Latest News
Patna News : फर्जी पुलिस बनकर दंपती से लूटे 6 लाख रुपये, मुख्यालय के सामने हुई घटना Bihar Politics : नवादा में मतदाता अधिकार यात्रा के दौरान हादसा, राहुल गांधी की कार ने एक पुलिसकर्मी को टक्कर मारी Nalanda News : बिहार में 22 साल के युवक की आत्महत्या से मचा हड़कंप, जांच में सामने आईं चौंकाने वाली बातें Patna Crime News : पटना में ब्यूटी पार्लर लूट का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, अस्पताल में भर्ती Gids voor nieuwe spelers: Zo werkt de Starzino inloggen en registratie Madhepura News : बिजली बिल को लेकर मचा बवाल, बड़े भाई ने छोटे भाई को पीट-पीटकर मार डाला Jyoti Malhotra : ज्योति मल्होत्रा की एसआईटी ने पाकिस्तान में 2500 पृष्ठों की साहित्यिक चोरी पाए जाने के बाद उस पर जासूसी का आरोप लगाया। Purniya News : पति-पत्नी के बीच कोर्ट में मारपीट, पति पर दूसरी शादी का आरोप 79th Independence Day : पटना के गांधी मैदान में सीएम नीतीश ने किया झंडा फहराया, चुनावी साल में करेंगे बड़े ऐलान Bihar Free Electricity : बिहार के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर: स्मार्ट मीटर धारकों को 125 यूनिट मुफ्त मिलेगी, सब्सिडी भी मिलेगी, जानिए कितना होगा फायदा?

मोकामा फायरिंग मामले में नया मोड़, अब मोनू की पत्नी और बहन पर भी FIR दर्ज; जानें वजह

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp
Telegram

Bihar News : अनंत सिंह और सोनू-मोनू गैंगवार मामले में नया मोड़ सामने आया है। जहां पुलिस ने सोनू-मोनू की बहन और पूर्व मुखिया नेहा कुमारी और मोनू की पत्नी निशु कुमारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। यह एफआईआर कोर्ट के आदेश की अवहेलना करने के आरोप में दर्ज की गई है। इसके बाद इन लोगों की मुश्किलें भी बढ़ती नजर आ रही हैं।

आपको बता दें कि, कोर्ट के आदेश पर पुलिस कल मोनू के घर नोटिस चिपकाने पहुंची थी। इसका मोनू की बहन और पूर्व मुखिया नेहा कुमारी और मोनू की पत्नी निशु कुमारी ने विरोध किया था। इसके बाद दोनों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई। जिसके बाद पंचमहला परियोजना सुजीत कुमार यादव ने पंचमहला थाने में कांड संख्या 13/25 दर्ज कराया।

जिसमें बताया गया कि जब आरोपी मोनू के घर पर विधिवत नोटिस चिपकाया जा रहा था, तो आरोपी मोनू कुमार की बहन नेहा कुमारी ने आक्रामक तेवर दिखाते हुए अनाप-शनाप बोलना शुरू कर दिया और पुलिस को धमकी देते हुए कहा कि वह नोटिस चिपकाने नहीं देगी और हाथ से धक्का देकर नोटिस छीनने की कोशिश की। जब महिला पुलिस बल ने मना किया, तो उसने उन्हें भी धक्का देना शुरू कर दिया। किसी तरह आरोपी मोनू कुमार के घर पर नोटिस चिपकाया गया।

मोकामा गोलीकांड मामले में कल पुलिस ने जलालपुर गांव में फरार मोनू समेत तीन लोगों के घर पर ढोल-बाजे के साथ पोस्टर चिपकाया. इस दौरान एएसपी राकेश कुमार के नेतृत्व में अनुमंडल क्षेत्र के करीब आठ थानों की पुलिस मौके पर मौजूद थी. तीनों के परिजनों ने पोस्टर चिपकाने का विरोध किया. पुलिस जब मोनू के घर पर पोस्टर चिपका रही थी, तभी सोनू मोनू की बहन पूर्व मुखिया नेहा कुमारी ने इसका विरोध किया और एएसपी को पोस्टर चिपकाने से रोकने की कोशिश की. पोस्टर चिपकाने के बाद मोनू की पत्नी निशु कुमारी ने एएसपी राकेश कुमार के सामने ही पोस्टर फाड़ दिया.

News Patna Ki
Author: News Patna Ki

सबसे तेज सबसे पहले खबरों के लिए जुड़े रहिए NEWS PATNA KI के साथ

Share This Article

Facebook
X
WhatsApp
Telegram

Leave a Reply

Latest News