Latest News
Patna News : फर्जी पुलिस बनकर दंपती से लूटे 6 लाख रुपये, मुख्यालय के सामने हुई घटना Bihar Politics : नवादा में मतदाता अधिकार यात्रा के दौरान हादसा, राहुल गांधी की कार ने एक पुलिसकर्मी को टक्कर मारी Nalanda News : बिहार में 22 साल के युवक की आत्महत्या से मचा हड़कंप, जांच में सामने आईं चौंकाने वाली बातें Patna Crime News : पटना में ब्यूटी पार्लर लूट का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, अस्पताल में भर्ती Gids voor nieuwe spelers: Zo werkt de Starzino inloggen en registratie Madhepura News : बिजली बिल को लेकर मचा बवाल, बड़े भाई ने छोटे भाई को पीट-पीटकर मार डाला Jyoti Malhotra : ज्योति मल्होत्रा की एसआईटी ने पाकिस्तान में 2500 पृष्ठों की साहित्यिक चोरी पाए जाने के बाद उस पर जासूसी का आरोप लगाया। Purniya News : पति-पत्नी के बीच कोर्ट में मारपीट, पति पर दूसरी शादी का आरोप 79th Independence Day : पटना के गांधी मैदान में सीएम नीतीश ने किया झंडा फहराया, चुनावी साल में करेंगे बड़े ऐलान Bihar Free Electricity : बिहार के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर: स्मार्ट मीटर धारकों को 125 यूनिट मुफ्त मिलेगी, सब्सिडी भी मिलेगी, जानिए कितना होगा फायदा?

Muzaffarpur Fire News मुजफ्फरपुर में भीषण आग, पांच बच्चों की जलकर मौत, महादलित टोले में दो दर्जन घर जलकर राख

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp
Telegram
Muzaffarpur Fire News : आग में करीब दो दर्जन घर जलकर राख हो गए हैं और चार बच्चों के मरने की आशंका है।
Muzaffarpur Fire News
Muzaffarpur Fire News

Muzaffarpur Fire News : मुजफ्फरपुर जिले से इस वक्त एक दिल दहला देने वाली खबर आ रही है। बरियारपुर थाना क्षेत्र के रामपुर मनी पंचायत स्थित रामपुर मनी गांव के वार्ड नंबर 12 में महादलित बस्ती में भीषण आग लग गई, जिससे तबाही मच गई। इस आग में अब तक करीब दो दर्जन घर जलकर राख हो गए हैं, जबकि पांच बच्चों के जलने से मरने की आशंका है।

स्थानीय लोगों ने चार बच्चों की मौत की बात बताई
हालांकि प्रशासन ने अभी तक बच्चों की मौत की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन स्थानीय ग्रामीणों का दावा है कि चार बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई है, और कई अन्य लोग और बच्चे अभी भी लापता हैं।

घटनास्थल पर अफरा-तफरी, बचाव कार्य जारी
आग लगने की खबर मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं, जो आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही हैं। इसके बावजूद खबर लिखे जाने तक आग पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका था। घटनास्थल पर अफरा-तफरी और दहशत का माहौल है।

प्रशासन द्वारा अभी तक कोई आधिकारिक समीक्षा नहीं की गई है
प्रशासन की ओर से अभी तक कोई विस्तृत बयान जारी नहीं किया गया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए प्रशासनिक और आपदा प्रबंधन टीमों की तैनाती की उम्मीद है।

स्थानीय लोगों ने राहत और मुआवजे की मांग की
घटना के बाद पीड़ित परिवार और ग्रामीणों में गहरा गुस्सा और दुख है। उन्होंने प्रशासन से तत्काल राहत और मुआवजे की मांग की है।

यह भी पढ़ें:
News Patna Ki
Author: News Patna Ki

सबसे तेज सबसे पहले खबरों के लिए जुड़े रहिए NEWS PATNA KI के साथ

Share This Article

Facebook
X
WhatsApp
Telegram

Leave a Reply

Latest News