Latest News
Patna News : फर्जी पुलिस बनकर दंपती से लूटे 6 लाख रुपये, मुख्यालय के सामने हुई घटना Bihar Politics : नवादा में मतदाता अधिकार यात्रा के दौरान हादसा, राहुल गांधी की कार ने एक पुलिसकर्मी को टक्कर मारी Nalanda News : बिहार में 22 साल के युवक की आत्महत्या से मचा हड़कंप, जांच में सामने आईं चौंकाने वाली बातें Patna Crime News : पटना में ब्यूटी पार्लर लूट का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, अस्पताल में भर्ती Gids voor nieuwe spelers: Zo werkt de Starzino inloggen en registratie Madhepura News : बिजली बिल को लेकर मचा बवाल, बड़े भाई ने छोटे भाई को पीट-पीटकर मार डाला Jyoti Malhotra : ज्योति मल्होत्रा की एसआईटी ने पाकिस्तान में 2500 पृष्ठों की साहित्यिक चोरी पाए जाने के बाद उस पर जासूसी का आरोप लगाया। Purniya News : पति-पत्नी के बीच कोर्ट में मारपीट, पति पर दूसरी शादी का आरोप 79th Independence Day : पटना के गांधी मैदान में सीएम नीतीश ने किया झंडा फहराया, चुनावी साल में करेंगे बड़े ऐलान Bihar Free Electricity : बिहार के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर: स्मार्ट मीटर धारकों को 125 यूनिट मुफ्त मिलेगी, सब्सिडी भी मिलेगी, जानिए कितना होगा फायदा?

Motihari News बिहार के इस जिले में ब्लास्ट से मची दहशत, FSL टीम के साथ पुलिस तैनात, बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp
Telegram
Motihari News : इस धमाके से इलाके में दहशत का माहौल है। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है। धमाके के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।
Motihari News
Motihari News

Motihari News : मोतिहारी के कुंडवा चैनपुर के जटबलिया गांव में बंद पड़े अर्धनिर्मित मकान में भीषण विस्फोट से अफरा-तफरी का माहौल बन गया है. वहीं भीषण विस्फोट के बाद भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है. जिसके बाद मौके पर एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया है. बताया जाता है कि कपिलदेव दुबे का घर काफी दिनों से बंद था. उसी बंद मकान में भीषण विस्फोट के बाद भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है.

वहीं पुलिस अभी कुछ भी कहने से बच रही है. बताया जा रहा है कि कपिल देव दुबे अपने घर में ताला लगाकर कहीं गए थे. पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि धमाके की मुख्य वजह क्या थी. साथ ही डॉग स्क्वायड की टीम को भी बुलाया गया है. पुलिस फिलहाल कुछ भी कहने से बच रही है। लेकिन स्थानीय लोग बता रहे हैं कि कपिल देव दुबे अपने घर में ताला लगाकर गए थे और काफी दिनों से यहां नहीं रह रहे थे, लेकिन धमाका इतना जोरदार था कि घर की ईंटें और चौखट भी उखड़ गईं.

पुलिस इस धमाके के पीछे की वजह जानने के लिए पूरे मामले की जांच कर रही है। यहां किसी भी बाहरी व्यक्ति के प्रवेश पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। पुलिस ने पूरे घर को सील कर दिया है। अब देखना यह है कि आगे की जांच के बाद इस मामले में क्या खुलासे होते हैं। हर कोई हैरान है क्योंकि किसी को भी समझ नहीं आ रहा है कि आखिर यह हादसा क्यों हुआ।

यह भी पढ़ें:

News Patna Ki
Author: News Patna Ki

सबसे तेज सबसे पहले खबरों के लिए जुड़े रहिए NEWS PATNA KI के साथ

Share This Article

Facebook
X
WhatsApp
Telegram

Leave a Reply

Latest News