Latest News
Patna News : फर्जी पुलिस बनकर दंपती से लूटे 6 लाख रुपये, मुख्यालय के सामने हुई घटना Bihar Politics : नवादा में मतदाता अधिकार यात्रा के दौरान हादसा, राहुल गांधी की कार ने एक पुलिसकर्मी को टक्कर मारी Nalanda News : बिहार में 22 साल के युवक की आत्महत्या से मचा हड़कंप, जांच में सामने आईं चौंकाने वाली बातें Patna Crime News : पटना में ब्यूटी पार्लर लूट का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, अस्पताल में भर्ती Gids voor nieuwe spelers: Zo werkt de Starzino inloggen en registratie Madhepura News : बिजली बिल को लेकर मचा बवाल, बड़े भाई ने छोटे भाई को पीट-पीटकर मार डाला Jyoti Malhotra : ज्योति मल्होत्रा की एसआईटी ने पाकिस्तान में 2500 पृष्ठों की साहित्यिक चोरी पाए जाने के बाद उस पर जासूसी का आरोप लगाया। Purniya News : पति-पत्नी के बीच कोर्ट में मारपीट, पति पर दूसरी शादी का आरोप 79th Independence Day : पटना के गांधी मैदान में सीएम नीतीश ने किया झंडा फहराया, चुनावी साल में करेंगे बड़े ऐलान Bihar Free Electricity : बिहार के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर: स्मार्ट मीटर धारकों को 125 यूनिट मुफ्त मिलेगी, सब्सिडी भी मिलेगी, जानिए कितना होगा फायदा?

Muzaffarpur Crime News मुजफ्फरपुर में शराब तस्करों का अनोखा कारनामा देख हैरान रह गई पुलिस, ट्रक के तहखाने से लाखों की विदेशी शराब बरामद, दो गिरफ्तार

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp
Telegram
Muzaffarpur Crime News : मुजफ्फरपुर में उत्पाद विभाग की टीम ने एक बार फिर गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ट्रक के केबिन के अंदर बने तहखाने से लाखों रुपये की विदेशी शराब बरामद की है.
Muzaffarpur Crime News
Muzaffarpur Crime News

Muzaffarpur Crime News : साथ ही दो शराब तस्करों को भी गिरफ्तार किया है. आपको बता दें कि पूरा मामला मुजफ्फरपुर जिले के पारू थाना क्षेत्र के देवरिया बड़ा दाऊद पथ का है. जहां से उत्पाद विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि एक ट्रक में विदेशी शराब की खेप आई है.

वही मामले की सूचना मिलते ही उत्पाद निरीक्षक दीपक कुमार दल बल के साथ उक्त स्थान पर पहुंचे और एक ट्रक को जांच के लिए रोका और जब ट्रक की जांच की गई तो ट्रक के केबिन के अंदर बने तहखाने से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद हुई.

जिसके बाद मौके से दो तस्करों को भी गिरफ्तार कर लिया गया. वही मामले की जानकारी देते हुए उत्पाद निरीक्षक दीपक कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पारू थाना क्षेत्र से एक ट्रक को पकड़ा गया है.

जिसमें केबिन के अंदर बने तहखाने से विदेशी शराब बरामद की गई है. मौके से दो शराब तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है। उनकी पहचान उत्तर प्रदेश के इटावा निवासी संजय कुमार और अभिषेक सक्सेना के रूप में हुई है। गिरफ्तार किए गए दोनों लोगों से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें:

News Patna Ki
Author: News Patna Ki

सबसे तेज सबसे पहले खबरों के लिए जुड़े रहिए NEWS PATNA KI के साथ

Share This Article

Facebook
X
WhatsApp
Telegram

Leave a Reply

Latest News