Latest News
Patna News : फर्जी पुलिस बनकर दंपती से लूटे 6 लाख रुपये, मुख्यालय के सामने हुई घटना Bihar Politics : नवादा में मतदाता अधिकार यात्रा के दौरान हादसा, राहुल गांधी की कार ने एक पुलिसकर्मी को टक्कर मारी Nalanda News : बिहार में 22 साल के युवक की आत्महत्या से मचा हड़कंप, जांच में सामने आईं चौंकाने वाली बातें Patna Crime News : पटना में ब्यूटी पार्लर लूट का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, अस्पताल में भर्ती Gids voor nieuwe spelers: Zo werkt de Starzino inloggen en registratie Madhepura News : बिजली बिल को लेकर मचा बवाल, बड़े भाई ने छोटे भाई को पीट-पीटकर मार डाला Jyoti Malhotra : ज्योति मल्होत्रा की एसआईटी ने पाकिस्तान में 2500 पृष्ठों की साहित्यिक चोरी पाए जाने के बाद उस पर जासूसी का आरोप लगाया। Purniya News : पति-पत्नी के बीच कोर्ट में मारपीट, पति पर दूसरी शादी का आरोप 79th Independence Day : पटना के गांधी मैदान में सीएम नीतीश ने किया झंडा फहराया, चुनावी साल में करेंगे बड़े ऐलान Bihar Free Electricity : बिहार के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर: स्मार्ट मीटर धारकों को 125 यूनिट मुफ्त मिलेगी, सब्सिडी भी मिलेगी, जानिए कितना होगा फायदा?

मोकामा-मुंगेर फोरलेन के लिए जमीन अधिग्रहण को हरी झंडी, बक्सर से मिर्जाचौकी तक का सफर होगा आसान

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp
Telegram
Mokama Munger Four Lane: केंद्र सरकार ने मोकामा और मुंगेर के बीच ग्रीनफील्ड फोर लेन हाईवे के निर्माण को हरी झंडी दे दी है। इस हाईवे के निर्माण से बक्सर से मिर्जाचौकी तक का संपर्क खुल जाएगा।

Mokama Munger Four Lane : बिहार के पटना जिले के मोकामा से मुंगेर तक बनने वाले फोर लेन ग्रीनफील्ड (नई सड़क) हाईवे के लिए अब जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू होगी। केंद्र सरकार ने इस परियोजना के लिए जमीन अधिग्रहण को हरी झंडी दे दी है। मुख्य सचिव अमृत लाल मीना ने यह जानकारी साझा की। इसके बाद लोगों के लिए मोकामा से मुंगेर तक आना-जाना आसान हो जाएगा।

दरअसल, 81 किलोमीटर लंबी इस सड़क परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया दो महीने में पूरी हो जाएगी। तीन-चार महीने के भीतर टेंडर जारी कर दिया जाएगा। इसी साल काम शुरू हो जाएगा और दो-तीन साल में पूरा हो जाएगा। इसके बन जाने से बक्सर से मुंगेर-मिर्जा चौकी तक का सफर आसान हो जाएगा।

मोकामा-मुंगेर NH80 (नया NH-33) का निर्माण मोकामा बाईपास से शुरू होगा। यह मुंगेर के चाननपुरा में समाप्त होगा। इस परियोजना के लिए पटना जिले के घोसवरी और मोकामा, लखीसराय के बड़हिया, पिपरिया, सूर्यगढ़ा, लखीसराय और चानन तथा मुंगेर के जमालपुर और धरहरा प्रखंडों में भूमि अधिग्रहण किया जाएगा। भूमि अधिग्रहण से पहले लोगों से दावा-आपत्ति मांगी जाएगी। भूमि अधिग्रहण होते ही टेंडर जारी कर दिए जाएंगे और फिर निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।

पथ निर्माण विभाग के अनुसार, राज्य के किसी भी कोने से पटना पहुंचने में लगने वाले समय को घटाकर 5 घंटे करने के लिए बक्सर से मिर्जाचौकी तक फोरलेन सड़क का निर्माण किया जा रहा है। इसमें बक्सर से परेव तक फोरलेन का निर्माण पूरा हो चुका है। परेव से दानापुर तक एलिवेटेड रोड का काम चल रहा है। इसके निर्माण के बाद पटना रिंग रोड होते हुए बख्तियारपुर तक फोरलेन कनेक्टिविटी पूरी हो जाएगी।

इधर, बख्तियारपुर में निर्माणाधीन दोनों आरओबी का निर्माण भी अंतिम चरण में है। मिर्जाचौकी से मुंगेर तक वर्तमान राष्ट्रीय राजमार्ग-80 पर 10 मीटर चौड़ी कंक्रीट सड़क के निर्माण के साथ-साथ ग्रीनफील्ड एलाइनमेंट पर अतिरिक्त चार लेन सड़क का निर्माण कार्य प्रगति पर है, जो जून 2025 में पूरा हो जाएगा। मोकामा में राजेंद्र सेतु के समानांतर छह लेन के पुल का निर्माण कार्य भी जल्द पूरा हो जाएगा।

News Patna Ki
Author: News Patna Ki

सबसे तेज सबसे पहले खबरों के लिए जुड़े रहिए NEWS PATNA KI के साथ

Share This Article

Facebook
X
WhatsApp
Telegram

Leave a Reply

Latest News