Latest News
Patna News : फर्जी पुलिस बनकर दंपती से लूटे 6 लाख रुपये, मुख्यालय के सामने हुई घटना Bihar Politics : नवादा में मतदाता अधिकार यात्रा के दौरान हादसा, राहुल गांधी की कार ने एक पुलिसकर्मी को टक्कर मारी Nalanda News : बिहार में 22 साल के युवक की आत्महत्या से मचा हड़कंप, जांच में सामने आईं चौंकाने वाली बातें Patna Crime News : पटना में ब्यूटी पार्लर लूट का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, अस्पताल में भर्ती Gids voor nieuwe spelers: Zo werkt de Starzino inloggen en registratie Madhepura News : बिजली बिल को लेकर मचा बवाल, बड़े भाई ने छोटे भाई को पीट-पीटकर मार डाला Jyoti Malhotra : ज्योति मल्होत्रा की एसआईटी ने पाकिस्तान में 2500 पृष्ठों की साहित्यिक चोरी पाए जाने के बाद उस पर जासूसी का आरोप लगाया। Purniya News : पति-पत्नी के बीच कोर्ट में मारपीट, पति पर दूसरी शादी का आरोप 79th Independence Day : पटना के गांधी मैदान में सीएम नीतीश ने किया झंडा फहराया, चुनावी साल में करेंगे बड़े ऐलान Bihar Free Electricity : बिहार के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर: स्मार्ट मीटर धारकों को 125 यूनिट मुफ्त मिलेगी, सब्सिडी भी मिलेगी, जानिए कितना होगा फायदा?

Bihar Crime News : घर से बुलाकर युवती की हत्या, सहेली घायल अवस्था में मिली, दुष्कर्म व हत्या की आशंका

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp
Telegram

Bihar Crime News : सहरसा के जलई थाना क्षेत्र के तेलवा बहियार में एक लड़की का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। वहीं एक अन्य लड़की घायल अवस्था में मिली है। रविवार को जब इलाके के लोग शौच के लिए बहियार की ओर गए तो मकई के खेत में दोनों लड़कियां घायल अवस्था में मिलीं।

ग्रामीणों ने घटना की सूचना जलई थाने को दी। जिसके बाद पुलिस बहुअरवा गांव पहुंची और संजय पासवान को हिरासत में ले लिया। मृतका की पहचान उसी गांव की 19 वर्षीय पूनम कुमारी के रूप में हुई है। चाकू या धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी गई। घायल युवती की पहचान 19 वर्षीय मुसनी कुमारी के रूप में हुई है, जिसके सिर पर गंभीर चोट है।

पुलिस ने घायल लड़की को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया है. मौके पर FSL की टीम भी पहुंच गई है और साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. मृतका के पिता ने बताया कि घायल मुसनी कुमारी रविवार की सुबह करीब 5 बजे मेरी पूनम को घर से बुलाकर ले गई थी. उन्होंने आशंका जताई है कि उनकी बेटी के साथ दुष्कर्म कर हत्या कर दी गई है और घायल लड़की ने इस अपराध में आरोपियों की मदद की है.

घटना के बाद इलाके में कई तरह की चर्चा शुरू हो गई है. पुलिस जांच में जुटी है, जांच के बाद ही घटना का स्पष्ट कारण पता चल पाएगा. इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश है. सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है. शक के आधार पर एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.

Prahlad Singh
Author: Prahlad Singh

प्रमो धर्म

Share This Article

Facebook
X
WhatsApp
Telegram

Leave a Reply

Latest News