Latest News
Patna News : फर्जी पुलिस बनकर दंपती से लूटे 6 लाख रुपये, मुख्यालय के सामने हुई घटना Bihar Politics : नवादा में मतदाता अधिकार यात्रा के दौरान हादसा, राहुल गांधी की कार ने एक पुलिसकर्मी को टक्कर मारी Nalanda News : बिहार में 22 साल के युवक की आत्महत्या से मचा हड़कंप, जांच में सामने आईं चौंकाने वाली बातें Patna Crime News : पटना में ब्यूटी पार्लर लूट का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, अस्पताल में भर्ती Gids voor nieuwe spelers: Zo werkt de Starzino inloggen en registratie Madhepura News : बिजली बिल को लेकर मचा बवाल, बड़े भाई ने छोटे भाई को पीट-पीटकर मार डाला Jyoti Malhotra : ज्योति मल्होत्रा की एसआईटी ने पाकिस्तान में 2500 पृष्ठों की साहित्यिक चोरी पाए जाने के बाद उस पर जासूसी का आरोप लगाया। Purniya News : पति-पत्नी के बीच कोर्ट में मारपीट, पति पर दूसरी शादी का आरोप 79th Independence Day : पटना के गांधी मैदान में सीएम नीतीश ने किया झंडा फहराया, चुनावी साल में करेंगे बड़े ऐलान Bihar Free Electricity : बिहार के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर: स्मार्ट मीटर धारकों को 125 यूनिट मुफ्त मिलेगी, सब्सिडी भी मिलेगी, जानिए कितना होगा फायदा?

बिहार में 27 लाख से ज्यादा सिम कार्ड होंगे ब्लॉक, तीन महीने का दिया गया समय; क्या आपका नंबर लिस्ट में है?

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp
Telegram

बिहार में 27 लाख से ज्यादा सिम कार्ड बंद होंगे। इसके लिए दूरसंचार विभाग ने तीन महीने का समय दिया है। बिहार में 9 से ज्यादा सिम कार्ड वाले 27.55 लाख ऐसे नंबरों की पहचान की गई है। फिलहाल ऐसे यूजर्स को 9 सिम कार्ड चुनने का विकल्प दिया गया है। अगर यूजर तय समय में यह जानकारी नहीं देता है तो 10वां सिम कार्ड अपने आप बंद हो जाएगा।

आपको बता दें कि साइबर अपराध के बढ़ते मामलों को देखते हुए दूरसंचार विभाग ने यह कदम उठाया है। आंकड़ों के मुताबिक, राज्य में पांच हजार से ज्यादा लोग ऐसे हैं, जिनके पास पांच से छह हजार सिम हैं, जबकि हजारों यूजर्स के पास 9 से ज्यादा सिम हैं। ऐसे यूजर्स को तीन महीने का समय दिया गया है। इसके बाद 9 से ज्यादा सिम रखने वाले लोगों का 10वां सिम ब्लॉक कर दिया जाएगा।

जिन नंबरों की पहचान की गई है, उनमें से 3 लाख सिम सरकारी कंपनियों के हैं जबकि 24 लाख सिम निजी कंपनियों के हैं। दूरसंचार विभाग ने संबंधित कंपनियों को इस बारे में सूचित कर दिया है और कंपनियों से कहा है कि वे अपने उपभोक्ताओं को भी इस बारे में सूचित करें। 90 दिनों के बाद ऐसे नंबरों को बंद करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

आपको बता दें कि पहले सिम कार्ड के इस्तेमाल की संख्या पर कोई सीमा नहीं थी लेकिन साइबर अपराधियों ने इसका फायदा उठाना शुरू कर दिया। एक ही व्यक्ति के नाम पर कई सिम कार्ड लिए जा रहे थे और उनका इस्तेमाल साइबर ठगी के लिए किया जा रहा था। इसे देखते हुए सरकार ने रखे जाने वाले सिम कार्ड की संख्या तय कर दी है। उम्मीद है कि सरकार के इस कदम से साइबर अपराध के मामलों में कमी आएगी।

News Patna Ki
Author: News Patna Ki

सबसे तेज सबसे पहले खबरों के लिए जुड़े रहिए NEWS PATNA KI के साथ

Share This Article

Facebook
X
WhatsApp
Telegram

Leave a Reply

Latest News