडल, राजू सिंह, संजय सरावगी और जीवेश मिश्रा को बुलाया गया है.

News Patna Ki
Author: News Patna Ki

सबसे तेज सबसे पहले खबरों के लिए जुड़े रहिए NEWS PATNA KI के साथ

Share This Article

Facebook
X
WhatsApp
Telegram

Leave a Reply

Latest News